CPL 2025: नाइट राइडर्स ने जीता खिताब, पोलार्ड ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने टूर्नामेंट के हीरो
Caribbean Premier League 2025: इस जीत के साथ त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने रिकॉर्ड पांचवीं बार CPL का खिताब जीतकर अपना दबदबा कायम किया। वहीं, कायरन पोलार्ड ने टी20 क्रिकेट में वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
CPL 2025: त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने जीता खिताब (फोटो- सोशल मीडिया)
कैरेबियन प्रीमियर लीग यानी CPL 2025 के फाइनल के समापन के साथ ही क्रिकेट इतिहास में नया अध्याय जुड़ गया। गयाना में खेले गए फाइनल मुकाबले में त्रिनबागो नाइट राइडर्स का सामना गयाना अमेजन वॉरियर्स से हुआ। इस रोमांचक मैच में त्रिनबागो ने आखिरी तक टक्कर देने के बाद 3 विकेट से जीत दर्ज कर CPL 2025 का खिताब अपने नाम किया।
इस जीत के साथ त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने रिकॉर्ड पांचवीं बार CPL का खिताब जीतकर अपना दबदबा कायम की। वहीं, इस चैंपियन बनने के दौरान टीम के दिग्गज खिलाड़ी कायरन पोलार्ड ने भी अपना जलवा दिखाया और क्रिकेट के इतिहास में एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया।
कायरन पोलार्ड ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
वैसे तो ये ट्रॉफी निकोलस पूरन की कप्तानी वाली टीम को मिली, लेकिन इस ट्रॉफी के लिए उन्हें विस्फोटक बल्लेबाज कायरन पोलार्ड का जबरदस्त साथ मिला। उन्होंने इस दौरान पूरे टूर्नामेंट में अपने बल्ले से टीम को भरपूर साथ दिया। इसके साथ ही कायरन पोलार्ड ने टी20 क्रिकेट में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना डाला। अब वो टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा ट्रॉफी जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
हार के बाद घिरे श्रेयस और कोच गंभीर, बताया ऑरेंज कैप विनर वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन से क्यों रखा बाहर
51 पर 4 विकेट गंवाने के बाद आयरलैंड ने भारत को दिया 183 रन का टारगेट, टकर-डेलानी ने पलटा मैच
जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन : अध्यक्ष जावेद अहमद किताब सस्पेंड, 8-0 से पारित हुआ निलंबन प्रस्ताव
Women’s T20 World Cup: राधा यादव ने बरपाया कहर, धारदार गेंदबाजी से भारत ने बांग्लादेश को 136 पर समेटा
The Llord has just got one up on the Champion 🏆#GAWvTKR | #WeAreTKR | #TrinbagoKnightRiders pic.twitter.com/LlvbU9fWcp — Trinbago Knight Riders (@TKRiders) September 22, 2025
कैरेबियन प्रीमियर लीग 2025 के खिताब के साथ ही पोलार्ड का ये 18वां खिताब बना। इसके साथ ही उन्होंने उनके ही साथी खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो का रिकॉर्ड तोड़ा डाला। ब्रावो 17 ट्रॉफी जीतने वाले खिलाड़ी हैं। यदि बात करें पोलार्ड की तो वो IPL, MLC, BPL, CSA T20 चैलेंज और ILT T20 का खिताब जीतने वाले खिलाड़ी हैं।
T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाले खिलाड़ी:
- कायरन पोलार्ड – 18
- ड्वेन ब्रावो – 17
- शोएब मलिक – 16
- सुनील नरेन – 12
- आंद्रे रसेल – 11
- रोहित शर्मा – 11
- कोलिन मुनरो – 10
टूर्नामेंट में पोलार्ड का जलवा
पूरे टूर्नामेंट में टीम के सीनियर खिलाड़ी कायरन पोलार्ड ने अपना जादू बिखेरा। उन्होंने 11 मैचों में 54.71 की औसत और 174 के स्ट्राइक रेट से कुल 383 रन बनाए। इस दौरान पोलार्ड ने 3 फिफ्टी भी लगाईं और अपने आक्रामक खेल से विपक्षी टीमों को लगातार दबाव में रखा।
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान पर बिजली बने अभिषेक, शाहीन अफरीदी की पहली गेंद पर छक्का जड़कर रचा इतिहास
पोलार्ड ने पूरे टूर्नामेंट में 36 छक्के लगाकर दर्शकों का मन मोह लिया। उनके लगातार दमदार प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। पोलार्ड की यह लय टीम को जीत की राह पर ले गई और उनके खेल ने CPL 2025 को यादगार बना दिया।
