Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बोरीवली से विरार 5 वीं 6 ठी लाइन का काम शुरू, मुंबई लोकल के यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

  • By अनिल सिंह
Updated On: Jan 01, 2024 | 08:43 PM
Follow Us
Close
Follow Us:
  • पश्चिमी उपनगरों में लाइफलाइन को मिलेगी गति

नवभारत न्यूज़ नेटवर्क
मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई एवं उपनगरों की बढ़ती ट्रैफिक समस्या पर उपाय के लिए रेल, रोड और मेट्रो इंफ़्रा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मेट्रो लाइनों के विस्तार के साथ मुंबई की लाइफ लाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन (Mumbai Local) सेवा के स्वरूप को बदलने की तैयारी की जा रही है। 100 वर्ष पहले मुंबई में 4 डिब्बों से शुरू हुआ ईएमयू का सफ़र आज एसी लोकल तक पहुंच गया है। ज्यादा लोकल चलाने के लिए लाइनों की आवश्यकता को देखते हुए मध्य व पश्चिम रेलवे (Wetern Railway) पर रेलवे ट्रैक बढ़ाए जा रहे हैं। पश्चिम रेलवे पर बोरीवली से विरार (Borivali to Virar) के लिए 5 वीं, 6 ठी लाइन के काम की शुरुआत हो चुकी है। गोरेगांव से बोरीवली तक हार्बर लाइन को भी विस्तार दिया जा रहा है। गोरेगांव से बोरीवली तक 6 ठी लाइन बनाने का काम पश्चिम रेलवे ने शुरू कर दिया है। गोरेगांव से खार के बीच 6 ठी लाइन के कनेक्शन का काम हो गया है। 

 
विरार तक 26 किमी ट्रैक
पश्चिम रेलवे पर लंबी दूरी और लोकल ट्रेनों को अलग अलग ट्रैक पर चलाने के उद्देश्य से 5 वीं और 6 ठी लाइन की आवश्यकता है। एमआरवीसी के माध्यम से बोरीवली से विरार तक 26 किमी लम्बा दो अतिरिक्त रेलवे ट्रैक बिछाया जाएगा। इसके लिए जॉइंट मेजरमेंट की शुरुआत हो चुकी है। एमआरवीसी के मुख्य प्रवक्ता सुनील उदासी के अनुसार एमयुटीपी 3 ए के अंतर्गत यह परियोजना शुरू की गई है। भूमि अधिग्रहण का काम भी शुरू हो गया है। इसके तहत 6.86 हेक्टयर निजी, 10.33 हेक्टेयर सरकारी और सॉल्ट पेन लैंड की आवश्यकता है।  पहले चरण में 12.78 हेक्टेयर मैन्ग्रोज को हटाने की परमिशन भी मिल चुकी है। 
 
2184 करोड़ होंगे खर्च
इस बहुउद्देशीय परियोजना पर 2184 करोड़ रूपए खर्च किए जाएंगे। यह केंद्र व राज्य का जॉइंट वेंचर होने के कारण इसमें 1092 करोड़ रेल मंत्रालय और 1092 करोड़ राज्य सरकार खर्च करेगी। भायंदर वसई खाड़ी पर जरुरी ब्रिज के निर्माण के साथ 3 मेजर और 15 माइनर ब्रिज, आरओबी और आरयूबी का निर्माण होगा। वैसे इस प्रोजेक्ट को 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है। 
सस्ती और सुलभ मुंबई लोकल
वैसे आज भी मुंबई की लोकल देश की सबसे सस्ती और सुलभ परिवहन सेवा के रूप में जानी जाती है। रोजाना 75 लाख से ज्यादा यात्री लोकल सेवा का उपयोग करते हैं। एमएमआर की तेजी से बढ़ी आबादी को देखते हुए आने वाले दिनों में भी मुंबई से उपनगरों के लिए ज्यादा लोकल चलाने की आवश्यकता है। पालघर जिले तक पश्चिमी उपनगरों का तेजी से विस्तार हुआ है। इसके लिए विरार से डहाणू के बीच तीसरी और चौथी लाइन का काम भी एमआरवीसी कर रही है। पश्चिम उपनगरों में लाइफलाइन को गति देने का काम तेजी से शुरू है। 

Borivali to virar 5th 6th line work started wetern railway mumbai local

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 01, 2024 | 08:43 PM

Topics:  

सम्बंधित ख़बरें

1

नंदमुरी की ‘अखंडा 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, एक हफ्ते में 100 करोड़ के करीब

2

IND vs SA: लखनऊ में क्यों समय पर शुरू नहीं हो पाया चौथा टी20 मैच? सच्चाई जानकर परेशान हो जाएंगे आप!

3

AQI बढ़ाने के लिए AAP के लोग दिल्ली में कूड़ा जला रहे, प्रदूषण पर मंत्री सिरसा का सनसनीखेज आरोप

4

नीतीश ने खींचा मुस्लिम महिला का हिजाब…तो खौल उठा पाकिस्तानी डॉन का खून, VIDEO जारी कर दी खुली धमकी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.