जालना में किशोर की हत्या कर शव कुएं में फेंका
ठाणे: ठाणे (Thane Crime News) के भिवंडी (Bhiwandi News) में एक बार (Bar) पर छापेमारी के बाद 33 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। नारपोली पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि छापेमारी शुक्रवार रात राजनोली नाका में की गई।
उन्होंने बताया, “तैंतीस लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। इनमें 12 महिला वेटर, 17 ग्राहक और बार कर्मी शामिल हैं, उन पर अश्लीलता और अन्य अपराधों का आरोप लगाया गया है। मामले में किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है।”