- Hindi News »
- Sports »
- T20 World Cup 2024 India Vs Afghanistan Live
T-20 World Cup 2024: सुपर 8 में भारत की पहली जीत, अफगानिस्तान को 47 रन से हराया
टी-20 क्रिकेट विश्वकप 2024 में भारतीय टीम बारबाडोस में आज यानी गुरुवार को सुपर-8 का अपना पहला मुकाबला खेल रही है। भारत के सामने अफगानिस्तान की चुनौती है जिसने ग्रुप स्टेज में अच्छा खेल दिखाते हुए न्यूजीलैंड जैसी टीम को मात दी थी।
- Written By: अभिषेक सिंह

भारत बनाम अफगानिस्तान (सोर्स-सोशल मीडिया)
टी-20 क्रिकेट विश्वकप 2024 में भारतीय टीम बारबाडोस में आज यानी गुरुवार को सुपर-8 का अपना पहला मुकाबला खेल रही है। भारत के सामने अफगानिस्तान की चुनौती है जिसने ग्रुप स्टेज में अच्छा खेल दिखाते हुए न्यूजीलैंड जैसी टीम को मात दी थी। भारतीय टीम ने ग्रुप स्टेज में खेले गए 4 मुकाबलों में से 3 में जीत दर्ज की थी जबकि एक मैच बेनतीजा रहा था।
सम्बंधित ख़बरें
ब्लेसिंग मुजरबानी पर PCB ने लिया बड़ा एक्शन, PSL छोड़ने पर लगाया 2 साल का बैन
आशा भोसले की आखिरी विदाई में भावुक हुए Sachin Tendulkar, नम आंखों से दी श्रद्धांजलि
Brett Lee ने आशा भोसले को दी भावुक श्रद्धांजलि, याद किया साथ बिताया पल; इंस्टाग्राम पर लिखा खास संदेश
KKR के लिए बड़ी खुशखबरी, 18 करोड़ का स्टार गेंदबाज फिट; राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मचाएगा धमाल
20 Jun 2024 11:43 PM (IST)
20 Jun 2024 11:43 PM (IST)भारत ने अफगानिस्तान पर 47 रन से जीत दर्ज की है
टी-20 क्रिकेट विश्वकप 2024 में भारत ने सुपर-8 के अपने पहले मैच में अफगानिस्तान को 47 से हराया। 182 रन का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम 134 रन पर ढेर हो गई। अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह ने 3-3 विकेट लिए। जबकि, कुलदीप यादव ने 2 और अक्षर पटेल और रविंद्र जडेजा ने 1-1 विकेट ली।
20 Jun 2024 11:26 PM (IST)
20 Jun 2024 11:26 PM (IST)अफगानिस्तान के और दो विकेट गिरे
अफगानिस्तान को आठवां झटका लगा है। 18वां ओवर लेकर आए अर्शदीप सिंह ने पहले अफगानी कप्तान रशीद खान (2 रन) और फिर नवीन उल हक (0 रन) को चलता किया। इस ओवर में कुल 6 रन आए।
20 Jun 2024 11:21 PM (IST)
20 Jun 2024 11:21 PM (IST)अफगानिस्तान को लगा सातवां झटका
17वां ओवर लेकर आए कुलदीप यादव ने मोहम्मद नबी (14 रन) को चलता किया। उन्होंने इस ओवर में पहले शानदार छक्का जड़ा। वहीं, गली ही गेंद पर ऐसा ही एक और छक्का जड़ने गए नबी ने जडेजा को कैच थमा दी। इस ओवर में कुल 12 रन आए।
20 Jun 2024 11:13 PM (IST)
20 Jun 2024 11:13 PM (IST)बुमराह ने लिया तीसरा विकेट, अफगानिस्तान को लगा 6वां झटका
अपने दूसरे स्पेल का पहला ओवर और पारी का 16वां ओवर लेकर आए जसप्रीत बुमराह ने दूसरी ही गेंद पर अफगानिस्तान को तीसरा झटका दे दिया। बुमराह ने नजीबुल्ला को बैकवर्ड प्वाइंट पर अर्शदीप सिंह के हाथों कैच आउट करवाया है। बुमराह ने 3 ओवर में 7 रन देकर 3 विकेट चटकाए हैं। 16 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 107-6 ।
