- Hindi News »
- State »
- Heavy Rains In Rajasthan 4 Killed 4 Injured Due To Lightning
राजस्थान में भारी बारिश: बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत, चार घायल
- Written By: किर्तेश ढोबले

File Photo
जयपुर: दक्षिण पश्चिम मानसून के रविवार को राजस्थान (Rajasthan Rain) के कुछ हिस्सों में प्रवेश के साथ उदयपुर, कोटा, बीकानेर और जयपुर संभाग के जिलों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश और कुछ जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई। वहीं आकाशीय बिजली गिरने से प्रदेश में अब तक पाली, चित्तौड़गढ़ और बारां जिलों में चार लोगो की मौत हो गई, वहीं चार अन्य लोग घायल हो गये।
मौसम विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि सोमवार सुबह तक अलवर के कठूमर में 10 सेंटीमीटर, राजसमंद के खमनौर में 10 सेंटीमीटर, झुंझुनूं के सूरजगढ में 8 सेंटीमीटर, अलवर के थानागाजी में 8 सेंटीमीटर, चित्तोडगढ के भैंसरोडगढ़ में 7 सेंटीमीटर, सीकर के अजीतगढ़ में 7 सेंटीमीटर, कोटा में 7 सेंटीमीटर, कोटा के रामगंज मंडी में 7 सेंटीमीटर, अलवर के कोटकासिम में 6 सेंटीमीटर और दौसा के बसवार में 6 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई।
Four people were killed and as many injured in incidents of lightning strike in Rajasthan as parts of the state received first monsoon rains, say officials — Press Trust of India (@PTI_News) June 26, 2023
पुलिस ने बताया कि पाली में रविवार शाम को आकाशीय बिजली गिरने से दिनेश (21) नामक युवक की मौत हो गई। उसने बताया कि बारां के पटपडी में दो चचेरे भाइयों और चित्तौड़गढ़ में 10 साल की एक बच्ची की बिजली गिरने से मौत हो गई। निम्बाहेडा उपखंड के बडौली घाटा ग्राम पंचायत में आकाशीय बिजली गिरने से एक खेत में पेड़ के नीचे बैठे एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गये।
सम्बंधित ख़बरें
पुलिस ने बताया कि रविवार को बडौली घाटा निवासी तीनों भाई- सुरेश, पृथ्वीराज और चतुर्भुज तथा उनका भतीजा महेश बारिश में एक पेड़ के नीचे बैठे थे। उसने कहा कि इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने से चारों घायल हो गये। चारों को निम्बाहेडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
मौसम केन्द्र जयपुर के प्रभारी राधेश्याम शर्मा ने बताया कि आगामी दिनों में अजमेर, अलवर, बांसवाडा, बारां, भरतपुर, भीलवाडा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर सहित कई जिलों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। विभाग ने अजमेर, भीलवाडा, टोंक सहित कुछ जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ भी जारी किया है।
Heavy rains in rajasthan 4 killed 4 injured due to lightning
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
15 साल की उम्र और वर्ल्ड रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी ने महज 2 रन बनाकर रच दिया इतिहास, IPL में किया बड़ा करिश्मा
Apr 22, 2026 | 09:06 PMइस्लामाबाद में फिर सजेगी शांति की मेज; 72 घंटों के भीतर हो सकती है अमेरिका-ईरान की दूसरी वार्ता
Apr 22, 2026 | 09:05 PMशिवसेना का मिशन 22 जिप-225 पंचायत समिति इलेक्शन, हर मंत्री को दी गई 2 जिलों की जिम्मेदारी
Apr 22, 2026 | 09:03 PMभारत में ऑनलाइन गेमिंग पर कसेगा शिकंजा: 1 मई 2026 से लागू होंगे नए नियम, अब हर चाल पर होगी इस अथॉरिटी की नजर
Apr 22, 2026 | 08:38 PMपकड़ा गया दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी की हत्या का आरोपी, CCTV फुटेज में घर के बाहर आया था नजर
Apr 22, 2026 | 08:37 PMसोलर पावर से जगमग होंगे एसटी डिपो, 2.57 MW ग्रिड सोलर प्रोजेक्ट को मंज़ूरी
Apr 22, 2026 | 08:30 PMविधायक की दबंगई पर BJP सख्त, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने दिया कड़ा संदेश; हो सकती है बड़ी कार्रवाई!
Apr 22, 2026 | 08:23 PMवीडियो गैलरी

PM मोदी को आतंकवादी कहने पर भड़की BJP, कांग्रेस के खिलाफ खोला मोर्चा, खरगे-राहुल पर जमकर साधा निशाना
Apr 22, 2026 | 02:01 PM
राम नाम से चिढ़ती हैं ममता दीदी! बंगाल चुनाव में CM योगी का ‘राम मंदिर’ कार्ड, बोले- अब UP में होता है उत्सव
Apr 22, 2026 | 01:46 PM
मुंबई में ट्रैफिक जाम देख भड़की महिला, BJP मंत्री गिरीश महाजन को सरेआम कहा ‘गेट आउट’, देखें VIDEO
Apr 22, 2026 | 11:31 AM
अखिलेश यादव ने कांग्रेस से मिलाया हाथ! हरियाणा में ये क्या बोल गए सपा प्रमुख, 2027 चुनाव के लिए कर दिया ऐलान
Apr 21, 2026 | 09:52 PM
सावधान! पाकिस्तान से आई इस क्रीम ने उड़ाई रातों की नींद, इंस्टेंट ग्लो के चक्कर में किडनी हो रही फेल, VIDEO
Apr 21, 2026 | 04:21 PM
ड्रेस कोड या खास रणनीति? लेंसकार्ट विवाद पर भड़कीं नाजिया इलाही खान, कंपनी पर लगाए धार्मिक भेदभाव के आरोप
Apr 21, 2026 | 02:20 PM














