-
गुरु, 23 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- There Have Been Discussions On How I Need To Play Shots As Per Match Situations Rishabh Pant
इस पर चर्चा हुई थी कि मुझे मैच परिस्थितियों के अनुसार कैसे शॉट खेलने हैं : ऋषभ पंत
- Written By: काजल चोपड़े
हम लंबे समय के बाद एकदिवसीय मैच खेल रहे हैं, इसलिए लय हासिल कर रहे हैं।

पार्ल, ऋषभ पंत (Rishabh Pant) अपने विकेट की कीमत जानते हैं और इसलिए टीम प्रबंधन उन्हें विभिन्न मैचों के अलग-अलग चरणों में शॉट के चयन में अपने विवेक का उपयोग करने की सलाह देता है। पंत की दक्षिण अफ्रीका (Ind vs SA 2nd ODI Match) के खिलाफ जोहानिसबर्ग में दूसरे टेस्ट मैच के दौरान गैरजिम्मेदाराना शॉट खेलने के लिये कड़ी आलोचना हुई थी तथा पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने कहा था कि टीम प्रबंधन ने बायें हाथ के इस बल्लेबाज के साथ इसको लेकर बात की है।
केपटाउन में तीसरे टेस्ट में शतक और यहां दूसरे वनडे में अपने करियर का सर्वोच्च स्कोर 85 रन बनाने वाले पंत ने वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हमेशा सकारात्मक बातें होती हैं कि एक खिलाड़ी के तौर पर मैं क्या कर सकता हूं। मेरे पास सभी स्ट्रोक हैं लेकिन मैं धैर्य के साथ और परिस्थितियों के अनुसार उन्हें कैसे खेल सकता हूं। इसलिए काफी चर्चा होती है।”
उन्होंने कहा, ‘‘और हम जो भी चर्चा करते हैं, उसके अनुसार अभ्यास करते हैं और फिर मैच में उसे लागू करने की कोशिश करते हैं।” पंत को दूसरे वनडे में चौथे नंबर पर भेजा गया और वह टीम प्रबंधन की उम्मीदों पर खरे उतरे। उन्होंने कहा, ‘‘चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने का कारण यह था कि यदि बायें हाथ के बल्लेबाज को मध्यक्रम में मौका मिलता है तो फिर दायें और बायें हाथ के बल्लेबाज के संयोजन के साथ स्ट्राइक रोटेट करना आसान हो जाएगा, विशेषकर बीच के ओवरों में जब लेग स्पिनर या बायें हाथ के स्पिनर गेंदबाजी करते हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
बेहतर ट्रेनिंग का मिला इनाम, कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत की चार महिला जूडो खिलाड़ियों का चयन
चाइना ओपन में लक्ष्य सेन की शानदार जीत, अब प्री-क्वार्टर फाइनल में विक्टर लाई से होगी भिड़ंत
क्या अभिषेक शर्मा के नाम जुड़ जाएगा ये शर्मनाक वर्ल्ड रिकॉर्ड? 2026 में 9 डक ने बढ़ाई चिंता
LPL के दौरान हैमस्ट्रिंग इंजरी का शिकार हुए कुसल मेंडिस, भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले फिटनेस पर सस्पेंस
पंत (Rishabh Pant) ने कहा, ‘‘इसलिए टीम प्रबंधन को लगा कि बायें हाथ के बल्लेबाज को बल्लेबाजी करनी चाहिए और इसलिए यह भूमिका मुझे सौंपी गयी।” इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने इसके साथ ही कहा कि टीम लगातार सुधार के लिये अपनी गलतियों से सीख ले रही है। उन्होंने कहा, ‘‘बल्लेबाजी के लिहाज से हम सही चल रहे हैं। हम अपनी गलतियों से सीख रहे हैं और हर दिन भारतीय क्रिकेट टीम के रूप में हम अपने खेल को बेहतर बनाने का प्रयास करते हैं। ”
