-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ekana Stadium Fans Fight Viral Video Lsg Vs Rr Ipl 2026 Lucknow
IPL 2026: इकाना में चौके-छक्कों के बीच चले लात-घूंसे! स्टैंड्स में भिड़े फैंस, देखें VIDEO
- Written By: अर्पित शुक्ला
IPL Fans Fight Video: इकाना स्टेडियम में लखनऊ और राजस्थान के मैच के दौरान फैंस के बीच हुई हिंसक झड़प। स्टैंड्स में मारपीट का वीडियो वायरल। राजस्थान ने लखनऊ को 40 रन से हराया।

स्टैंड्स में भिड़े फैंस (Image- Screen Capture/ Social Media)
Ekana Stadium Fight Video: IPL 2026 में लखनऊ और राजस्थान के बीच खेले गए के मैच के दौरान इकाना स्टेडियम से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। क्रिकेट मैदान पर आमतौर पर गेंद और बल्ले के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलता है, और कभी-कभी खिलाड़ी भी आपस में उलझ जाते हैं। लेकिन इस बार नजारा अलग था स्टेडियम खचाखच भरा हुआ था और स्टैंड्स में मौजूद फैंस ही आपस में भिड़ गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे बार-बार देख रहे हैं।
A fight between two fans at the Ekana Stadium. pic.twitter.com/fRHAGdFAZ2 — Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 23, 2026
राजस्थान ने लखनऊ को हराया
इससे पहले राजस्थान रॉयल्स ने बुधवार को IPL 2026 के 32वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रन से हराया। इस जीत के बाद राजस्थान प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई, जबकि लगातार चौथी हार के बाद लखनऊ नौवें स्थान पर खिसक गई।
भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने 32 रन के स्कोर पर यशस्वी जायसवाल (22) के रूप में पहला विकेट गंवाया। इसी स्कोर पर ध्रुव जुरेल (0) और वैभव सूर्यवंशी (8) भी आउट हो गए।
इसके बाद कप्तान रियान पराग (20) ने शिमरोन हेटमायर (22) के साथ चौथे विकेट के लिए 30 रन जोड़े। मध्यक्रम में डोनोवन फरेरा (20) ने भी उपयोगी योगदान दिया। अंत में शुभम दुबे के साथ अहम साझेदारी की बदौलत राजस्थान ने 6 विकेट के नुकसान पर 159 रन का स्कोर खड़ा किया।
सम्बंधित ख़बरें
भारतीय परिवार में शादी के बाद इटैलियन महिला को लगे 3 बड़े कल्चर शॉक, बोली- यहां कोई मेहमान भूखा नहीं जाता
मैनपुरी के नाम से डरते थे लोग…CM योगी का विपक्ष पर हमला, अपराध-परिवारवाद को बढ़ावा देने का लगाया आरोप
अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Mann Ki Baat: बिजनौर की हर्बल टी से कश्मीर की वगू चटाई तक… पढ़िए ‘मन की बात’ की 10 बड़ी बातें
यह भी पढ़ें- IPL 2026: मैं आज भी कार्टून देखता हूं…वैभव सूर्यवंशी का भोजपुरिया अंदाज Viral, देखें VIDEO
कुछ दिन पहले भी हुई थी मारपीट
इससे पहले लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था। सीजन के इस मैच को देखने के लिए स्टेडियम पूरी तरह भरा हुआ था। मैच के दौरान स्टेडियम के एक हिस्से में फैंस के दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिस की मौजूदगी में ही लात-घूंसे चलने लगे। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सुरक्षाकर्मी बीच-बचाव की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन लोग शांत होने को तैयार नहीं हैं।
Ekana stadium fans fight viral video lsg vs rr ipl 2026 lucknow
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भारतीय परिवार में शादी के बाद इटैलियन महिला को लगे 3 बड़े कल्चर शॉक, बोली- यहां कोई मेहमान भूखा नहीं जाता
Jul 26, 2026 | 06:39 PMशतक से चूके वैभव, लेकिन मचा दिया कहर… तीसरे टी20 में भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 193 रन का लक्ष्य
Jul 26, 2026 | 06:30 PMKargil Vijay Diwas 2026: AI, ड्रोन और रोबोटिक्स से हाई-टेक बन रही भारतीय सेना, युवाओं के लिए बढ़े नए अवसर
Jul 26, 2026 | 06:29 PMहोर्मुज स्ट्रेट में बड़ा हादसा! समुद्री माइन से टकराने के बाद ऑयल टैंकर में विस्फोट, मचा हड़कंप
Jul 26, 2026 | 06:24 PMMP के 90 हजार अतिथि शिक्षकों को बड़ी राहत, अब मिलेंगे 10 आकस्मिक अवकाश, ई-अटेंडेंस की 90% अनिवार्यता भी खत्म
Jul 26, 2026 | 06:22 PMMaharashtra News: तीन चरणों में माफ होगा किसानों का कर्ज, सरकार बांटेगी 40 हजार करोड़ की राशि
Jul 26, 2026 | 06:10 PMकॉमनवेल्थ गेम्स में भारत की बड़ी कामयाबी, ऋषिकांत सिंह ने वेटलिफ्टिंग में दिलाया सिल्वर मेडल
Jul 26, 2026 | 06:02 PMवीडियो गैलरी

अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, बोले- छात्रों ने सरकार को झुका दिया-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:08 PM
5 साल की उम्र में पोलियो, फिर भी नहीं मानी हार… झंडू कुमार की कहानी करेगी भावुक-VIDEO
Jul 26, 2026 | 12:16 PM
सोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:56 AM
‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM












