शतरंज में भारत की तरक्की…PM Modi ने दी अर्जुन एरिगैसी को दी बधाई
PM Modi Praises Arjun: वर्ल्ड रैपिड और ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप 2025 में भारत के अर्जुन एरिगैसी ने कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने अर्जुन को बधाई दी।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
पीएम नरेंद्र मोदी और अर्जुन एरिगैसी (फोटो-सोशल मीडिया)
PM Narendra Modi Praises Arjun Erigaisi: वर्ल्ड रैपिड और ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप 2025 में भारत के अर्जुन एरिगैसी ने कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। वो रैपिड और ब्लिट्ज दोनों प्रतियोगिता में मेडल जीतने वाले विश्वनाथ आनंद के दूसरे भारतीय बन गए हैं। अर्जुन के शानदार प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिडे वर्ल्ड ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाले अर्जुन एरिगैसी को बधाई है। प्रधानमंत्री ने अर्जुन की प्रतिभा और खेल के प्रति उनके जुनून के लिए उनकी प्रशंसा की है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा, “शतरंज में भारत की तरक्की जारी है। अर्जुन एरिगैसी को दोहा में फिडे वर्ल्ड ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने पर बधाई। इससे पहले उन्होंने हाल ही में फिडे रैपिड शतरंज चैंपियनशिप में भी कांस्य पदक जीता था। उनकी प्रतिभा, धैर्य और जुनून कमाल के हैं। उनकी सफलताएं हमारे युवाओं को प्रेरित करती रहेंगी। उन्हें मेरी शुभकामनाएं।”
India’s strides in chess continue! Congratulations to Arjun Erigaisi for winning the Bronze at the FIDE World Blitz Chess Championship in Doha, following his bronze medal in FIDE Rapid Chess Championship recently. His skills, patience and passion are exemplary. His successes… — Narendra Modi (@narendramodi) December 31, 2025
सम्बंधित ख़बरें
फिट लग रहा हूं ना…, NSG कमांडोज के बीच पहुंचे धोनी, बंदूक पकड़कर किया ऐसा मजाक कि तुरंत वीडियो हो गया वायरल
इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ भारतीय मूल के आरोन राय का नाम, गोल्फ के सबसे बड़े मंच पर लहराया परचम, फैंस गदगद
BAN vs PAK: बांग्लादेश के लिए मुशफिकुर रहीम ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने टीम के पहले बल्लेबाज
IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम का ऐलान, सलीमा टेटे के हाथों में कमान
अर्जुन एरिगैसी ने वर्ल्ड ब्लिट्ज चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता। अर्जुन को सेमीफाइनल में अब्दुसत्तोरोव के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। अब्दुसत्तोरोव ने अर्जुन को 2.5-0.5 से हराया। एरिगैसी कार्लसन और अब्दुसत्तोरोव जैसे दिग्गजों को हराकर 13 गेम में 10 अंक लेकर एकमात्र लीडर बने थे। मंगलवार को छह राउंड में उन्होंने शानदार खेल दिखाया। अर्जुन ने चार मैच जीते और दो ड्रॉ किए, और 15 अंक के साथ सेमीफाइनल में जगह पक्की की।
सेमीफाइनल में हारे अर्जुन
सेमीफाइनल में एक समय 2021 वर्ल्ड रैपिड चैंपियन अब्दुसत्तोरोव और अर्जुन 13-13 अंक पर थे। उम्मीद की जा रही थी कि सोमवार को अब्दुसत्तोरोव को हराने वाले अर्जुन फिर जीत हासिल करेंगे, लेकिन वह पहले गेम में सफेद मोहरों के साथ बढ़त को भुना नहीं सके और 47 चालों में हार गए।
विश्वनाथ आनंद के बाद दूसरे भारतीय
इससे पहले रविवार को एरिगैसी ने रैपिड में भी तीसरा स्थान हासिल किया था। दो कांस्य पदक जीतना 22 साल के एरिगैसी के लिए बड़ी उपलब्धि है। इस उपलब्धि के साथ एरिगैसी विश्वनाथन आनंद के बाद वर्ल्ड ब्लिट्ज में ‘ओपन कैटेगरी’ में पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं।
यह भी पढ़ें: अर्जुन एरिगैसी ने रचा इतिहास, विश्वनाथन आनंद के बाद रैपिड और ब्लिट्ज में मेडल जीतने वाले पहले भारतीय
दुनिया के नंबर 1 शतरंज खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन ने एक बार फिर अपने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और रिकॉर्ड नौवीं बार वर्ल्ड ब्लिट्ज खिताब अपने नाम किया। वहीं महिला वर्ग में कजाकिस्तान की बिबिसारा असाउबायेवा ने विश्व ब्लिट्ज़ चैंपियन का खिताब जीतकर सुर्खियां बटोरीं।