पंत (Rishabh Pant) का मानना है कि शार्दुल ठाकुर की दोनों मैचों में बल्लेबाजी (नाबाद 50 और नाबाद 40 रन) टीम के लिये इस श्रृंखला में अब तक का सबसे बड़ा सकारात्मक पहलू रहा। उन्होंने कहा, ‘‘एक और सकारात्मक पहलू शार्दुल का निचले क्रम में अच्छी बल्लेबाजी करना है। इसके अलावा वेंकी (वेंकटेश अय्यर) ने जिस तरह से गेंदबाजी की। उसने एक या दो ओवरों में रन लुटाये लेकिन इससे यह लगता है कि वह इस स्तर पर गेंदबाजी कर सकता है। इसलिए कई सकारात्मक पहलू रहे।”
पंत (Rishabh Pant) ने स्वीकार किया कि दक्षिण अफ्रीका के स्पिनरों केशव महाराज, एडेन मार्कराम और तबरेज शम्सी ने दोनों मैच में भारतीय स्पिनरों रविचंद्रन अश्विन और युजवेंद्र चहल से बेहतर गेंदबाजी की। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि उनकी (दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर) लाइन और लेंथ अच्छी थी और वे इन परिस्थितियों में खेलने के आदी हैं।” पंत ने इसके साथ ही कहा कि तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की फॉर्म चिंता का विषय नहीं है।
उन्होंने कहा, ‘‘एक टीम के रूप में हम लगातार सुधार करना चाहते हैं और मुझे नहीं लगता कि भुवी भाई की फॉर्म को लेकर बहुत चिंता है। हम लंबे समय के बाद एकदिवसीय मैच खेल रहे हैं, इसलिए लय हासिल कर रहे हैं। निश्चित तौर पर श्रृंखला गंवाना निराशाजनक है लेकिन हम अपनी गलतियों से सीख भी रहे हैं।”(एजेंसी)
There have been discussions on how i need to play shots as per match situations rishabh pant
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कल्याण में शिक्षिका की हत्या कर करोड़ों की संपत्ति हड़पने की साजिश का पर्दाफाश, क्राइम ब्रांच ने 2 को पकड़ा
Jul 23, 2026 | 02:22 PMपाकिस्तान में पुलिस पर फिर आतंकी हमला, ड्यूटी पर जा रहे कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या
Jul 23, 2026 | 02:21 PMKSBKBT 2 Spoiler: करण का जाल में फंसाने के लिए तुलसी ने खेला मास्टरस्ट्रोक, मेहंदी की रस्म में मचेगा बवाल
Jul 23, 2026 | 02:17 PMऑस्ट्रेलियन यूनिवर्सिटी ने भारत में शुरू किया कैंपस, मुंबई-चेन्नई में मिलेगी ग्लोबल डिग्री और 50% स्कॉलरशिप
Jul 23, 2026 | 02:16 PMNEET पेपर लीक के विरोध में आगरा में फूटा युवाओं का गुस्सा, तिरंगा मार्च निकालकर निष्पक्ष परीक्षा की उठाई मांग
Jul 23, 2026 | 02:15 PMElon Musk Loss: एलन मस्क को एक ही दिन में लगा $44000000000 का बहुत बड़ा झटका, टेस्ला के शेयर धड़ाम
Jul 23, 2026 | 02:11 PMबिल्डिंग है या झरना? नागपुर स्टेशन के इटारसी छोर पर बनी नई प्रशासनिक इमारत में फ्लोर से भी उभरा पानी
Jul 23, 2026 | 02:10 PMवीडियो गैलरी

फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM
Left-Right ने कर दिया खेल…Student Protest पर बृजभूषण सिंह का बड़ा बयान, बोले हाईजैक हुआ छात्र आंदोलन- VIDEO
Jul 22, 2026 | 10:49 PM
NEET पेपर लीक पर छलका अनुपम खेर का दर्द! छात्रों का ये हाल देख सरेआम कह दी बहुत बड़ी बात, देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:46 PM
NEET पेपर लीक पर संसद में बवाल, अखिलेश यादव ने BJP पर दागे तीखे सवाल, बोले- छात्रों के कपड़े फाड़े- VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:34 PM
नसीरुद्दीन शाह का फूटा गुस्सा! छात्रों की पिटाई देख सरेआम कह दी ऐसी बात, VIDEO देख कांप उठेगी रूह
Jul 22, 2026 | 09:33 PM
CJP आंदोलन से पहले अमेरिका को कैसे थी खबर? अमेरिकी दूतावास के अलर्ट से उठे सवाल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 04:34 PM














