धीरेंद्र शास्त्री के बिगड़े बोल? बड़े घर की माताएं पी रही शराब वाले बयान पर मचा बवाल, कांग्रेस ने किया विरोध

Dhirendra Shastri Controversy News: नागपुर में चल रही रामकथा के दौरान पं. धीरेंद्र शास्त्री ने महिलाओं के शराब पीने को लेकर टिप्पणी की है। बयान से देश में सामाजिक-राजनीतिक हलकों में छिड़ी नई बहस।
Did Dhirendra Shastri Cross the Line? Uproar Erupts Over Remark That "Mothers from Wealthy Families Drink Alcohol"; Congress Registers Protest.
धीरेंद्र शास्त्री (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Dhirendra Shastri Controversy On Women Alcohol Remark: देश में अक्सर अपने बयानों से चर्चा में रहने वाले बागेश्वर धाम के कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री हमेशा की तरह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में नागपुर में छत्रपति शिवाजी महाराज पर दिए अपने बयान से धीरेंद्र शास्त्री सुर्खियों में आए थे। मामला शांत होने के बाद फिर से उनका एक बयान वायरल हो रहा है। नागपुर में चल रही रामकथा के दौरान पं. धीरेंद्र शास्त्री ने महिलाओं के शराब पीने को लेकर टिप्पणी की है। इसको लेकर देश में सामाजिक-राजनीतिक हलकों में एक नई बहस छिड़ गई है।

'बड़े घरानों की माताएं पी रही शराब'

कथा के दौरान महिलाओं के शराब पीने पर टिप्पणी करते हुए वे कहते हैं कि आज के समय में पुरुष ही, बल्कि बड़े घरानों की माताएं भी शराब पी रही हैं, जोकि चिंताजनक है। आगे उन्होंने कहा कि यदि माताएं ही ऐसे विचित्र संस्कारों को अपनाएंगी, तो वे अपने बच्चों को अच्छे संस्कार कैसे दे पाएंगी। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में जब उनके बच्चे रोएंगे तो उन्हें चुप कराने के बजाय शायद शराब पिलाकर सुला देंगी।

शिवाजी पर बयान

यह पहला मौका नहीं है जब कथावाचक शास्त्री के बयान विवादों में आए हों। नागपुर में ही कथा के दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज को लेकर भी इनके बयान पर भारी विरोध हुआ था। विवाद बढ़ने के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने मीडिया के सामने आकर माफी भी मांगी थी। साथ ही इसी कार्यक्रम के दौरान हिंदू महिलाओं को चार बच्चे पैदा करने की बात बोली थी। इस पर पूरे देश में धीरेंद्र शास्त्री का काफी विरोध हुआ था।

विवादों से पुराना नाता

बाबा बागेश्वर धाम वाले कथावाचक पं. धीरेंद्र शास्त्री का विवादों से गहरा नाता रहा है। इसके पहले भी कई बार इनके बयान के बाद देश में विवाद गहराया था। बॉलिवुड फिल्म इंडस्ट्री पर लोगों को गलत दिशा में ले जाने का बयान दिया था। उनके अनुसार सिनेमा समाज को गुमराह कर रहा है।

उन्होंने कहा था कि मनोरंजन की आड़ में यहां परोसी जा रही चीजें भविष्य की पीढ़ी को बिगाड़ रही हैं। साथ ही युवाओं को भी सलाह देने पर चर्चा में आए थे। युवाओं को इनका सलाह थी कि हीरो-हीरोइनों को नहीं संत-समाज सेवियों को आदर्श बनाओ, क्योंकि ये देश की सेवा करते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com