Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Shardiya Navratri |
  • Asia Cup 2025 |
  • Rahul Gandhi |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दिग्गज अंपायर डिकी बर्ड का 92 साल की उम्र में निधन, खेल जगत में शोक की लहर

Dickie Bird Passes Away: क्रिकेट जगत के महान अंपायर डिकी वर्ड का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। इस खबर से पूरे खेल जगत में शौक का माहौल है। अंंपायरिंग की दुनिया में उनका निष्पक्ष अंदाज सबको भाता था।

  • By प्रीति शर्मा
Updated On: Sep 23, 2025 | 10:36 PM

अंपायर डिकी बर्ड का निधन (सौ. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Dickie Bird Death News: क्रिकेट जगत के लिए बुरी खबर सामने आई है। दिग्गज अंपायर डिकी बर्ड का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें क्रिकेट के इतिहास में कई चीजों के लिए याद किया जाएगा। वे अपने शानदार फैसलों और निष्पक्ष अंपायरिंग के लिए जाने जाते हैं। डिकी बर्ड ने पुरुष वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में तीन बार अंपायरिंग की थी। अपने करियर में उन्होंने 66 टेस्ट मैच और 69 वनडे मैच में अंपायरिंग की।

इंग्लैंड के महान अंपायर हेरोल्ड डेनिस ऊर्फ डिकी बर्ड का आज साउथ यॉर्कशायर, इंग्लैंड के बार्न्सली में निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे। उनके लंबे समय से क्लब रहे यॉर्कशायर ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए बताया कि उनका निधन घर पर शांतिपूर्वक हुआ। यॉर्कशायर ने एक बयान में कहा, “बर्ड अपने पीछे खेल भावना, विनम्रता और आनंद की विरासत और पीढ़ियों से प्रशंसकों की एक बड़ी संख्या छोड़ गए हैं।

It is with profound sadness that The Yorkshire County Cricket Club announces the passing of Harold Dennis “Dickie” Bird MBE OBE, one of cricket’s most beloved figures, who died peacefully at home at the age of 92. — Yorkshire CCC (@YorkshireCCC) September 23, 2025

कितने मैचों में की अंपायरिंग

क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले अंपायर, डिकी अपने बेहतरीन फैसलों के लिए जाने जाते थे। उनका जन्म 19 अप्रैल 1933 को बार्न्सली, वेस्ट राइडिंग ऑफ़ यॉर्कशायर, इंग्लैंड में हुआ था। डिकी ने 1973 से 1996 तक के अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 66 टेस्ट, 69 एकदिवसीय और सात महिला एकदिवसीय मैचों में अंपायरिंग की।

यह भी पढ़ें:- Women’s ODI World Cup: ऑस्ट्रेलियाई टीम से बाहर ग्रेस हैरिस, इस खिलाड़ी को मिली जगह

दाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के ऑफ-ब्रेक गेंदबाज, डिकी ने यॉर्कशायर और लीसेस्टरशायर के लिए 93 प्रथम श्रेणी मैच खेले और दो शतकों और 14 अर्धशतकों सहित 3,314 रन बनाए। अपने खेल करियर के अंत के बाद, डिकी बर्ड ने 1966 और 1968 के बीच प्लायमाउथ कॉलेज और 1968 और 1969 में जोहान्सबर्ग में कोचिंग की।

डिकी वर्ड की ऑटोबायोग्राफी

डिकी वर्ड ने अंपायरिंग छोड़ने के बाद खुद को मीडिया पर्सनैलिटी के रूप में स्थापित किया। उन्होंने कई क्विज और चैट शो किए और एक स्पीकिंग टूर पर भी गए जहां उनके किस्सों और अनुभवों ने दर्शकों का मनोरंजन किया। उन्होंने अपने जीवन पर कई किताबें लिखीं। उनकी आत्मकथा स्पोर्ट्स बुक पर सबसे ज्यादा बिकती है।

Umpire dickie bird dies at 92 age know how he started career

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 23, 2025 | 10:36 PM

Topics:  

  • Cricket News
  • ICC Cricket World Cup

सम्बंधित ख़बरें

1

Women’s ODI World Cup: ऑस्ट्रेलियाई टीम से बाहर ग्रेस हैरिस, इस खिलाड़ी को मिली जगह

2

R Ashwin: अश्विन जाएंगे विदेश! इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, अब UAE और ऑस्ट्रेलिया में करेंगे धमाका

3

CPL 2025: नाइट राइडर्स ने जीता खिताब, पोलार्ड ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने टूर्नामेंट के हीरो

4

भारत से भिड़ने के पहले खौफ में पाकिस्तान! खिलाड़ियों के फूले हाथ-पांव..तो किया ‘मन बहलाने’ का इंतजाम

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.