20 Jun 2024 11:09 PM (IST)
20 Jun 2024 11:09 PM (IST)जीत के करीब पहुंचा भारत, अफगानिस्तान के लिए 16.2 हुआ आवश्यक रन रेट
अफगानिस्तान के खिलाफ अपने पहले सुपर-8 मुकाबले में भारतीय टीम जीत की तरफ अग्रसर है। अफगानिस्तान की टीम 15 ओवर में 5 विकेट गंवाकर महज 101 रन ही बना सकी है। उसे जीत के लिए उसे बाकी 5 ओवर्स में 81 रनों की ज़रूरत है जो कि इस पिच पर लगभग नामुमकिन सा है।
20 Jun 2024 10:55 PM (IST)
20 Jun 2024 10:55 PM (IST)रवीन्द्र जडेजा ने भी दिया झटका, अफगानिस्तान 71-5
अपने कोटे के दूसरे ओवर की पहली गेंद पर रवीन्द्र जडेजा ने अजमतुल्लाह उमरजई को पवेलियन भेज दिया है। 12 ओवर में अफगानिस्तान की आधी टीम 75 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट चुकी है।
20 Jun 2024 10:50 PM (IST)
20 Jun 2024 10:50 PM (IST)कुलदीप यादव को मिला टी-20 विश्वकप 2024 का पहला विकेट
पारी का 11 और अपने कोटे का दूसरा ओवर डाल रहे कुलदीप यादव ने गुलबदिन नाइब को अपना पहला शिकार बनाया है। गुलबदिन विकेट के पीछे पंत के हाथों कैच आउट हुए हैं। इसी के साथ अफगानिस्तान का स्कोर 11 ओवर में 71-4 हो गया है।
20 Jun 2024 10:30 PM (IST)
20 Jun 2024 10:30 PM (IST)पॉवरप्ले में अफगानिस्तान ने बनाए 35 रन, भारत ने झटके 3 विकेट
पॉवरप्ले (पहले 6 ओवर) का खेल समाप्त होने के बाद अफगानिस्तान ने 3 विकेट खोकर 35 रन बना लिए हैं। भारत ने 47 रन बनाए थे जबकि एक विकेट भी कम गंवाया था।
20 Jun 2024 10:24 PM (IST)
20 Jun 2024 10:24 PM (IST)बुमराह ने झटका दूसरा विकेट, अफगानिस्तान 23-3
पारी का पांचवा ओवर लेकर आए बुमराह ने पहली ही गेंद पर हजरतुल्लाह जजाई को बैकवर्ड प्वाइंट पर जडेजा के हाथों कैच कराकर अफगानिस्तान को तीसरा झटका दे दिया है।
20 Jun 2024 10:11 PM (IST)
20 Jun 2024 10:11 PM (IST)अफगानिस्तान को लगा दूसरा झटका, अक्षर पटेल ने इब्राहिम जादरान को भेजा पवेलियन
रोहित शर्मा ने पॉवरप्ले में ही स्पिन को आमंत्रित किया। अक्षर पटेल को गेंद थमाई। जो भारत के लिए फायदेमंद साबित हुआ। अक्षर ने चौथी गेंद पर इब्राहिम जादरान को रोहित की ही हाथों कैच कराकर पवेलियन भेज दिया।
20 Jun 2024 09:51 PM (IST)
20 Jun 2024 09:51 PM (IST)भारत ने अफ़गानिस्तान को दिया 182 रन का लक्ष्य, सूर्या ने बनाए सर्वाधिक 53 रन
टी-20 विश्वकप में सुपर-8 के अपने पहले मुकाबले में भारत ने अफगानिस्तान को जीत के लिए 182 रन का लक्ष्य दिया है। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन सूर्यकुमार यादव 53 (28) बनाए। दूसरे नंबर पर हार्दिक पांड्या रहे जिन्होंने 24 गेंद में 32 रन का योगदान दिया है। अफगानिस्ता की तरफ से राशिद खान और फजलहक फारुकी ने सर्वाधिक 3-3 विकेट हासिल किए हैं। वहीं एक विकेट नवीन-उल-हक के खाते में गया है। जबकि एक रन आउट हुआ है।
