- Hindi News »
- State »
- Folk Safar A Splendid Festival Bringing Alive The Culture Of Rajasthan
राजस्थान की संस्कृति को जीवंत करता शानदार उत्सव
- Written By: रवि शुक्ला

नृत्य और संगीत इंसानों की खुशियों को अभिव्यक्त करने का बेहतरीन माध्यम हैं। लोक नृत्य हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतिनिधित्व करते हैं, जिसकी महारत भारत के सबसे प्रभावशाली राज्यों में से एक राजस्थान ने बखूबी संभाली हुई है। जहाँ एक ओर संस्कृतियाँ विलुप्त होती चली जा रही हैं, राजस्थान बरसों से इसे ज्यों का त्यों अपनी गोद में बनाए रखे हुए है।
राजस्थान के लोक नृत्य न केवल भारत के लोगों को, बल्कि समूचे विश्व को आकर्षित करते हैं। इतना ही नहीं, यहां की हाथ से बनी अद्भुत वस्तुओं का पूरी दुनिया में कोई तोड़ नहीं है। भारत ही नहीं, ये वस्तुएँ विदेशियों के बीच भी लंबे समय से आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।
यूनेस्को द्वारा आयोजित सांस्कृतिक विरासत आधारित पर्यटन को मतबूत बनाते हुए फोक सफर यानी स्थानीय खूबसूरती की अद्भुत प्रदर्शनी का जल्द ही आगाज़ किया जाएगा, जो राजस्थान के लिए एक सांस्कृतिक सवारी होने का दावा करता है। हाल ही में स्वदेशी सोशल मीडिया मंच कू ऐप पर अपने आधिकारिक हैंडल के माध्यम से राजस्थान टूरिज़्म ने यह जानकारी देते हुए बताया है:
सम्बंधित ख़बरें
Sambhajinagar मॉडल अपनाएं, डीजे मुक्त उत्सव पर जोर; पालक मंत्री शिरसाट की सख्त अपील
RBSE राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026: 31 मार्च तक आएगा परिणाम, यहां देखें अपडेट्स
राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 घोषित: 94.23% छात्र सफल, बेटियों ने फिर मारी शानदार बाजी
NH-68 पर पलटा इथेनॉल भरा टैंकर…हाईवे पर 200 मीटर दूर तक फैली आग, सामने आया ‘मौत’ का खौफनाक VIDEO
लोक सफर जयपुर, राजस्थान
लोक कला और संस्कृति को समर्पित इस एनजीओ का निर्माण वर्ष 2000 में हुआ था। यह एनजीओ प्रतिवर्ष सुरगान नामक समारोह का आयोजन करता है। इस वर्ष राजस्थान के दानिश और मंगनियार संगीत इस आयोजन का विशेष आकर्षण हैं। इसके साथ ही लंगा संगीत और उसके बाद कालबेलिया नृत्य की विशेष प्रस्तुति होगी। दरी, जूती, मिट्टी के बर्तनों जैसे हस्तशिल्प भी उपलब्ध होंगे। पश्चिमी राजस्थान की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत (ICH) को हाइलाइट करना, राजस्थान में ICH आधारित पर्यटन को मजबूत करने का उद्देश्य, कार्यक्रम का विषय है।
समय तथा स्थान: 13 अप्रैल 2022 | 6.30 बजे – 8.30 बजे मध्यवर्ती, जवाहर कला केंद्र, जयपुर
लंगा का आयोजन असिन खान, सत्तर खान और ग्रुप द्वारा किया जाएगा। वहीं, कालबेलिया का आयोजन कालूनाथ कालबेलिया एंड ग्रुप द्वारा किया जाएगा। इसके साथ ही राजस्थान की प्रसिद्ध हाथ से बनी हुई वस्तुएँ, दरी, जूती, पीपली काम और मिट्टी के बर्तन विशेष आकर्षण का केंद्र बनेंगे। इसके साथ ही डेनमार्क और राजस्थान के संगीत सहयोगी की प्रस्तुति सभी का ध्यान आकर्षित करेगी। डेनमार्क के कलाकारों में मारन हॉलबर्ग, जोर्गेन डिकमेइसो के नाम शामिल हैं। वहीं राजस्थान के प्रसिद्द मंगनियार कलाकारों में मंजूर खान, भुंगर खान, दादा खान, जमील खान और इलियास खान के नाम शामिल हैं। बताते चलें, कार्यक्रम के लिए प्रवेश नि:शुल्क है, जिसमें संस्कृति से प्यार करने वाले सभी लोगों का स्वागत है।
Folk safar a splendid festival bringing alive the culture of rajasthan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
रील्स बनाने से कोई एक्टर नहीं बनता…नागपुर में पंकज कपूर ने युवाओं को दिखाया आईना, शाहिद को लेकर कही बड़ी बात
Apr 12, 2026 | 10:16 AMVadhvan Port को 76,220 करोड़ की मंजूरी, हाईवे कनेक्टिविटी से मिलेगा बड़ा बूस्ट
Apr 12, 2026 | 10:05 AMकेरल में होगा सत्ता परिवर्तन! परिणय फुके ने संभाली कमान, बोले- हर बूथ तक पहुंचेगा BJP का ‘SIR’ प्लान
Apr 12, 2026 | 10:01 AMBaisakhi 2026: सरसो दा साग से लेकर फिरनी तक, घर पर बनाएं ये हैं 5 सदाबहार पंजाबी डिशेज
Apr 12, 2026 | 09:59 AMSambhajinagar: मेल्ट्रॉन अस्पताल में फर्जी निरीक्षण का मामला, कर्मचारियों से अभद्रता और डॉक्टर को दी धमकी
Apr 12, 2026 | 09:57 AMIraq में युद्ध और गंभीर आर्थिक संकट के बीच निज़ार अमीदी बने नए राष्ट्रपति, संभालेंगे देश की अहम कमान
Apr 12, 2026 | 09:55 AMमुंबई में नया साइबर फ्रॉड: APK लिंक से गैस बिल के नाम पर ठगी, दर्जनों लोग शिकार
Apr 12, 2026 | 09:54 AMवीडियो गैलरी

Exclusive: सुदेश भोसले की अनसुनी दास्तान, पोस्टर पेंटर से अमिताभ बच्चन की आवाज तक का सफर; देखें खास इंटरव्यू
Apr 11, 2026 | 10:23 PM
‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद बाबा महाकाल की शरण में सारा अर्जुन! भस्म आरती में भक्ति देख फैंस हुए मुग्ध
Apr 11, 2026 | 01:52 PM
Shamli Hospital में स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल, अस्पताल के बाहर हुई डिलीवरी
Apr 10, 2026 | 10:47 PM
मोनालिसा भोंसले केस में अस्पताल के रिकॉर्ड ने खोली पोल, निकली नाबालिग!
Apr 10, 2026 | 10:40 PM
इंदौर नगर निगम में भिड़े पार्षद, रुबीना ने बताया क्यों नहीं गाया वंदे मातरम
Apr 10, 2026 | 10:29 PM
नीट छात्रा की मौत या हत्या? शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड पर पटना में फिर उबाल, मां ने लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Apr 10, 2026 | 10:03 PM














