- Hindi News »
- State »
- 40 Thousand Women Of Bundelkhand Joined To Make Up Amrit Pradesh
UP को ‘अमृत प्रदेश’ बनाने में जुटीं बुंदेलखंड की 40 हजार महिलाएं
- Written By: प्रभाकर दुबे

लखनऊ: योगी सरकार (Yogi Govt.) में प्रदेश को उत्तम और अमृत प्रदेश (Amrit Pradesh) बनाने में स्वयं सहायता समूह बड़ी भूमिका निभा रही हैं। यह हम बुंदेलखंड (Bundelkhand) में पिछले 11 वर्षों से फेल चल रही दुग्ध समितियों की जगह बलिनी दुग्ध उत्पादन कंपनी की कमान संभाल रहीं स्वयं सहायता समूह के जरिए महज ढाई साल में प्राप्त 16.29 करोड़ के लाभांश से कह सकते हैं, जबकि कंपनी ने ढाई साल में करीब 278 करोड़ रुपए का कारोबार किया।
इतना ही नहीं 40 हजार महिलाएं कंपनी से जुड़कर आर्थिक रूप से समृद्ध हुई हैं। वहीं वर्ष 2022-23 में 12 हजार महिलाओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। स्वयं सहायता समूहों द्वारा बुंदेलखंड में प्रतिदिन 1 लाख आठ हजार लीटर दूध का संग्रहण किया जा रहा है जो अपने आप में एक मिसाल है।
40 हजार महिलाएं अब तक कंपनी से जुड़ चुकीं
उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के एमडी भानू चन्द्र गोस्वामी ने बताया कि कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में शामिल आठ महिलाओं का इसके संचालन में अहम योगदान है, जो नारीशक्ति का एक उदाहरण हैं। कंपनी के सीईओ डा. ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत अब तक कंपनी में 839 गांव की 950 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं सहित कुल 40 हजार महिलाएं सदस्य बन चुकी हैं।
सम्बंधित ख़बरें
EXPLAINER: कर्क रेखा, शुष्क हवाएं या पथरीली जमीन? बांदा में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी के पीछे के 5 असली कारण
मां के अस्थि विसर्जन को निकले…तो रास्ते में मिल गई मौत, एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसे ने ली 4 की जान
12 घंटे तक 12 गांवों में चलता है मौनी नृत्य, दिवाली के बाद गोवर्धन पर्व पर खास है ये परंपरा
बायोमास ऊर्जा उत्पादन में दूसरे स्थान पर पहुंचा यूपी, 9 सोलर पार्कों में 528 मेगावाट बिजली उत्पादन शुरू
36 हजार से ज्यादा महिलाएं दुग्ध उत्पादक सदस्य शेयर होल्डर
वहीं, 675 केंद्रों के माध्यम से 839 गांवों से दूध का कलेक्शन किया जा रहा है जबकि अतिरिक्त 250 गांवों में दुग्ध संकलन केंद्र स्थापित करने के लिए काम किया जा रहा है। इससे रोजाना करीब 1।08 लाख लीटर दूध का कलेक्शन किया जा रहा है, जबकि योजना को बुंदेलखंड के चित्रकूट, झांसी, बांदा, हमीरपुर, जालौन और ललितपुर में संचालित किया जा रहा है। आने वाले दिनों में इसका विस्तार करते हुए महोबा को भी इस योजना से जोड़ने की तैयारी है, ताकि बुंदेलखंड दुग्ध उत्पादन के मामले में प्रदेश के सामने उभर कर सामने आए। डॉ. ओ.पी. सिंह ने बताया कि वर्तमान में कंपनी में 700 गांवों से 36,158 महिला दुग्ध उत्पादक सदस्य शेयर होल्डर हैं।
बलिया, मिर्जापुर समेत पांच जिलों को दुग्ध वैल्यू चैन परियोजना को हरी झंडी
ग्राम्य विकास विभाग के अनुसार, काशी मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी के जरिए पूर्वांचल के बलिया, मिर्ज़ापुर, सोनभद्र, गाजीपुर और चंदौली में दुग्ध वैल्यू चेन परियोजना को हरी झंडी दे दी गई है। इसके तहत दुग्ध को इकट्ठा करते हुए उसका प्रसंस्करण कर बेचा जाएगा। योजना में 3 वर्ष में 35 हजार दुग्ध उत्पादकों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 42.23 करोड़ रुपए के बजट का प्राविधान किया गया है।
40 thousand women of bundelkhand joined to make up amrit pradesh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई विश्वविद्यालय में प्रदर्शन पर Bombay High Court सख्त, छात्रों के लिए अलग विरोध स्थल तय करने की सलाह
May 05, 2026 | 07:55 AMममता बनर्जी का ओवर कॉन्फिडेंस फेल, अमित शाह का ‘डबल सीट’ फॉर्मूला सफल, क्या बंगाल में अंत की ओर है टीएमसी?
May 05, 2026 | 07:52 AMबिहार में कुदरत का कहर; आधी-बारिश और बिजली गिरने से हुई 12 लोगों की मौत, सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान
May 05, 2026 | 07:50 AMवो नेता जो कभी दिल्ली में चलाता था कपड़े की दुकान…फिर पहली बार ही चुनाव लड़कर बन गया हरियाणा का मुख्यमंत्री
May 05, 2026 | 07:47 AMनवभारत संपादकीय: युद्ध के बीच ऊर्जा संकट गहराया, इथेनॉल का निर्माण व जलसंकट की चुनौती
May 05, 2026 | 07:38 AMजबलपुर के लॉजिस्टिक पार्क में भीषण आग, रिलायंस और ब्रिटानिया के गोडाउन भी जले, करोड़ों रुपए हुए स्वाहा
May 05, 2026 | 07:36 AMMaharashtra Weather Update: नागपुर समेत विदर्भ में बदलेगा मौसम, IMD ने तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी दी
May 05, 2026 | 07:25 AMवीडियो गैलरी

बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM
Assembly Elections Results: 5 राज्यों में मतदान जारी, कौन मारेगा बाजी? पक्ष-विपक्ष में छिड़ी जंग, देखें VIDEO
May 04, 2026 | 11:45 AM
पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM














