- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- R Ashwin Gets Offers From Bbl And
R Ashwin: अश्विन जाएंगे विदेश! इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, अब UAE और ऑस्ट्रेलिया में करेंगे धमाका
Ravichandran Ashwin: रविचंद्रन अश्विन जल्द ही विदेशी T20 लीग में खेलते दिखाई दे सकते हैं। संभावना है कि आने वाले कुछ महीनों में वह दो प्रमुख T20 लीगों में हिस्सा लेंगे।
- Written By: संजय बिष्ट

रविचंद्रन अश्विन (फोटो-सोशल मीडिया)
R Ashwin News: भारतीय क्रिकेट के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने पिछले साल दिसंबर में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। इसके बाद वह IPL 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते नजर आए, लेकिन गेंदबाजी में ज्यादा प्रभाव नहीं डाल पाए। 9 मैचों में उन्होंने सिर्फ 7 विकेट लिए। कुछ महीनों बाद अश्विन ने IPL से भी दूरी बना ली, ताकि उन्हें विदेशी लीगों में खेलने का रास्ता साफ हो।
BBL और ILT20 से मिला ऑफर
अभी बड़ी खबर यह है कि अश्विन दो प्रमुख विदेशी T20 लीगों में खेल सकते हैं। ये हैं UAE की इंटरनेशनल लीग T20 (ILT20) और ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग (BBL)। खबरों के अनुसार, अश्विन ने ILT20 ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन करा लिया है। वहीं, BBL में कई फ्रेंचाइजी ने उन्हें खेलने का ऑफर दिया है। इनमें सिडनी सिक्सर्स, सिडनी थंडर, होबार्ट हरिकेन्स और एडिलेड स्ट्राइकर्स शामिल हैं।
अश्विन को इनमें से किसी एक टीम का चयन करना होगा। उनके लिए यह मौका इसलिए खास है क्योंकि UAE और ऑस्ट्रेलिया लीग का शेड्यूल कुछ हद तक टकरा रहा है, लेकिन उनके लिए रास्ता निकाला गया है। BBL 2025-26 14 दिसंबर से शुरू होकर 25 जनवरी को समाप्त होगी, जबकि ILT20 10 जनवरी से 11 फरवरी तक चलेगी। अश्विन ILT20 से शुरुआत करेंगे और उसके बाद BBL में हिस्सा लेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
क्रिकेट जगत में कोहली के नाम दर्ज हुआ एक और ‘विराट’ रिकॉर्ड, ऐसा कारनामा करने वाले बने पहले भारतीय बल्लेबाज
रायपुर में KKR पर भारी पड़ा कोहली का शतक, ‘चेजमास्टर’ ने खेली नाबाद 105 रन की शतकीय पारी, 6 विकेट से जीता RCB
KKR vs RCB: बेंगलुरु के सामने केकेआर ने जीत के लिए रखा 193 रन का टारगेट, रघुवंशी-रिंकू की विस्फोटक बल्लेबाजी
IPL 2026 के बाद BCCI लेगा बड़ा निर्णय, कोचिंग रोल के लिए बालाजी समेत कई अन्य नाम किए गए शॉर्टलिस्ट
ILT20 में चार सीजन के बाद पहली बार ऑक्शन हो रहा है। अश्विन ने इसके लिए अपने नामांकन की पुष्टि कर दी है। उम्मीद की जा रही है कि छह में से कोई एक फ्रेंचाइजी उनकी नीलामी में रुचि दिखाएगी। BBL के बारे में उन्होंने कोई खुलासा नहीं किया है, लेकिन संकेत हैं कि कुछ दिनों में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। इसके अलावा अमेरिका की मेजर लीग क्रिकेट और ब्रिटेन की द हंड्रेड में खेलने की संभावना भी बनी हुई है।
ये भी पढ़ें: ‘उन्हें IPL में भी अंपायरिंग करनी है…’, फखर जमां को आउट देने पर अफरीदी ने उगला जहर
T20 अनुभव और ताकत
अश्विन का अनुभव उन्हें इन विदेशी लीगों में बेहद कीमती खिलाड़ी बनाता है। उनकी गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों ही टीमों के लिए फायदा पहुंचा सकती हैं। कुल मिलाकर आर अश्विन ने 333 T20 मैचों में 317 विकेट चटकाए हैं और 1233 रन भी बनाए हैं। अब सभी की निगाहें इस बात पर हैं कि अश्विन आखिरकार BBL में किस टीम की जर्सी पहनकर खेलते हैं।
R ashwin gets offers from bbl and ilt20
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
असम यूसीसी बिल 2026: CM हिमंता का बड़ा ऐलान, असम में भी लागू होगा UCC बिल, आदिवासियों के लिए बनाया खास प्लान
May 14, 2026 | 08:00 AMकांजूरमार्ग में मिथेन गैस और बदबू से राहत दिलाने की तैयारी, 2027 तक लागू होगी नई परियोजना
May 14, 2026 | 07:54 AMइंदौर जिला जेल में लगी आग, बारात के पटाखों से हादसे की आशंका, किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं
May 14, 2026 | 07:48 AM14 मई का इतिहास: भारत ने श्रीलंका के विद्रोही संगठन लिट्टे पर प्रतिबंध लगाया
May 14, 2026 | 07:38 AMGuru Pradosh Vrat: गुरु प्रदोष आज, शिव तांडव स्तोत्र का करें पाठ, हर संकट से मिलेगा छुटकारा
May 14, 2026 | 07:36 AMMaharashtra ATS की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी गैंगस्टर से जुड़े संदिग्धों पर 40 ठिकानों पर छापेमारी
May 14, 2026 | 07:36 AMनासिक मनपा की मई महासभा 20 मई को ऑनलाइन, 5 अहम प्रस्तावों और विकास योजनाओं पर होगी चर्चा
May 14, 2026 | 07:33 AMवीडियो गैलरी

NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM
मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
May 13, 2026 | 01:01 PM
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव के निधन पर भावुक हुए बड़े भाई अखिलेश, दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 13, 2026 | 12:46 PM
NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM














