Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

International Olympic Day: जब रोमन सम्राट के फरमान पर अनिश्चितकाल के लिए बंद हुआ था ओलंपिक

23 जून 2025 को दुनिया अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस मना रही है। खेलों के इस महाकुंभ के लिए एक वक्त ऐसा भी आया था, जब रोमन सम्राट ने धार्मिक कारणों का हवाला देकर इसे अनिश्चितकाल के लिए बंद करा दिया था।

  • By संजय बिष्ट
Updated On: Jun 23, 2025 | 02:11 PM

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

आज यानी 23 जून 2025 को दुनिया अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस मना रही है। ओलंपिक खेल की दुनिया का एक ऐसा महाकुंभ है, जिससे जुड़ने का सपना हर एथलीट का होता है। वहीं, अगर कोई खिलाड़ी यहां पर मेडल जीत जाता है, तो फिर क्या ही कहने। मौजूदा वक्त में बड़ी शान के साथ ओलंपिक का आयोजन होता है, लेकिन एक वक्त ऐसा भी था।, जब कई वर्षों के लिए ओलंपिक पर बैन लगा दिया गया था।

कब हुई थी शुरुआत?

यदि ओलंपिक खेलों के शुरुआत की बात करें तो 776 ईसा पूर्व में ग्रीस के ओलंपिया नाम के स्थान पर आयोजित किया गया था। ओलंपिया नाम के कारण ही इसका नया नाम ओलंपिक रखा गया। इसके बाद एक नई परंपरा ने जन्म लिया, जिसमें हर चार के साल के बाद इसका आयोजन किया जाने लगा। ऐसा लगातार 12 शताब्दियों तक होता रहा।

जब रोमन सम्राट ने लगा दिया था प्रतिबंध

मीडिया रिपोर्ट्स में छपी खबरों के मुताबिक ओलंपिक खेल का पहला आयोजन 1200 साल पहले योद्धाओं और खिलाड़ियों के बीच किया गया था। फिर 776 ईसा पूर्व ओलंपिक का पहला ऑफिशियल आयोजन किया गया। आखिरी बार 394 ईस्वी में इसका आयोजन किया गया था। लेकिन फिर रोमन शासक सम्राट थियोडोसियस प्रथम  ने ओलंपिक पर धार्मिक कारणों के चलते ग्रीक ओलंपिक के चलते प्रतिबंध लगा दिया था। उनका मानना था कि इसमें मूर्तिपूजा की जाती है और उसने मूर्ति पूजा वाले सभी धार्मिक त्योहार प्रतिबंधित कर दिए थे। इसके बाद एक हिसाब से ओलंपिक खत्म सा हो गया।

19वीं शताब्दी में फिर हुई शुरुआत

रोमन शासक के द्वारा ओलंपिक में प्रतिबंध लगाए जाने के बाद 19वीं शताब्दि में एक बार फिर से इसका आयोजन किया गया। इसे दोबारा शुरू करने का श्रेय फ्रांस के बैरों पियरे डी कुवर्तेन को जाता है। उन्होंने इसकी शुरुआत के साथ दो बड़े लक्ष्य निर्धारित किए। उनका पहला लक्ष्य खेलों को अपने देश में लोकप्रिय बनाना और दूसरा ये कि सभी देशों को एक शांतिपूर्ण प्रतियोगिता के लिए एकत्रित करना था। कुवर्तेन की इस शानदार पहल के बाद ग्रीस की राजधानी  एथेंस में पहली बार साल 1896 में आधुनिक ओलंपिक खेलों का आयोजन किया गया।

आज 23 जून को ही क्यों मनाया जाता अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस, क्या है इसका इतिहास और महत्व

पहला ओलंपिक दिवस

23 जून 1894 को इंटरनेशनल ओलंपिक समिति का गठन किया गया। वहीं, 1948 में आयोजित आईओसी के 42वें सत्र के दौरान इसे मंजूरी मिल गई। इसके साथ ओलंपिक दिवस पहली बार 23 जून 1948 मनाया गया। इस साल ग्रीस, पुर्तगाल, ऑस्ट्रिया, स्विट्जरलैंड, ग्रेट, ब्रिटेन, कनाडा, वेनेजुएला, उरुग्वे और बेल्जियम ने अपने-अपने देश इस खास दिन का आयोजन किया था।

When olympics were closed indefinitely orders of roman emperor

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 23, 2025 | 07:28 AM

Topics:  

  • Olympic Games
  • Sports
  • Sports News

सम्बंधित ख़बरें

1

शतरंज में भारत की तरक्की…PM Modi ने दी अर्जुन एरिगैसी को दी बधाई

2

Year Ender 2025: क्रिकेट के 25 सबसे बड़े और चौंकाने वाले रिकॉर्ड्स, जिसने साल 2025 में मचाई धूम

3

अर्जुन एरिगैसी ने रचा इतिहास, विश्वनाथन आनंद के बाद रैपिड और ब्लिट्ज में मेडल जीतने वाले पहले भारतीय

4

Year Ender 2025: भारतीय मुक्केबाजों का दमदार पंच…बॉक्सिंग में महिला-पुरुष वर्ग का शानदार प्रदर्शन

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.