नासिक में प्याज किसानों का महाआक्रोश! मुंबई-आगरा हाईवे जाम, रोहित पवार सहित कई बड़े नेता पुलिस हिरासत में

Onion Farmers Protest Nashik: नासिक के चांदवड में प्याज की गिरती कीमतों के खिलाफ किसानों का आक्रोश महामोर्चा निकाला गया। मुंबई-आगरा हाईवे ठप। पुलिस ने रोहित पवार और अंबादास दानवे को हिरासत में लिया।
Onion Farmers Protest Nashik
नासिक में प्रदर्शन करते रोहित पवार व अन्य नेता (एक्स: @RRPSpeaks)
Published on
Updated on

Onion Farmers Protest Mumbai Agra Highway Jam: प्याज उत्पादक किसानों की मांगों को लेकर नासिक जिले के चांदवड में आज आक्रोश महामोर्चा का आयोजन किया है। रोहित पवार के नेतृत्व में मंगलवार सुबह चांदवड में शेतकरी क्रांति महामोर्चा का आयोजन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क जाम कर दिया है।

इस प्रदर्शन में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल, शरद पवार गुट प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत शिंदे, पूर्व मंत्री अनिल देशमुख, शिवसेना (यूबीटी) के अंबादास दानवे समेत कई नेता शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान किसी ने अपने गले में प्याज की मालाएं पहनी तो कोई बैलगाड़ी पर बैठकर विरोध कर रहे है।

नासिक पुलिस ने प्रर्शनकारियों को हिरासत में लिया

चांदवड में प्याज की कीमतों को लेकर चल रहा विरोध प्रदर्शन और तेज हो गया है। इस विरोध प्रदर्शन के चलते राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, और यातायात पूरी तरह से ठप हो गया। इसके बाद पुलिस ने रोहित पवार, अंबादास दानवे और हर्षवर्धन सपकाल को हिरासत में ले लिया है।

क्या है प्याज किसानों की मांगें?

किसानों ने नासिक जिले के चांदवड जंक्शन पर मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रास्ता रोको विरोध प्रदर्शन किया। यह आक्रोश महामोर्चा कुछ मुख्य मांगों को मनवाने के लिए आयोजित किया गया था। इसमें प्याज के लिए 24 रुपए प्रति किलोग्राम की गारंटीशुदा न्यूनतम कीमत, पहले से बिक चुके प्याज पर 15 रुपए प्रति किलोग्राम की सब्सिडी देनें जैसी मांगें शामिल है।

क्या बोले रोहित पवार ?

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के नेता और विधायक रोहित पवार ने कहा कि महाराष्ट्र और अन्य राज्यों के किसानों को प्याज की कीमतों को लेकर एक बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उनकी उत्पादन लागत लगभग 18-20 रुपए प्रति किलोग्राम है, जबकि बाजार में कीमत केवल 4-5 रुपए प्रति किलोग्राम है, जिससे किसानों के लिए अपना गुजारा करना मुश्किल हो गया है।

विरोध प्रदर्शन के दौरान बोलते हुए रोहित पवार ने पूछा कि क्या किसानों को सचमुच उनके प्याज का उचित मूल्य मिल रहा है? नेता दावा कर रहे हैं कि निकट भविष्य में कोई बारिश नहीं होगी। ऐसी परिस्थितियों में आप अपने प्याज की फसल के लिए अच्छे दाम की उम्मीद कैसे कर सकते हैं? शरद पवार ने हमें निर्देश दिया है कि हम सड़कों पर किसानों के साथ मज़बूती से खड़े रहें।

फ़िलहाल, सत्ताधारी पार्टी के करीबी लोग ही NAFED के जरिए प्याज खरीद रहे हैं। कम से कम 8 से 10 लाख टन प्याज खरीदें। इसके अलावा, यह भी सुनिश्चित करें कि इस स्टॉक को देश के भीतर कहीं भी न बेचा जाए। अगर प्याज को भारत के बाहर निर्यात नहीं किया जा सकता, तो बस उन्हें जला दें।

रोहित पवार ने आरोपी लगाया कि पुलिस प्रशासन ने 6,000 लोगों को प्रदर्शन में आने से रोका है। उन्होंने कहा कि सरकार हमें हल्के में ले रही है। यह सरकार अजित दादा को भी न्याय दिलाने में नाकाम रही। हमें सिर्फ एक FIR दर्ज कराने के लिए दूसरे राज्य जाना पड़ा। अगर वे अजित दादा के लिए न्याय सुनिश्चित नहीं कर सकते, तो हम उनसे अपने लिए न्याय की उम्मीद कैसे कर सकते हैं? उन्होंने कुंभ मेले के लिए किए गए कार्यों में शामिल भ्रष्टाचार का पर्दाफ़ाश करने की चेतावनी भी दी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com