-
बुध, 1 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Religion »
- Rashifal »
- Aaj Ka Rashifal 30 April 2026 Horoscope Prediction In Hindi
Aaj Ka Rashifal 30 April: अप्रैल के आखिरी दिन धनु राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी! जानें अपनी राशि का हाल
- Written By: प्रीति शर्मा
Daily Rashifal: 30 अप्रैल का दिन कई राशियों के लिए खास अवसर और नए संकेत लेकर आ सकता है। खासतौर पर धनु राशि वालों के लिए नौकरी और करियर से जुड़ी खुशखबरी मिलने के योग बन रहे हैं।

आज का राशिफल (सौ. डिजाइन फोटो)
Today Rashifal 30 April 2026: वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और चित्रा नक्षत्र के प्रभाव के साथ 30 अप्रैल 2026 गुरुवार का दिन व्यक्तिगत संबंधों और व्यावसायिक विस्तार के लिए विशेष संकेत दे रहा है। ग्रहों की स्थिति आज नौकरीपेशा लोगों और व्यापारियों के लिए नए अवसर पैदा कर रही है। आइए विस्तार से जानते हैं आपकी राशि का हाल।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों को आज कार्यक्षेत्र में अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है हालांकि लाभ उसकी तुलना में थोड़ा कम रहने की संभावना है। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें इससे घर में शांति बनी रहेगी। मन में जो अज्ञात भय और चिंता थी वह आज दूर होगी। विरोधी पक्ष आज आपको थोड़ा परेशान करने की कोशिश कर सकता है सतर्क रहें।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन चौंकाने वाले परिणाम लेकर आ सकता है। आप जिस कार्य को घाटे का सौदा समझ रहे थे उसमें आपको उम्मीद से बेहतर लाभ मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। संतान से संबंधित किसी भी समस्या का आज सरलता से समाधान मिल जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
Birthday Horoscope 01 July 2026: आज जिनका जन्मदिन है, जानिए उनके लिए कैसा रहेगा आने वाला एक साल?
Aaj Ka Rashifal 01 July 2026: इन राशि के जातकों को मिलेगा धन लाभ, जानें सभी 12 राशियों का आज का भविष्य
Birthday Horoscope 30 June 2026: आज जन्मे बच्चों का कैसा होगा भविष्य? जानें स्वभाव और करियर के योग
Aaj Ka Rashifal 30 June 2026: मंगलवार को इन राशियों पर बरसेगी कृपा, जानें मेष से मीन तक का पूरा भविष्यफल
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन रिश्तों में सुधार का है। निजी संबंधों में यदि कोई विवाद चल रहा था तो वह आपसी बातचीत से सुलझ जाएगा। कामकाज में माता-पिता का भरपूर सहयोग मिलेगा जिससे कार्य समय पर पूरे होंगे। सामाजिक रूप से आपको यश और सम्मान की प्राप्ति होगी।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन उत्साहजनक है। वैवाहिक चर्चाओं में बड़ी सफलता मिल सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा है और अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। पारिवारिक कार्यों में आपको मनचाही सफलता मिलेगी। विशेष सलाह यह है कि आज जहाँ तक संभव हो यात्रा करने से बचें।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को आज मित्रों के साथ हुई पुरानी कहासुनी का मलाल रह सकता है। कार्यस्थल पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए आपको काफी परिश्रम करना पड़ेगा। पारिवारिक समस्याओं का समाधान निकलने से मानसिक राहत मिलेगी। समाज और कार्यक्षेत्र में आपको उचित मान-सम्मान प्राप्त होगा।
कन्या राशि
कन्या राशि के युवाओं को आज उच्च अध्ययन या विशेष कोर्स के लिए घर से दूर जाना पड़ सकता है। अपने निजी कार्यों को आज टालने की गलती न करें अन्यथा समस्या बढ़ सकती है। आज आपको किसी उत्सव या सामाजिक समारोह में शामिल होने का सुखद अवसर प्राप्त होगा।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन नई योजनाओं के शुभारंभ का है। यदि आप साझेदारी में कोई काम शुरू करना चाहते हैं तो समय अनुकूल है। प्रभावशाली लोगों के संपर्क में आने से आपको भविष्य में बड़ा लाभ मिलेगा। भौतिक सुख-साधनों की प्राप्ति होगी और मन में प्रसन्नता बनी रहेगी।
प्रतीकात्मक तस्वीर (सौ. फ्रीपिक)
