- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Vaibhav Suryavanshi Fastest 500 Runs Ipl History 2026 Record
15 साल की उम्र और वर्ल्ड रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी ने महज 2 रन बनाकर रच दिया इतिहास, IPL में किया बड़ा करिश्मा
Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 के 32वें मैच में वैभव सूर्यवंशी बल्ले से फ्लॉप रहे और सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन इस छोटी पारी में भी उन्होंने बड़ा रिकॉर्ड तोड़ते हुए नया इतिहास रच दिया।
- Written By: संजय बिष्ट

वैभव सूर्यवंशी (फोटो- सोशल मीडिया)
Vaibhav Sooryavanshi Record: आईपीएल 2026 में एक बार फिर युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपने प्रदर्शन से सभी को चौंका दिया है। राजस्थान रॉयल्स के इस 15 साल के खिलाड़ी ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में भले ही सिर्फ 8 रन बनाए, लेकिन इस छोटी पारी में भी उन्होंने बड़ा इतिहास रच दिया।
सबसे तेज 500 रन बनाने का रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल इतिहास में सबसे तेज 500 रन पूरे करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने यह उपलब्धि महज 227 गेंदों में हासिल की, जो अब तक किसी भी बल्लेबाज के लिए सबसे तेज है। खास बात यह है कि वह आईपीएल के पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने 250 गेंदों से कम में 500 रन पूरे किए हैं। लखनऊ के खिलाफ मुकाबले में जैसे ही उन्होंने 2 रन बनाए, यह रिकॉर्ड उनके नाम हो गया।
ग्लेन मैक्सवेल समेत कई दिग्गज पीछे
इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल के नाम था, जिन्होंने 260 गेंदों में 500 रन पूरे किए थे। वहीं, भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और युवा खिलाड़ी प्रियांश आर्या ने 280-280 गेंदों में यह मुकाम हासिल किया था। इसके अलावा नमन धीर ने 283 गेंदों में 500 रन पूरे किए थे। सूर्यवंशी ने इन सभी खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
सवाई मानसिंह स्टेडियम में शुभमन गिल का तूफान, राजस्थान को हराकर IPL में दर्ज की सबसे बड़ी जीत, राशिद भी चमके
RR के घर में घुसकर गुजरात टाइटंस ने दर्ज की जीत, गिल-साई की अर्धशतकीय पारी, राजस्थान रॉयल्स को 77 रन से हराया
IPL में जोफ्रा आर्चर की खराब गेंदबाजी, 1 ओवर में लुटाए इतने एक्स्ट्रा रन कि बन गया इतिहास का सबसे बुरा रिकॉर्ड
GT vs RR: कप्तान गिल औस साई की विस्फोटक पारी, गुजरात ने राजस्थान के सामने रखा 230 रनों का टारगेट
डेब्यू सीजन से ही दिखा दम
वैभव सूर्यवंशी ने अपने पहले ही आईपीएल सीजन में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 252 रन बनाए थे और 206.56 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट के साथ बेस्ट स्ट्राइकर ऑफ द सीजन का अवॉर्ड अपने नाम किया था। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने उन्हें शुरुआत से ही खास बना दिया था।
2026 में और निखरा खेल
आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन और भी बेहतर नजर आ रहा है। वह इस सीजन में करीब 240 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे हैं और गेंदबाजों पर लगातार दबाव बना रहे हैं। महज 15 साल की उम्र में उनका यह आत्मविश्वास और निरंतरता उन्हें खास बनाती है और यही वजह है कि उन्हें भारतीय क्रिकेट का भविष्य माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें: IPL 2026 में लखनऊ का इंतजार खत्म! चोट को मात देकर लौटा टीम का स्टार खिलाड़ी, LSG के लिए बनेगा ‘तुरुप का इक्का’
इस सीजन वैभव सूर्यवंशी अब तक 7 मैचों में 254 रन बना चुके हैं। उनका औसत 36.29 और स्ट्राइक रेट 220.87 का रहा है। इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतक भी लगाए हैं। वह ऑरेंज कैप की रेस में चौथे स्थान पर बने हुए हैं और उनसे आगे हेनरिक क्लासेन, अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं।
Vaibhav suryavanshi fastest 500 runs ipl history 2026 record
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Mother’s Day 2026: सोशल मीडिया में छाया इन नेताओं का पोस्ट, मां को बताया पहला गुरु, किसने क्या कहा?
May 10, 2026 | 10:36 AMजयभीमनगर में दंपति पर हमला, विधायक जितेंद्र आव्हाड ने आरोपी को बताया कुख्यात गैंगस्टर
May 10, 2026 | 10:35 AMतमिलनाडु में TVK सरकार का हुआ आगाज, विजय थलापति समेत 9 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
May 10, 2026 | 10:34 AMIIM नागपुर में नितिन गुप्ता का संदेश: AI को बनाएं दोस्त, छात्रों को करिअर मंत्र; ‘लोग ही आपकी सबसे बड़ी ताकत’
May 10, 2026 | 10:31 AMतमिलनाडु की सत्ता में ‘विजय’ का शंखनाद, चेन्नई के स्टेडियम में हुआ थलपति का भव्य राजतिलक
May 10, 2026 | 10:20 AMदवा बाजार में बड़ी हलचल, 20 मई को देशभर में मेडिकल स्टोर बंद; ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ बड़ा आंदोलन
May 10, 2026 | 10:20 AMपालघर के सातपाटी में 350 करोड़ की मत्स्य बंदर परियोजना शुरू, मछुआरों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
May 10, 2026 | 10:18 AMवीडियो गैलरी

ट्रंप को कोर्ट से तगड़ा झटका! 10% नए टैरिफ को बताया गैरकानूनी, क्या भारत के लिए अब खुलेगा फायदे का रास्ता?
May 09, 2026 | 08:22 PM
समंदर के बीच नागपट्टिनम-कंकसंथुराई फेरी का इंजन फेल, 144 यात्रियों की अटकी सांसे; मछुआरों ने ऐसे किया रेस्क्यू
May 09, 2026 | 07:56 PM
जिस बुजुर्ग के पीएम मोदी ने पैर छुए, वो कौन हैं? जानें माखनलाल सरकार के बारे में सब कुछ- VIDEO
May 09, 2026 | 04:18 PM
वो व्हाट्सएप मैसेज… बगावत से राजतिलक तक की पूरी कहानी! कैसे ममता के ‘खास’ बने उनके सबसे बड़े दुश्मन?
May 09, 2026 | 03:39 PM
Bengal CM Oath: सुवेंदु अधिकारी बने CM, शंखनाद कर कर दिया बड़ा ऐलान! देखें वीडियो
May 09, 2026 | 03:29 PM
Suvendu Adhikari Post: शपथ से पहले सुवेंदु अधिकारी ने पोस्ट में बताया आजीवन अविवाहित रहने की वजह, देखें VIDEO
May 09, 2026 | 01:38 PM