20 Jun 2024 09:43 PM (IST)
20 Jun 2024 09:43 PM (IST)जडेजा 7 रन बनाकर आउट, फारुकी को मिला तीसरा विकेट
19वें ओवर की चौथी गेंद पर फ़जलहक फारुकी ने जडेजा को चलता करते हुए तीसरी विकेट हासिल कर ली है। फारुकी ने स्लोवर बाउंसर पर जडेजा का शिकार किया है। 19 ओवर में भारत का स्कोर 167-7
20 Jun 2024 09:40 PM (IST)
20 Jun 2024 09:40 PM (IST)नवीन-उल-हक को मिला पहला विकेट, हार्दिक को किया आउट
अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज नवीन-उल-हक ने टीम के लिए 6वीं तो अपनी पहली सफलता हासिल की। 18वें ओवर की 5वीं गेंद पर हार्दिक को LBW आउट दिया गया लेकिन रिव्यू के बाद बच गए। पर उसकी अगली ही गेंद पर वह हवा में शॉट खेलकर अजमतुल्लाह को कैच थमा बैठे।
20 Jun 2024 09:33 PM (IST)
20 Jun 2024 09:33 PM (IST)अर्द्धशतक लगाते ही आउट हुए सूर्यकुमार यादव, फारुक़ी को मिली दूसरी सफलता
27 गेंद में 53 रन जड़ने के बाद फारुकी की अगली ही गेंद को सूर्य कुमार यादव ने 6 रनों के लिए बाउंड्री लाइन के पार भेजनी चाही, लेकिन दूरी नहीं मिली और नबी के हाथों कैच हो गए। 17 ओवर में 152-5 हुआ भारत का स्कोर
20 Jun 2024 09:30 PM (IST)
20 Jun 2024 09:30 PM (IST)बारबाडोस में सूर्या ने बिखेरी चमक, 27 गेंद में जड़ा अर्द्धशतक
सूर्यकुमार यादव ने एक बार फिर अपनी क्लास दिखाई है। उन्होंने यहां 27 गेंद में ताबड़तोड़ 53 रन जड़ दिए हैं।
20 Jun 2024 09:26 PM (IST)
20 Jun 2024 09:26 PM (IST)सूर्या के बाद हार्दिक ने भी बदला गियर, 16 ओवर में 138-4 हुआ स्कोर
सूर्यकुमार यादव 43 (23)* के बाद उप-कप्तान हार्दिक पांड्या ने भी गियर बदल दिया है। हार्दिक ने 16वें ओवर की चौथी गेंद पर चौका और पांचवीं पर छक्का लगाकर टीम का स्कोर 138-4 पहुंचा दिया।
20 Jun 2024 09:10 PM (IST)
20 Jun 2024 09:10 PM (IST)सूर्य कुमार ने संभाली पारी, 13 ओवर में 110-4 हुआ स्कोर
राशिद खान के 3 झटकों के बाद सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या ने पारी को संभाला है। हार्दिक जहां साथ दे रहे हैं वहीं सूर्यकुमार अपनी चमक बिखेर रहे हैं।
20 Jun 2024 08:59 PM (IST)
20 Jun 2024 08:59 PM (IST)राशिद ख़ान ने किया शिवम दुबे का शिकार, 90-4 भारत
राशिद ख़ान भारतीय टीम के लिए ख़तरनाक साबित होते जा रहे हैं। राशिद अब तक 3 ओवर में 21 रन देकर भारत को तीन बड़ झटके दे चुके हैं। जिसमें विराट कोहली, ऋषभ पंत और शिवम दुबे का विकेट शामिल है।
20 Jun 2024 08:43 PM (IST)
20 Jun 2024 08:43 PM (IST)शिवम दुबे ने लगाया शानदार छक्का, 10 ओवर में 79-3 इंडिया
भारतीय पारी का आधा सफर ख़त्म हो चुका है। 10 वें ओवर में शिवम दुबे ने शानदार छक्का जड़ते हुए टीम का स्कोर 79-3 पहुंचा दिया।
20 Jun 2024 08:34 PM (IST)
20 Jun 2024 08:34 PM (IST)ख़तरनाक दिख रहे ऋषभ पंत आउट, राशिद खान ने दिया दूसरा झटका