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों का मन आज पारिवारिक कलह के कारण थोड़ा अशांत रह सकता है इसलिए शांति बनाए रखें। व्यावसायिक दृष्टिकोण से दिन उत्तम है। नया कारोबारी गठजोड़ आपके लिए काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। कार्यों में इच्छित सफलता मिलेगी और आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
यह भी पढ़ें:- ज्येष्ठ महीने के हर मंगलवार करें ये उपाय, हनुमान जी की कृपा से जॉब और बिजनेस में मिलेगी बड़ी कामयाबी
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियां लेकर आया है। परिणय चर्चाओं (विवाह) में सफलता के आसार नजर आ रहे हैं। नौकरीपेशा जातकों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी लेकिन ध्यान रहे कि कोई भी नया कार्य हाथ में लेने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार जरूर कर लें।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों का मन आज एक से अधिक कार्यों को एक साथ शुरू करने का बनेगा। आपकी मौलिक और रचनात्मक सूझबूझ आपको कार्यक्षेत्र में लाभ दिलाएगी। धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने से आपको समाज में यश और सम्मान मिलेगा।
कुम्भ राशि
कुम्भ राशि के युवाओं को आज करियर के बेहतर विकल्पों की तलाश रहेगी। परिवार की कोई नई जिम्मेदारी आपके कंधों पर आ सकती है जिसे निभाने के लिए आपको सतर्क रहना होगा। पिछले काफी समय से रुके हुए कार्यों में आज अचानक गति आएगी और सफलता के मार्ग खुलेंगे।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन विस्तार का है। नए व्यावसायिक समझौते आपके व्यापार को बढ़ाने में सहायक सिद्ध होंगे। नए मित्रों के बनने से आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। विशेष रूप से आज अनावश्यक विवादों को न बढ़ाएं। आपके द्वारा किए गए पुराने प्रयासों का आज सफल परिणाम मिलेगा।
व्यापार भविष्य
वैशाख शुक्ल चतुर्दशी को चित्रा नक्षत्र के प्रभाव से बाजार में निम्नलिखित उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं।
मंदी: चांदी, रुई, कपास, सरसों, सूरजमुखी और मूंगफली के भावों में आज मंदी रहने की संभावना है।
तेजी: जीरा, धनिया, लाल मिर्च, अजवाइन और जावित्री जैसे मसालों के भावों में आज अच्छी तेजी देखी जा सकती है।
आज के भाग्यशाली अंक: 7, 2, 7, 8
Aaj ka rashifal 30 april 2026 horoscope prediction in hindi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
US Birthright: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप का फैसला पलटा, अमेरिका में रहने वाले भारतीयों को राहत
Jul 01, 2026 | 12:56 PMपहला दिन, स्कूल पहुंचे बच्चे और स्वागत में मिला जलजमाव! नागपुर मनपा स्कूलों की बदहाली देख भड़के कमिश्नर
Jul 01, 2026 | 12:52 PMवाराणसी में मीट कारोबारियों का बड़ा प्रदर्शन, नगर आयुक्त के आश्वासन के बाद मिली राहत
Jul 01, 2026 | 12:50 PMBanana Cutlet Recipe: बाहर से क्रिस्पी, अंदर से सॉफ्ट केले के कटलेट की आसान रेसिपी, चाय के साथ करें ट्राई
Jul 01, 2026 | 12:46 PMछिंदवाड़ा: मोबाइल पर अश्लील कंटेंट देख 7 नाबालिगों ने मासूम से की दरिंदगी की कोशिश, भेजे गए बाल सुधार गृह
Jul 01, 2026 | 12:44 PMPunjab Road Accident: अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा, पंजाब में ट्रैवलर-ट्रक भिड़ंत में 4 की मौत
Jul 01, 2026 | 12:38 PMIsrael US Tension: इजरायल को अब अमेरिका की खैरात की जरूरत नहीं, नेतन्याहू ने किया बड़ा ऐलान
Jul 01, 2026 | 12:31 PMवीडियो गैलरी

1 जुलाई से लागू 6 बड़े बदलाव! पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 हुआ सस्ता, ITR फाइलिंग और क्रेडिट कार्ड यूजर्स को लगा झटका
Jul 01, 2026 | 11:21 AM
BJP नेता को जड़ा थप्पड़! IAS रिंकू सिंह राही पर बड़ा एक्शन, 5 सदस्यीय जांच समिति गठित; देखें VIDEO
Jun 30, 2026 | 11:03 PM
MP कांग्रेस में सब ठीक? दिग्विजय-पटवारी की जुगलबंदी पर उठे सवाल, बढ़ रही BJP की ताकत; देखें VIDEO
Jun 30, 2026 | 10:47 PM
अयोध्या के बाद अब आगरा के मंदिर में डाका! भगवान के चढ़ावे पर ‘चौथ’ वसूलने का Video हुआ वायरल
Jun 30, 2026 | 10:39 PM
UP Police का सिपाही बना ‘मोहम्मद हारिस’, हनीट्रैप और धर्मांतरण के इस खौफनाक खेल ने उड़ाए सरकार के होश- VIDEO
Jun 30, 2026 | 10:27 PM
राम मंदिर चोरी कांड पर भड़का हिंदू रक्षा दल, विरोधियों को दिया करारा जवाब; देखें VIDEO
Jun 30, 2026 | 10:19 PM














