- Hindi News »
- State »
- Chandrashekhar Ravan Will Contest From Gorakhpur
चंद्रशेखर रावण ने ठोंकी सीएम योगी के खिलाफ ताल, गोरखपुर से लड़ेंगे चुनाव
- Written By: प्रभाकर दुबे

-राजेश मिश्र
लखनऊ : विपक्षी गठबंधन में जगह पाने में नाकाम रहे युवा दलित नेता चंद्रशेखर आजाद रावण (Chandrashekhar Ravan) गोरखपुर (Gorakhpur) में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) के खिलाफ ताल ठोंकेंगे। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के साथ तालमेल न हो पाने पर नाराज रावण ने पूरे प्रदेश में अपने प्रत्याशी उतारने का एलान कर दिया था और कहा था कि विपक्षी दलों को दलितों की जरुरत नहीं है। उन्होंने अब तक चार दर्जन सीटों पर अपने प्रत्याशियों का एलान भी कर दिया है।
आजाद समाज पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ गोरखपुर सदर सीट (Gorakhpur Sadar Seat) से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। आजाद की पार्टी ने गुरुवार को इसकी घोषणा कर दी। ऐसे में गोरखपुर की इस सीट पर मुकाबला कुछ दिलचस्प हो गया है। ऐसे में नजरें अब समाजवादी पार्टी पर हैं कि क्या चंद्रशेखर का समर्थन करके पार्टी योगी की राह मुश्किल करना चाहेगी? अखिलेश यादव से गुरुवार को इस पर सवाल भी किया गया, लेकिन फिलहाल उन्होंने इसका सीधा जवाब नहीं दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
भूपेन को मनाने में नाकाम हुए राहुल…22 तारीख को बीजेपी ज्वाइन करेंगे बोरा, हिमंत ने सेट कर दिए सारे समीकरण
आजम का विकल्प या ओवैसी का इलाज? नसीमुद्दीन के आने से सपा में बदलेंगे समीकरण, UP की मुस्लिम सियासत में हलचल
‘कांग्रेस में अब टैलेंट की कद्र नहीं’, मणिशंकर अय्यर के ‘बगावती’ सुर पर संजय निरुपम का तीखा हमला
छत्रपति शिवाजी-टीपू विवाद को लेकर बैकफुट पर आई कांग्रेस! हर्षवर्धन सपकाल ने मांगी माफी
अखिलेश ने दिया गोलमोल जबाब
सपा अध्यक्ष से जब गुरुवार को मीडिया के लोगों ने इस मामले में सवाल किया कि चंद्रशेखर ने सीएम योगी के खिलाफ चुनाव लड़ने का ऐलान किया है क्या सपा उन्हें समर्थन देगी? अखिलेश ने कहा कि हमारी पार्टी में भी कई लोगों ने आवेदन किया है। आज भी एक परिवार मिलने आया था। पार्टी आगे तय करेगी हमें क्या करना है। पार्टी गोरखपुर यूनिट से पूछेगी कि हमें आगे क्या करना है। सपा नेताओं का कहना है कि पार्टी इस सीट पर पूर्व में भाजपा से जुड़े रहे एक मंत्री के परिजन को मैदान में उतार सकती है। उधर कांग्रेस की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पुत्र सुनील शास्त्री को प्रत्याशी बनाया जा सकता है। सुनील शास्त्री पूर्व में भाजपा में भी रह चुके हैं और कुछ ही दिन पहले फिर से कांग्रेस में लौटे हैं। शास्त्री पहले गोरखपुर से चुनाव लड़कर जीत चुके हैं।
3 मार्च को होगा मतदान
सपा से गठबंधन की कोशिशें नाकाम रहने के बाद आजाद की पार्टी ने अकेले ही विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान किया है। भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद को सीएम योगी के खिलाफ गोरखपुर सदर सीट पर उतारने का ऐलान किया गया है। इस सीट पर छठे चरण में 3 मार्च को मतदान होगा। इस सीट पर अभी भाजपा के अलावा किसी अन्य प्रमुख दल ने उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं। भाजपा ने इस सीट से मुख्यमंत्री योगी को अपना उम्मीदवार बनाया है।
Chandrashekhar ravan will contest from gorakhpur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
वर्ल्ड कप में जीत के लिए नेपाल ने 12 साल का किया इंतजार, अब SCO को दी ऐसी हार कि हिला डाली पूरी प्वाइंट्स टेबल
Feb 17, 2026 | 11:53 PMIND vs NED: बल्लेबाज दिखाएंगे दम या फिर गेंदबाजों का रहेगा बोलबाला? जानिए अहमदाबाद मुकाबले की पिच रिपोर्ट
Feb 17, 2026 | 11:22 PMIND vs NED: बुमराह और पांड्या को आराम, सिराज की होगी वापसी? नीदरलैंड के खिलाफ ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन!
Feb 17, 2026 | 11:08 PMखाली पेट ब्रेड खाने वालों को ख़बरदार करने वाली ख़बर, तुरंत पढ़िए और हो जाएं सावधान
Feb 17, 2026 | 10:36 PMवानखेड़े में नेपाल का बोलबाला, स्कॉटलैंड को 7 विकेट के बड़े अंतर से दी मात, दीपेंद्र ऐरी का तूफानी अर्धशतक
Feb 17, 2026 | 10:26 PMखून की कमी कैसे करें दूर? एनीमिया से बचाना हो जान, तो शुरू कर दीजिए ये चीज़ें
Feb 17, 2026 | 10:21 PMपारस डोगरा ने रचा इतिहास, रणजी ट्रॉफी में ऐसा कारनामा करने वाले पहले बल्लेबाज बने
Feb 17, 2026 | 10:12 PMवीडियो गैलरी

खाकी हुई शर्मसार! ट्रेन के AC कोच से तकिया-चादर चुराते पकड़ा गया UP पुलिस का सिपाही, देखें यह VIDEO
Feb 17, 2026 | 09:58 PM
क्या ट्रेन में सुरक्षित नहीं हैं महिलाएं? मनचले ने सरेआम किया अश्लील बर्ताव, युवती की हिम्मत ने कर दिया बेनकाब
Feb 17, 2026 | 09:52 PM
प्रेमानंद महाराज की शरण में फिर पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का, तुलसी की माला पहने दिखीं अभिनेत्री- VIDEO
Feb 17, 2026 | 09:20 PM
सोने की कीमतों में ऐतिहासिक गिरावट! क्या 2027 तक ₹1 लाख से नीचे आएगा गोल्ड? रूस की एक खबर ने हिलाया बाजार
Feb 17, 2026 | 09:14 PM
सिर्फ रील्स पर नहीं, काम पर होगा वोट! ‘जेन-जी’ युवाओं ने नेताओं को दी सीधी चेतावनी- VIDEO
Feb 17, 2026 | 09:07 PM
‘देश का बच्चा-बच्चा मेरे साथ’, जेल से बाहर आते ही राजपाल यादव ने तोड़ी चुप्पी; देखें क्या कहा- VIDEO
Feb 17, 2026 | 08:59 PM














