- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Top Players Who Went Unsold In Wpl 2026 Auction Know The List
एलिसा हीली से ताजमिन ब्रिट्स तक, पांच विदेशी खिलाड़ी जिसे WPL 2026 ऑक्शन में नहीं मिला कोई खरीददार
WPL 2026 Unsold List: डब्ल्यूपीएल 2026 का मेगा ऑक्शन संपन्न हो गया है। इस ऑक्शन में कई बड़े विदेशी नामों पर कोई फ्रेंचाइजियों ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। कौन-कौन हैं इस लिस्ट में शामिल...
- Written By: उज्जवल सिन्हा

एलिसा हीली (फोटो-सोशल मीडिया)
WPL 2026 Foreign Players Unsold List: महिला प्रीमियर लीग 2026 का ऑक्शन संपन्न हो गया है। इस ऑक्शन में कुल 67 खिलाड़ियों पर बोली लगी। सभी फ्रेंचाइजी ने अपनी टीम पूरी कर ली है। इस ऑक्शन में सबसे महंगी खिलाड़ी भारतीय टीम की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा रही। यूपी वारियर्स ने उन्हें 3.20 करोड़ में अपने टीम में शामिल किया। इसके साथ ही वो WPL के इतिहास में दूसरे सबसे ज़्यादा कमाई करने वाले भारतीय बन गई है।
WPL के इतिहास में अभी तक सबसे महंगी खिलाड़ी स्मृति मंधाना रही है। स्मृति को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने 3.40 करोड़ में अपने टीम में शामिल किया था। वहीं अब 3.20 करोड़ में यूपी वारियर्स में शामिल होकर दूसरी सबसे महंगी भारतीय खिलाड़ी बन गई है। वहीं इस ऑक्शन कई बड़े विदेशी नामों पर कोई फ्रेंचाइजी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। जो काफी हैरानी की बात रही। वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन करने वालों से लेकर साबित हुए मैच-विनर तक, कई बड़े नामों पर फ्रेंचाइजियों ने बोली नहीं लगाई। आइए, देखते है कि किन बड़े विदेशी नामों पर फ्रेंचाइजियों ने दिलचस्पी नहीं दिखाई…
- एलिसा हीली
सबसे बड़ा शॉक तब लगा जब ऑस्ट्रेलिया की कैप्टन एलिसा हीली अपने बेस प्राइस RS 50 लाख पर भी नहीं बिकीं। इससे भी ज़्यादा हैरानी की बात यह है कि उनका नाम एक्सेलरेटेड राउंड में वापस नहीं लाया गया, जिससे फैंस हैरान रह गए। हीली ने ऑस्ट्रेलिया को कई वर्ल्ड कप के खिताब जिताए हैं।
- एलाना किंग
ऑस्ट्रेलिया की लेग स्पिनर अलाना किंग ने हाल में समाप्त हुआ महिला वर्ल्ड कप में शानदार गेंदबाजी की थी। उन्होंने एक मैच में 7 विकेट भी लिया था। वो वर्ल्ड कप के 7 मैचों में 13 विकेट लेने में कामयाब रही थी। शानदार फॉर्म के बाद भी उन्हें 40 लाख के बेस प्राइस में कोई खरीददार नहीं मिला।
यह भी पढ़ें: WPL 2026 ऑक्शन के बाद सभी टीमों का बदला स्क्वाड, यहां देखें पूरी डिटेल्स, कौन सी टीम हुई मजबूत?
सम्बंधित ख़बरें
LSG की हार पर इमोशनल हुए ऋषभ पंत, टीम के खराब प्रदर्शन पर कही ये बात, अगले सीजन को लेकर दिया बड़ा हिंट
Canada Cricket: क्रिकेट कनाडा अध्यक्ष अरविंदर खोसा के घर पर फायरिंग, पुलिस को रंगदारी का शक
पाकिस्तान की एक और शर्मनाक हार…बांग्लादेश ने 78 रन से हराया दूसरा टेस्ट, 2-0 से सीरीज जीत किया क्लीन स्वीप
नीदरलैंड्स में बजा भारतीय क्रिकेटर्स का डंका! पीएम मोदी बोले- डच क्रिकेट को ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं इंडियंस
- एमी जोन्स
इंग्लैंड की विकेटकीपर-बैटर एमी जोन्स ऑक्शन में एक और बड़ा सरप्राइज थीं। उनके कंसिस्टेंसी, एक्सपीरियंस के बाद भी कोई टीम ने उन्हें शामिल नहीं किया। हालांकि, उनका नाम एक्सेलरेटेड राउंड में आया था लेकिन कोई फ्रेंचाइजी ने उन्हें शामिल करने में दिलचस्पी नहीं दिखाई।
- ग्रेस हैरिस
ऑस्ट्रेलिया की सबसे खतरनाक ओपनर में से एक ग्रेस हैरिस भी ₹30 लाख के मामूली बेस प्राइस के बावजूद नहीं बिकीं। जो मिनटों में रफ़्तार बदल सकता है, उसके लिए बोलियों का न लगना दिन के सबसे बड़े सरप्राइज़ में से एक रहा।
- ताजमिन ब्रिट्स
हाल ही में खत्म हुए वर्ल्ड कप में ज़बरदस्त परफ़ॉर्मेंस के बाद, साउथ अफ़्रीका की ताज़मिन ब्रिट्स को ऑक्शन में कोई खरीदार नहीं मिला। उनके फ़ॉर्म, टेम्परामेंट और एक्सपीरियंस के बावजूद फ़्रेंचाइज़ी ने उनमें दिलचस्पी नहीं दिखाई।
Top players who went unsold in wpl 2026 auction know the list
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PMसोने की तस्करी घटी, मुंबई एयरपोर्ट पर भांग और ड्रग्स की तस्करी में बड़ा उछाल
May 26, 2026 | 01:06 PMभायखला गोलीकांड का मुख्य आरोपी सैफ मस्तान पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार; मुंबई क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई
May 26, 2026 | 01:04 PMभोपाल में पानी सप्लाई व्यवस्था का महापौर मालती राय ने किया निरीक्षण, कहा- RO से बेहतर पानी मिल रहा
May 26, 2026 | 12:58 PMBJD छोड़ BJP में शामिल हुए देबाशीष सामंतराय, भगवा रंग में रंगे पटनायक के करीबी, ओडिशा में क्यों हुआ उलटफेर?
May 26, 2026 | 12:53 PMनासिक में प्याज किसानों का महाआक्रोश! मुंबई-आगरा हाईवे जाम, रोहित पवार सहित कई बड़े नेता पुलिस हिरासत में
May 26, 2026 | 12:48 PMरायगढ़ में सबसे ज्यादा वोटर, कोंकण एमएलसी सीट पर भाजपा-एनसीपी के बीच बढ़ी सियासी हलचल
May 26, 2026 | 12:48 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














