- Hindi News »
- World »
- Iran Us Peace Talks Pakistan Live Islamabad Nuclear Deal Lebanon Crisis
आमने-सामने बैठकर नहीं होगी बात! ईरानी प्रतिनिधिमंडल ने किया इनकार, इस्लामाबाद में ऐसे होगी शांति वार्ता
- Written By: अक्षय साहू
US-Iran War: ईरान और अमेरिका के बीच इस्लामाबाद में प्रस्तावित शांति वार्ता शुरू हो रही है, जिसमें दोनों पक्ष अलग-अलग कमरों में मध्यस्थ पाकिस्तान के जरिए बातचीत करेंगे।

जेडी वेंस, मोहम्मद बाघेर गालिबफ (सोर्स- सोशल मीडिया)
US-Iran Peace Talks in Pakistan: ईरान और अमेरिका के बीच प्रस्तावित शांति वार्ता के लिए ईरानी प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद पहुंच चुका है, जबकि अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल भी जल्द ही वहां पहुंचने वाला है। ईरान की ओर से प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबफ कर रहे हैं। इसी बीच खबर सामने आई है कि इस वार्ता में दोनों पक्ष सीधे आमने-सामने बैठकर बातचीत नहीं करेंगे।
जानकारी के अनुसार, दोनों पक्ष सीधे आमने-सामने बैठकर बातचीत करने के बजाय, दोनों प्रतिनिधिमंडल अलग-अलग कमरों में रहेंगे और पाकिस्तान के अधिकारी एक मध्यस्थ (मैसेज एक्सचेंजर) की भूमिका निभाते हुए दोनों पक्षों के बीच संदेशों का आदान-प्रदान कराएंगे। इस प्रक्रिया में पाकिस्तान मध्यस्थ देश की भूमिका निभा रहा है।
वार्ता में कौन-कौन से नेता होंंगे शामिल
ईरानी टीम में विदेश मंत्री अब्बास अराघची, डिप्टी विदेश मंत्री माजिद तख्त-रावंची और सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव मोहम्मद बाघेर जोलकादर शामिल हैं। वहीं अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व उपराष्ट्रपति जेडी वेंस कर रहे हैं, जिनके साथ स्टीव विटकॉफ, जेरेड कुशनर और सेंटकॉम कमांडर ब्रैड कूपर भी मौजूद रहेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
Pakistan Heatwave: पाकिस्तान में रिकॉर्डतोड़ गर्मी, 51.5 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा, कराची में 10 की मौत
अमेरिका के ओमाहा कोर्ट ने नाबालिग के शोषण मामले में भारतीय मूल के व्यक्ति को सुनाई 10 साल की सजा
Trump Chicago Mayor: शिकागो के मेयर ने ट्रंप को कहा ‘क्रूर तानाशाह’, पलटवार में ट्रंप ने उन्हें बताया ‘बेकार’
फेवरेट टीम ने जीत मैच..तो सड़को पर उतरे हजारों फैंस और जश्न में फूंक दिया पूरा शहर, सामने आए डराने वाले VIDEO
همراهان من در این پرواز#Minab168 pic.twitter.com/xvXmDlSDiF — محمدباقر قالیباف | MB Ghalibaf (@mb_ghalibaf) April 10, 2026
वहीं, मध्यस्थता की भूमिका में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के नेतृत्व में पाकिस्तान सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के सथ सेना प्रमुख आसिम मुनीर, विदेश मंत्री इशाक डार और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार आसिम मलिक आसिफ मलिक शामिल होंगे।
लंबी बातचीत करना चाहता है ईरान
रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान और अमेरिका की रणनीतियों में भी अंतर है ईरान लंबी बातचीत और समय लेने के पक्ष में है, जबकि अमेरिका जल्दी नतीजे चाहता है। इस बीच, ईरान का यह भी मानना है कि समय को एक रणनीतिक उपकरण के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।
यह वार्ता ऐसे समय पर हो रही है जब दो सप्ताह के अस्थायी युद्धविराम की घोषणा पहले ही हो चुकी है। हालांकि, दोनों पक्षों के बीच भरोसे की कमी बनी हुई है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उनकी प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि ईरान के पास परमाणु हथियार न हों।
यह भी पढ़ें- तेहरान के बिना भी खुलेगा होर्मुज, शांति वार्ता से पहले ट्रंप ने ईरान को दी धमकी, कहा- बात नहीं मानी तो…
गालिबाफ ने शेयर की भावुक तस्वीर
वार्ता से पहले मोहम्मद बाघेर गालिबफ ने एक भावुक तस्वीर साझा की, जिसमें उन्होंने हाल के संघर्ष में मारे गए बच्चों को श्रद्धांजलि दी। यह संदेश ईरान के भीतर मौजूद गहरे भावनात्मक और राजनीतिक दबाव को भी दर्शाता है, जो इस वार्ता को और जटिल बनाता है।
Iran us peace talks pakistan live islamabad nuclear deal lebanon crisis
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर में अवैध शराब पर पुलिस का बड़ा प्रहार, सीपी के आदेश पर एक्शन; 22 थाना क्षेत्रों में कार्रवाई
May 31, 2026 | 11:31 AMशासक बन गए हत्यारे! अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले की राहुल-अखिलेश ने की निंदा, बीजेपी को ठहराया जिम्मेदार
May 31, 2026 | 11:28 AMमुंबई में CNG महंगी होते ही स्टेशनों पर लगी लंबी कतारें, ऑटो-टैक्सी किराया बढ़ने के संकेत
May 31, 2026 | 11:27 AMDrishyam 3 Collection: मोहनलाल की फिल्म का जलवा बरकरार, दूसरे वीकेंड पर दृश्यम 3 ने की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
May 31, 2026 | 11:19 AMएमबीपीटी भूमि विवाद पर फैसले का इंतजार, लाखों लोगों की जिंदगी और कारोबार दांव पर
May 31, 2026 | 11:16 AMWorld No Tobacco Day 2026: क्यों मनाते हैं विश्व तंबाकू निषेध दिवस, हर साल लाखों लोगों की जान ले रहा है तंबाकू
May 31, 2026 | 11:13 AMइंदौर में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जा रही लोकमाता अहिल्याबाई की जयंती, राजवाड़ा पर महापौर ने किया नमन
May 31, 2026 | 11:13 AMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM














