स्वप्निल कुसाले की ब्रॉन्ज मेडल के साथ वतन वापसी, गर्मजोशी से हुआ स्वागत, देखें वीडियो

स्वप्निल कुसाले ने मेंस 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन के फाइनल में ब्रॉन्ज मेडल जीता। जिसके बाद उनका वतन वापसी हो गई है। उनका इंदिरा गांधी हवाई अड्डे, नई दिल्ली में गर्मजोशी से स्वागत हुआ।
Swapnil kusale returns india with Bronze medal
स्वप्निल कुसाले (सौजन्य-एक्स)
Published on: 
Updated on: 

पेरिस: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के निशानेबाज स्वप्निल कुसाले ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत का नाम रोशन किया। उन्होंने भारत को पेरिस में तीसरा मेडल दिलाया। जिसके बाद अब उनकी वतन वापसी हो गई है। जहां उनका भव्य स्वागत हुआ। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

स्वप्निल कुसाले का इंदिरा गांधी हवाई अड्डे, नई दिल्ली में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उन्होंने मेंस 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन के फाइनल में तीसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने 451.4 प्वॉइंट्स के साथ ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। साथ ही पहली बार किसी भारतीय शूटर ने ओलंपिक में 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन स्पर्धा में पदक जीता। ऐसा करके स्वप्निल कुसाले ने इतिहास रचा है।

जानकारी के लिए मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी स्वप्निल नीला ने बताया कि पेरिस ओलंपिक में कुसाले के प्रदर्शन के आधार पर उन्हें यात्रा टिकट परीक्षक (टीटीई) से पदोन्नत कर मुंबई में खेल प्रकोष्ठ का ओएसडी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि कुसाले की पदोन्नति के लिए आदेश जारी कर दिया गया है। वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने स्वप्निल को एक करोड़ रूपये का इनाम देने की घोषणा की है।

गौरतलब हो कि 29 वर्ष के कुसाले महाराष्ट्र के कोल्हापुर के कंबलवाड़ी गांव से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने पहली बार ओलंपिक में भाग लिया और अपना पहला पदक जीता। कुसाले 2015 से मध्य रेलवे में काम करते हैं, उनके पिता और भाई जिला स्कूल में शिक्षक हैं और मां गांव की सरपंच हैं।

ज्ञात हो कि पहली बार किसी भारतीय शूटर ने ओलंपिक की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन स्पर्धा में पदक हासिल किया है। भारत का मौजूदा ओलंपिक खेलों में यह तीसरा मेडल है, जो निशानेबाजी से ही आया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com