बंगाल चुनाव: 4 मई को लगेगा असली 'झाल', PM Modi की 'झालमुड़ी' पर ममता बनर्जी का तीखा तंज

Bengal Election: बंगाल चुनाव में 'झालमुड़ी' पर घमासान, ममता बनर्जी ने पीएम मोदी के ब्रेक को बताया स्क्रिप्टेड ड्रामा कहा कि 4 मई को नतीजों के साथ लगेगा असली तीखापन।
west bengal election 2026 pm modi jhalmuri break viral video mamata banerjee reaction real jhal result day
ममता बनर्जी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Mamata Banerjee Statement On Pm Modi Jhalmuri Break: पश्चिम बंगाल में पहले चरण के मतदान के बाद सियासी माहौल और गरमा गया है। पीएम मोदी के झालमुड़ी ब्रेक वाले वीडियो के वायरल होने पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तंज कसते हुए कहा कि 4 मई को नतीजे आने पर पीएम मोदी को झाल यानी तीखेपन का असली एहसास होगा।

ममता का यह बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस टिप्पणी के जवाब में आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि झालमुड़ी उन्होंने खाई लेकिन मिर्ची टीएमसी को लगी है। अब झालमुड़ी ने बंगाल की सियासत को गर्मा दिया है।

हमें झाल नहीं मिला, आपको जरूर मिलेगा- ममता

पश्चिम बंगाल में एक चुनावी रैली के दौरान ममता बनर्जी ने कहा, “हमें तो झाल नहीं मिला, लेकिन 4 मई को नतीजे आने पर आपको जरूर महसूस होगा। तब पता चलेगा कि असली झाल क्या होता है। बता दें कि इससे पहले भी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झाल मुड़ी ब्रेक को ड्रामा करार दिया था।

वहां पर पहले से ही कैमरे कैसे मौजूद- ममता

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘झालमुड़ी ब्रेक’ को लेकर सवाल उठाते हुए इसे ड्रामा बताया। उन्होंने कहा कि अगर यह सिर्फ एक सामान्य ब्रेक था, तो वहां पहले से इतने कैमरे कैसे मौजूद थे? ममता ने कहा कि जब प्रधानमंत्री अचानक पहुंचे, तो कैमरे पहले से कैसे तैयार थे? यह पूरा घटनाक्रम स्क्रिप्टेड लगता है। उनके पास केवल 10 रुपये का नोट था क्या यह भरोसेमंद लगता है?

पीएम ने चुनावी रण के बीच लिया था झालमुड़ी ब्रेक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में एक रैली के दौरान सड़क किनारे एक दुकान पर झालमुड़ी खाई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। इसको लेकर कांग्रेस और टीएमसी ने उन पर निशाना साधा। अब इसी कड़ी में पीएम मोदी चुनाव प्रचार के दौरान बंगाल में फोटोग्राफी करते हुए भी नजर आए हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com