-
मंगल, 7 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Sunrisers Ouster Of Warner From Playing Xi Was Not A Cricketing Decision Brad Haddin
सनराइजर्स का वार्नर को अंतिम एकादश से बाहर करना क्रिकेट से जुड़ा फैसला नहीं था: ब्रेड हैडिन
- Written By: मृणाल पाठक

File photo
सिडनी: सनराइजर्स हैदराबाद के सहायक कोच ब्रेड हैडिन का मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान डेविड वार्नर को अंतिम एकादश से बाहर करने के फैसले का क्रिकेट से जुड़े मामलों से कोई लेना देना नहीं था। सनराइजर्स को अपनी अगुआई में 2016 में एकमात्र आईपीएल खिताब दिलाने वाले वार्नर से मई में कप्तानी छीन ली गई जबकि यूएई में इस लुभावने टी20 टूर्नामेंट के दूसरे चरण के दौरान उन्हें अंतिम एकादश से बाहर किया गया।
बायें हाथ के इस बल्लेबाज ने हालांकि टी20 विश्व कप में शानदार वापसी की और उन्हें टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। वार्नर ने सेमीफाइनल तथा फाइनल में अहम पारियां खेली। हैडिन ने ‘ग्रेड क्रिकेटर्स पोडकास्ट’ पर कहा, ‘‘मैं आपको कह सकता हूं कि यह क्रिकेट से जुड़ा फैसला नहीं था कि वह (सनराइजर्स हैदराबाद के लिए) नहीं खेलेगा।” उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि डेविड के साथ एक चीज आपको महसूस करनी होगी कि वह खराब फॉर्म में नहीं था, उसके पास मैच अभ्यास की कमी थी।”
सम्बंधित ख़बरें
IPL का सबसे बड़ा ट्रेड, 27 करोड़ के ऋषभ पंत की 15 करोड़ में घर वापसी, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ
मुंबई इंडियंस से कट सकता है हार्दिक पांड्या का पत्ता, RR के धाकड़ ओपनर को शामिल करने की तैयारी में टीम
Mohammed Siraj: इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज से बाहर हुए मोहम्मद सिराज, इस धुरंधर गेंदबाज को टीम में मिली जगह
‘क्योंकि यह जगह घर है…,’ Virat Kohli ने RCB के लगातार 2 बार चैंपियन बनने पर लिखा भावुक संदेश
मई में टूर्नामेंट के बीच में ही आईपीएल को निलंबित किए जाने के बाद वार्नर ने आस्ट्रेलिया के बांग्लादेश और वेस्टइंडीज दौरे पर नहीं जाने का फैसला किया था और बिना कोई मैच खेले आईपीएल के दूसरे चरण में उतरे थे। हैडिन ने कहा, ‘‘ब्रेक काफी लंबा था, वह बांग्लादेश या वेस्टइंडीज नहीं गया। लेकिन वह काफी अच्छी मानसिकता के साथ उतरा था। वह गेंद को अच्छी तरह हिट कर रहा था, हालात हमारे नियंत्रण में नहीं थे।”
उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन ऐसा इसलिए नहीं हुआ कि वह खराब फॉर्म से गुजर रहा था। उसे सिर्फ मैच में कुछ समय बिताने की जरूरत थी , वह गेंद को काफी अच्छी तरह हिट कर रहा था। उसे लय दोबारा हासिल करने के लिए क्रीज पर कुछ समय बिताना था।” आस्ट्रेलिया के अभ्यास मैचों में रन बनाने में नाकाम रहे 35 साल के वार्नर मुख्य टूर्नामेंट में लय हासिल करने में सफल रहे। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में अर्धशतक सहित टूर्नामेंट में कुल 289 रन बनाए। (एजेंसी)
Sunrisers ouster of warner from playing xi was not a cricketing decision brad haddin
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दिनभर स्क्रीन देखते हैं? आंखों को बचाने के लिए अपनाएं आयुर्वेद के ये आसान उपाय
Jul 07, 2026 | 01:25 PMPeriods Exercise Tips: पीरियड्स के दौरान भूलकर भी न करें ये 5 एक्सरसाइज, बढ़ सकती हैं ऐंठन और परेशानी
Jul 07, 2026 | 01:23 PMAwarapan 2 का पहला गाना रिलीज, ‘वे जुनून’ में फिर लौटा इमरान हाशमी का रोमांटिक अंदाज
Jul 07, 2026 | 01:22 PM’12 साल पहले अलग चलते थे मंत्रालय, PM मोदी ने बदला वर्किंग स्टाइल’, नवभारत कॉन्क्लेव में बोलीं अनुप्रिया पटेल
Jul 07, 2026 | 01:19 PMकाला हिरण फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी को मिली कथित आतंकी धमकी, बोले- फिल्म नहीं रोकी तो बम से उड़ा देंगे
Jul 07, 2026 | 01:10 PMमुंबई में मेट्रो प्रोजेक्ट्स पर अतिरिक्त सुरक्षा उपाय, तेज हवाओं से उड़े लोहे के शीट, काम रोकने का फैसला
Jul 07, 2026 | 01:10 PMनागपुर: बारिश में ‘फव्वारा’ बने मेट्रो ब्रिज, अब फेज-2 में बदलेगी पूरी ड्रेनेज व्यवस्था
Jul 07, 2026 | 01:04 PMवीडियो गैलरी

बांकीपुर उपचुनाव: जनता ही असली मालिक है-संजय झा का बड़ा बयान, प्रशांत कुमार पर साधा सीधा निशाना
Jul 07, 2026 | 11:17 AM
आगरा में बाथरूम हत्याकांड का खौफ! पत्नियों के डर से कॉलोनी के मर्दों ने छोड़ी शराब, देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:12 PM
आगरा में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन! 49 बसों के चालान, 17 बसें सीज, मचा हड़कंप। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:00 PM
असली वारंटी फरार, बेगुनाह को पुलिस ने दिया थर्ड डिग्री! UP पुलिस की गंभीर लापरवाही पर उठे सवाल- देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:55 PM
हादसा या नशे का मजा? लखनऊ में कार सवार युवतियों ने बाइक को मारी टक्कर, ड्रिंक एंड ड्राइव का आरोप- VIDEO वायरल
Jul 06, 2026 | 09:36 PM
सीहोर में आशा कार्यकर्ताओं का हंगामा! भोपाल-इंदौर रोड जाम, सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:20 PM














