- Hindi News »
- Sports »
- Vaibhav Sooryavanshi 93 Runs Rajasthan Team Into Top 4 After Defeating Lucknow Rr Vs Lsg Ipl 2026
जयपुर में वैभव सूर्यवंशी का दिखा स्कूल बॉय क्लास, RR ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 7 विकेट हराकर टॉप-4 में की एंट्री
RR beat LSG by 7 Wickets: लखनऊ के द्वारा दिए गए 221 रनों के टारगेट को वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी ने राजस्थान रॉयल्स के लिए आसान बना दिया। वैभव ने 38 गेंदों पर विस्फोटक अंदाज में 93 रन बनाए।
- Written By: संजय बिष्ट

वैभव सूर्यवंशी (फोटो- सोशल मीडिया)
RR vs LSG IPL 2026 Match 64th Highlight: जयपुर के सवाई मान सिंह क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल 2026 का 64वां मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में राजस्थान ने लखनऊ को 7 विकेट से मात दी। इससे पहले राजस्थान के कप्तान यशस्वी जायसवाल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए LSG ने RR के सामने 221 रन का विशाल टारगेट खड़ा कर दिया। राजस्थान के लिए मुश्किल दिख रहे इस लक्ष्य को वैभव सूर्यवंशी की घातक बल्लेबाजी ने आसान बना दिया और RR ने टारगेट को 5 गेंद व 7 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया।
Joy and jubilation in Jaipur 🩷🥳 A statement chase from @rajasthanroyals sees them jump back into the 🔝4️⃣ 👏 Scorecard ▶️ https://t.co/LvQzM3tl06 #TATAIPL | #KhelBindaas | #RRvLSG pic.twitter.com/7lJD2IYOUF — IndianPremierLeague (@IPL) May 19, 2026
वैभव सूर्यवंशी ने फिर से खेली तूफानी पारी
एक बार फिर से 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपने बल्ले से सबको हैरान कर दिया। 221 रनों का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स के लिए इस खिलाड़ी ने टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सूर्यवंशी ने मात्र 38 गेंदों में 93 रन की विस्फोटक पारी खेलकर मुश्किल से दिख रहे इस मैच को राजस्थान रॉयल्स की झोली में डाल दिया। उनकी इस पारी में 7 चौके व 10 छक्के शामिल रहे। सूर्यवंशी ने पहले विकेट के लिए यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर 39 गेंद में 75 और फिर ध्रुव जुरेल के साथ मिलकर महज 45 गेंद में 105 रन की साझेदारी की।
सम्बंधित ख़बरें
GT के खिलाफ आज डू और डाई मैच खेलने उतरेगी CSK, सिर्फ जीतने से नहीं बनेगी बात,करना होगा ये बड़ा कारनामा
IPL 2026 में KKR ने क्वालिफिकेशन की तरफ बढ़ाया कदम, ईडन गार्डन्स में Mumbai Indians को 4 विकेट से दी शिकस्त
KKR vs MI: कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई को 147 रन पर रोका, दुबे, ग्रीन और त्यागी ने झटके 2-2 विकेट
PAK को हराने के बाद बंग्लादेशी कप्तान का बयान, कहा- हमें भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट खेलना है
New celebration, same old Vaibhav Sooryavanshi fire 😌💥 Updates ▶️ https://t.co/LvQzM3tl06 #TATAIPL | #KhelBindaas | #RRvLSG | @rajasthanroyals pic.twitter.com/0sPhjigO3H — IndianPremierLeague (@IPL) May 19, 2026
वैभव सूर्यवंशी के अलावा कप्तान यशस्वी जायसवाल ने 23 गेंदों में 43 रन बनाए। वहीं, ध्रुव जुरेल 38 गेंद में 53 रन की अर्धशतकीय पारी खेलकर नाबाद रहे। वहीं, इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाजों ने टीम को काफी निराश किया। यदि विकेट की बात करें तो आकाश महाराज सिंह और मोहसिन खान ने आरआर के 1-1 बल्लेबाज को अपना शिकार बनाया।
लखनऊ सुपर जायंट्स की बल्लेबाजी
इस मुकाबले में लखनऊ के लिए मिचेल मार्श ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने 57 गेंदों में 11 चौको व 5 छक्कों की मदद से कुल 96 रन बनाए। वहीं, पहले विकेट के लिए मार्श ने जोश इंग्लिश के साथ मिलकर 50 गेंदों में 109 रन की साझेदारी की। 9वें ओवर में 109 रन के स्कोर पर लखनऊ सुपर जाएंट्स को जोश इंग्लिश के रूप में पहला झटका लगा।
जोश इंग्लिश में भी टीम के लिए अहम पारी खेली। उन्होंने 29 गेंदों में 7 चौके व 3 छक्कों की मदद से 60 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं, निकोलस पूरन का बल्ला खामोश रहा। पूरन 11 गेंदों में सिर्फ 16 रन बनाकर आउट हुए। यदि कप्तान ऋषभ पंत की बात करें तो उन्होंने 23 गेंदों पर 35 रन बनाए। अब्दुल समद और आयुष बडोनी अपना खाता न खोल सके।
ये भी पढ़ें: लखनऊ सुपर जायंट्स के नए नवाब बने मिचेल मार्श, छू लिया 500 रनों का जादुई आंकड़ा, ऐसा करने वाले इकलौते बल्लेबाज
सवाई मान सिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के ज्यादातर गेंदबाज महंगे साबित हुए। संदीप शर्मा 14.30, सुशांत मिश्रा 11.50, ब्रिजेश शर्मा 11 तो दासुन शनाका ने 10 की इकोनॉमी से रन खर्च किए। वहीं, विकेट की बात करें तो दासुन शनाका ने 2 और जोफ्रा आर्चर ने अंत में 1 विकेट अपने नाम किया।
Vaibhav sooryavanshi 93 runs rajasthan team into top 4 after defeating lucknow rr vs lsg ipl 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Fake Birth Certificate Scam: मीरा-भाईंदर मनपा में बड़े घोटाले का दावा, भाजपा नेता ने उठाए सवाल
May 21, 2026 | 10:36 AMमानसून पूर्व तैयारी तेज: गड़चिरोली में बाढ़-आपदा से निपटने को 24 घंटे सक्रिय रहेगा कंट्रोल रूम
May 21, 2026 | 10:33 AMडॉक्टर के पास पहुंचते ही खुला मामला, वर्धा में नाबालिग पत्नी के गर्भवती होने से मचा हड़कंप; युवक पर दोबारा केस
May 21, 2026 | 10:31 AMफिल्मी स्टाइल में पुलिस एक्शन, चंद्रपुर में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़; 2 आरोपी गिरफ्तार
May 21, 2026 | 10:15 AMठाणे में RPI पदाधिकारी अशोक कांबले की हत्या, कोयता और रॉड से हमले के बाद मौत
May 21, 2026 | 10:15 AMसागर: भारी पड़ी SP के बंगले के सामने गुंडागर्दी, पुलिस ने निकाला बदमाशों का जुलूस
May 21, 2026 | 10:08 AMछत्रपति संभाजीनगर में भाजपा-शिवसेना सत्ता के 100 दिन पूरे, महापौर बोले- पानी संकट दूर करना सबसे बड़ी चुनौती
May 21, 2026 | 10:06 AMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM














