- Hindi News »
- State »
- Delhi Police Traffic Advisory For Full Dress Rehearsal Before Republic Day Pared
गणतंत्र दिवस परेड की हो रही रिहर्सल, दिल्ली में इन रास्तों पर बंद रहेगा ट्रैफिक
- Written By: रजनी मारखंडे

दिल्ली फुल ड्रेस परेड (डिजाइन फोटो)
नई दिल्ली : गणतंत्र दिवस परेड की ‘फुल ड्रेस रिहर्सल’ (Full Dress Rehearsal)के दौरान मंगलवार को मध्य दिल्ली (Delhi) में वाहन यातायात प्रभावित होने की आशंका है। पुलिस ने एक परामर्श (Traffic Advisory) में यह जानकारी दी। ‘फुल ड्रेस रिहर्सल’ का मार्ग वही होगा जो गणतंत्र दिवस की परेड का होता है। परामर्श में कहा गया है कि रिहर्सल सुबह साढ़े 10 बजे विजय चौक से शुरू होगी और कर्त्तव्य पथ, सी-हेक्सागन, नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रतिमा चौराहे, तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग और नेताजी सुभाष मार्ग से होते हुए लाल किले पर समाप्त होगी।
मंगलवार की शाम को खुलेगा यातायात
परेड के सुचारू संचालन की सुविधा के लिए सोमवार शाम छह बजे से विजय चौक से इंडिया गेट तक कर्तव्य पथ पर यातायात की आवाजाही रोक दी गई है। मंगलवार को रिहर्सल के अंत में यह मार्ग फिर से खुल जाएगा। परामर्श में कहा गया है कि सी-हेक्सागन-इंडिया गेट सुबह सवा नौ बजे से परेड के तिलक मार्ग पार करने तक यातायात के लिए बंद रहेगा। सुबह साढ़े 10 बजे से तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग और नेताजी सुभाष मार्ग पर दोनों दिशाओं में यातायात की अनुमति नहीं होगी।
परामर्श के अनुसार यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं और सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर एक बजे तक परेड मार्ग के इस्तेमाल से बचें। फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान सभी स्टेशनों से मेट्रो सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। हालांकि, केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन स्टेशनों से प्रवेश और निकास की सुविधा सुबह पांच बजे से रोक दी गई है और प्रतिबंध दोपहर 12 बजे तक जारी रहेगा।
सम्बंधित ख़बरें
उत्तरी दिल्ली से नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन या पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन तक यातायात की आवाजाही पर अब तक कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है, लेकिन परामर्श में लोगों से संभावित देरी से बचने के लिए अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाने का आग्रह किया गया है।
इन रास्तों पर होगा प्रतिबंध
परामर्श के अनुसार, पार्क स्ट्रीट/उद्यान मार्ग, आराम बाग रोड (पहाड़गंज), कमला मार्केट चौराहा, दिल्ली सचिवालय (आईजी स्टेडियम), प्रगति मैदान (भैरों रोड), हनुमान मंदिर (यमुना बाजार), मोरी गेट, आईएसबीटी-कश्मीरी गेट, आईएसबीटी-सराय काले खां और तीस हजारी कोर्ट पर बस सेवा के मार्ग में कटौती की जाएगी।
गाजियाबाद से शिवाजी स्टेडियम जाने वाली बसें राष्ट्रीय राजमार्ग-24, रिंग रोड से होकर भैरों रोड पर समाप्त होंगी। परामर्श में कहा गया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग-24 से आने वाले लोग मार्ग संख्या 56 पर दाहिनी ओर मुड़ेंगे और आईएसबीटी-आनंद विहार तक आएंगे। गाजियाबाद से वजीराबाद पुल की ओर जाने वाली बसों को मोहन नगर से भोपरा चुंगी की ओर मोड़ दिया जाएगा।
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में 15 फरवरी तक पैराग्लाइडर, पैरामोटर्स, हैंग ग्लाइडर, ड्रोन, गर्म हवा के गुब्बारे अथवा विमान से पैरा जंपिंग जैसी गतिविधियां प्रतिबंधित हैं। परामर्श में मोटर चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और चौराहों पर तैनात कर्मियों के निर्देशों का पालन करने का अनुरोध किया गया है।बाला साहब ठाकरे का जन्म 23 जनवरी 1926 को हुआ था। उन्होंने 1966 में शिवसेना की स्थापना की थी। बाला साहब की मृत्यु के बाद उनके पुत्र उद्धव ठाकरे पार्टी की कमान संभाल रहे हैं। वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।
मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘बाला साहब ठाकरे जी को उनकी जयंती पर याद कर रहा हूं। वह एक विशाल शख्सियत थे जिनका महाराष्ट्र के राजनीतिक और सांस्कृतिक परिदृश्य पर प्रभाव अद्वितीय है।”
(एजेंसी)
Delhi police traffic advisory for full dress rehearsal before republic day pared
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
गोंदिया-रक्सौल स्पेशल ट्रेन: गर्मियों की छुट्टियों में रेलवे का बड़ा तोहफा, जानें टाइम टेबल और रूट चार्ट
Apr 11, 2026 | 11:16 AMआमने-सामने बैठकर नहीं होगी बात! ईरानी प्रतिनिधिमंडल ने किया इनकार, इस्लामाबाद में ऐसे होगी शांति वार्ता
Apr 11, 2026 | 11:15 AMMumbai Home Loan Dispute: 82 लाख लोन पर सिर्फ 10 लाख बीमा, परिवार ने लगाया मानसिक उत्पीड़न का आरोप
Apr 11, 2026 | 11:11 AMAkola: मनपा की जमीनों पर बनेंगे कमर्शियल कॉम्प्लेक्स, सत्तापक्ष ने पास किए प्रस्ताव; विपक्ष ने बताया महाघोटाला
Apr 11, 2026 | 11:09 AMSIR in UP: उत्तर प्रदेश में भाजपा के गढ़ में कट गए सबसे ज्यादा 23% वोट, मुस्लिम बहुल सीटों पर कितनी कटौती हुई?
Apr 11, 2026 | 11:06 AMJalna में आम की बहार, हापुस-केसर की बढ़ी डिमांड, कीमतें 200 रुपये किलो तक; बाजार में बढ़ी खरीदारों की भीड़
Apr 11, 2026 | 11:00 AMMumbai Traffic Police का ‘जीरो टॉलरेंस’ अभियान, 28 दिन में हजारों चालान
Apr 11, 2026 | 10:58 AMवीडियो गैलरी

Shamli Hospital में स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल, अस्पताल के बाहर हुई डिलीवरी
Apr 10, 2026 | 10:47 PM
मोनालिसा भोंसले केस में अस्पताल के रिकॉर्ड ने खोली पोल, निकली नाबालिग!
Apr 10, 2026 | 10:40 PM
इंदौर नगर निगम में भिड़े पार्षद, रुबीना ने बताया क्यों नहीं गाया वंदे मातरम
Apr 10, 2026 | 10:29 PM
नीट छात्रा की मौत या हत्या? शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड पर पटना में फिर उबाल, मां ने लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Apr 10, 2026 | 10:03 PM
कौन सिखा के भेजा है? सीधी में बिजली-पानी मांगने वाली महिला पर भड़के सांसद राजेश मिश्रा, वीडियो वायरल
Apr 10, 2026 | 09:55 PM
मर्द भी रोते हैं…बोरीवली प्लेटफॉर्म पर अकेले आंसू बहाते शख्स का वीडियो वायरल, वजह जान भर आएंगी आपकी आंखें
Apr 10, 2026 | 09:48 PM