पॉवरप्ले के बाद गेंदबाजी करने आए कप्तान राशिद खान ने ओवर की आखिरी गेंद पर ऋषभ पंत को पवेलियन भेज दिया है। राशिद की गेंद पंत की पैड से टकराई, अंपायर ने ऑउट करार दे दिया। ऋषभ पंत ने रिव्यू लिया लेकिन फैसला बरक़रार रहा और भारत का एक रिव्यू भी जाया हो गया।
20 Jun 2024 08:30 PM (IST)
20 Jun 2024 08:30 PM (IST)नवीन ने छोड़ा ऋषभ पंत का कैच, 6 ओवर में 47-1 हुआ स्कोर
ख़तरनाक बैटिंग कर रहे ऋषभ पंत ने 6वें ओवर की दूसरी गेंद को रिवर्स स्वीप कर चौका बटोरा तो अगली गेंद को डीप स्क्वेयर लेग पर हवा में मार दिया। नवीन-उल-हक गेंद तक पहुंच गए, लेकिन जज नहीं कर पाए और वह उनके पैर से टकराकर बाउंड्री पार कर गई।
20 Jun 2024 08:20 PM (IST)
20 Jun 2024 08:20 PM (IST)हवा में मारकर बचे विराट, चार ओवर में 25-1 हुआ भारत का स्कोर
विराट कोहली ने नबी के ओवर की पांचवी गेंद को हवाई रास्ते बाउंड्री से बाहर भेजने की कोशिश की। गनीमत रही की बॉल नो मेंस लैंड में गिरी और कोहली बच गए।
20 Jun 2024 08:18 PM (IST)
20 Jun 2024 08:18 PM (IST)ऋषभ पंत ने चौके से खोला खाता, भारत का स्कोर 17-1
भारत के लिए तीसरे नंबर पर बैटिंग करने आए ऋषभ पंत ने पहली ही गेंद को फाइन लेग सीमा रेखा के पार भेजकर चार रन से अपनी पारी का आग़ाज किया है।
20 Jun 2024 08:15 PM (IST)
20 Jun 2024 08:15 PM (IST)भारत को लगा पहला झटका, रोहित शर्मा 8 रन बनाकर आउट
भारतीय टीम को तीसरे ही ओवर में पहला झटका लग चुका है। ओवर की पहली गेंद पर बाल-बाल बचे रोहित शर्मा आखिरकार 5वीं गेंद फजलहक फारुकी का शिकार हो गए। कप्तान रोहित शर्मा ने 13 गेंद पर आठ रन बनाए।
20 Jun 2024 08:13 PM (IST)
20 Jun 2024 08:13 PM (IST)अफगानिस्तान ने गंवाया पहला डीआरएस, रोहित के खिलाफ किया था इस्तेमाल
तीसरे ओवर की पहली ही गेंद स्टंप्स के सामने रोहित के पैड से टकराई। फजलहक फारुकी ने जोरदार अपील की और कप्तान राशिद खान ने रिव्यू ले लिया। रिव्यू में साफ दिखा कि गेंद लेग स्टंप के बाहर पिच हुई थी।
20 Jun 2024 08:09 PM (IST)
20 Jun 2024 08:09 PM (IST)दूसरे ओवर में आए सिर्फ 3 रन, 8-0 हुआ भारत का स्कोर
दूसरे ओवर में अफगानिस्तान की तरफ से मोहम्मद नबी ने बहुत सधी हुई गेंदबाजी की। जिसके चलते भारतीय टीम महज 3 रन ही हासिल कर सकी है।
20 Jun 2024 08:05 PM (IST)
20 Jun 2024 08:05 PM (IST)पहले ओवर की समाप्ति पर भारत का स्कोर 5-0, बाल-बाल बचे रोहित
पहले ओवर की समाप्ति पर भारत का स्कोर 5-0 है। ओवर की पांचवी गेंद रोहित के बैट से एज लेकर थर्डमैन बाउंड्री के बाहर पहुंची तो वहीं आखिरी गेंद पर एक रन मिला।
20 Jun 2024 08:00 PM (IST)
20 Jun 2024 08:00 PM (IST)मैदान पर आई कोहली और रोहित की जोड़ी, फ़जलहक फारुकी के हाथ में गेंद
एक बार फिर से सलामी बल्लेबाजी के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी क्रीज पर आ चुकी है। वहीं अफगानिस्तान की तरफ से फ़जलहक फारुकी अटैक का आग़ाज करेंगे।
20 Jun 2024 07:48 PM (IST)
20 Jun 2024 07:48 PM (IST)टीम इंडिया ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, सिराज की जगह कुलदीप को मौका
बारबाडोस में भारतीय टीम ने सुपर 8 मुकाबले में टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला किया है। इस मैच के लि भारतीय टीम में एक बदलाव किया गया है। सिराज की जगह कुलदीप यादव को टीम में शामिल किया है।
भारत (प्लेइंग-11): रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह
अफगानिस्तानअफगानिस्तान (प्लेइंग-11) : रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेट कीपर), इब्राहिम जादरान, हजरतुल्लाह जजई, गुलबदीन नैब, नजीबुल्लाह जादरान, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान (कप्तान), नूर अहमद, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी
T20 world cup 2024 india vs afghanistan live
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 15 April: कन्या राशि वाले सावधान! तुला को मिलेगी चुनौती, जानें आपकी राशि में क्या छिपा है?
Apr 15, 2026 | 12:05 AMहार के सिलसिले को नहीं रोक पाई KKR, चेपॉक में झेली चौथी शिकस्त, चेन्नई सुपर किंग्स ने 32 रन से जीता मुकाबला
Apr 14, 2026 | 11:30 PMट्रेन के जनरल कोच में शख्स का कमाल जुगाड़, रस्सी से बना ली अपनी सीट, वीडियो वायरल
Apr 14, 2026 | 11:22 PMCucumber Benefits: गर्मियों में क्यों सुपरफूड है खीरा? जानें फायदे, सही तरीका, पानी की मात्रा और नुकसान!
Apr 14, 2026 | 10:55 PM‘बहुत ज्यादा शोर…’, स्ट्राइक रेट के सवाल पर फिर भड़के बाबर आजम, प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखा गुस्सा
Apr 14, 2026 | 10:52 PMमेट्रो में रील बनाना पड़ा भारी, ‘दादी’ की फटकार का वीडियो हुआ वायरल; लोगों ने किया दादी का समर्थन
Apr 14, 2026 | 10:34 PMपहले दिखा आयुष म्हात्रे का तूफान, वैभव अरोड़ा को जड़े 3 चौके, फिर उसी ओवर में गेंदबाज ने किया खेल खत्म
Apr 14, 2026 | 10:15 PMवीडियो गैलरी

मैं कहाँ खड़ा हूँ? शराब के नशे में चूर दिखे दरोगा जी, VIDEO हुआ वायरल
Apr 14, 2026 | 10:02 PM
मेरठ में हाई वोल्टेज ड्रामा, बाबा साहेब की प्रतिमा पर दूध चढ़ाने पहुंचे सपा नेताओं को पुलिस ने रोका- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:56 PM
मोदी और ममता एक ही सिक्के के दो पहलू…ओवैसी ने ममता बनर्जी और भाजपा पर साधा निशाना
Apr 14, 2026 | 09:53 PM
क्या आप केवल नाम के हिंदू रह गए हैं? गौ हत्या पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का सवाल
Apr 14, 2026 | 09:47 PM
क्या मुझे इंसाफ मिलेगा? अरविंद केजरीवाल ने जज पर लगाए 7 गंभीर आरोप, सुनवाई से हटने की मांग- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:39 PM
Noida Protest: नोएडा मजदूर आंदोलन के पीछे ‘पाकिस्तानी’ साजिश? यूपी के मंत्री अनिल राजभर के दावे से मचा हड़कंप
Apr 14, 2026 | 09:30 PM














