- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Sunil Gavaskar Ravi Shastri And Sehwag Join Asia Cup Commentary Panel
एशिया कप के लिए कमेंट्री पैनल का ऐलान, गावस्कर, शास्त्री समेत इन दिग्गजों को मिली जगह
Asia Cup Commentary Panel: एशिया कप के लिए सोनी स्पोर्ट्स नेटर्वक ने अपने कमेंट्री पैनल टीम की घोषणा कर दी है। इस पैनल में भारत के कई पूर्व खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

एशिया कप कमेंट्री पैनल (फोटो-सोशल मीडिया)
Asia Cup Commentary Panel: एशिया कप की शुरुआत 9 सितंबर से होने जा रही है। इस टूर्नामेंट के लिए सभी 8 टीमों ने अपनी कमर कस ली है। वहीं ब्रॉडकास्टर ने भी अपने कमेंट्री पैनल टीम की घोषणा कर दी है। इस कमेंट्री पैनल में भारत के दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर, रवि शास्त्री और वीरेंद्र सहवाग के साथ-साथ पूर्व गेंदबाजी कोच भरत अरुण को भी शामिल किया गया है।
सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क इस टूर्नामेंट की लाइव प्रसारण करेगी। भारत के पूर्व मुख्य कोच शास्त्री, गावस्कर, संजय मांजरेकर, रॉबिन उथप्पा, बाजिद खान, वकार यूनिस, वसीम अकरम, रसेल अर्नोल्ड और साइमन डूल उन कमेंटेटरों में शामिल हैं जिन्हें प्रसारण के विश्व फीड के लिए चुना गया है।
हिंदी कमेंट्री के लिए इन खिलाड़ियों को किया शामिल
सहवाग, इरफान पठान, अजय जडेजा, पूर्व भारतीय बल्लेबाजी कोच अभिषेक नायर और सबा करीम हिंदी कमेंटेटरों के पैनल में प्रमुख नामों में शामिल हैं। भरत अरुण तमिल पैनल में डब्ल्यूवी रमन जैसे पूर्व खिलाड़ियों के साथ शामिल होंगे, जबकि तेलुगु पैनल में वेंकटपति राजू और वेणुगोपाल राव जैसे अन्य लोग शामिल होंगे।
सम्बंधित ख़बरें
LSG की हार पर इमोशनल हुए ऋषभ पंत, टीम के खराब प्रदर्शन पर कही ये बात, अगले सीजन को लेकर दिया बड़ा हिंट
Canada Cricket: क्रिकेट कनाडा अध्यक्ष अरविंदर खोसा के घर पर फायरिंग, पुलिस को रंगदारी का शक
पाकिस्तान की एक और शर्मनाक हार…बांग्लादेश ने 78 रन से हराया दूसरा टेस्ट, 2-0 से सीरीज जीत किया क्लीन स्वीप
IPL 2026 की ट्रॉफी भी RCB ही जीतेगी…! पूर्व दिग्गज ने की बड़ी भविष्यवाणी, खेलने के अंदाज की जमकर हुई तारीफ
सोनी नेटवर्क पर गावस्कर ने क्या कहा?
सोनी नेटवर्क के मुख्य राजस्व अधिकारी राजेश कौल ने कहा कि सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क एशिया कप की वापसी के साथ क्रिकेट प्रसारण को नए सिरे से परिभाषित कर रहा है। सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क की विज्ञप्ति में गावस्कर ने कहा कि सूर्यकुमार यादव के गतिशील नेतृत्व में टीम इंडिया एशिया कप के मंच पर कदम रख रही है। हम दृढ़ता और अनुभव के मिश्रण को टीम का नेतृत्व करते हुए देख रहे हैं। यह विविधतापूर्ण, बहुमुखी और जुझारू टीम भारतीय क्रिकेट के भविष्य का प्रतीक है।
यह भी पढ़ें: वनडे क्रिकेट में साउथ अफ्रीका पर लगा बड़ा कलंक, ऐसा अनचाहा रिकॉर्ड बनाने वाली पहली टीम बनी
रवि शास्त्री ने भी रखी अपनी राय
रवि शास्त्री ने भी इसी तरह के विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सूर्यकुमार यादव की अगुवाई और शुभमन गिल की उप-कप्तान के रूप में यह भारतीय टीम अनुभव और युवा का एक आदर्श मिश्रण प्रस्तुत करती है। उन्होंने कहा कि जसप्रीत बुमराह, अभिषेक शर्मा और हार्दिक पांड्या जैसे खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रदर्शन करते रहे हैं, जबकि तिलक वर्मा और हर्षित राणा जैसी प्रतिभाएं टीम में जोश और विकल्प लाती हैं।
इस टूर्नामेंट का यह 17वां सीजन है, जिसमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, यूएई, ओमान और हांगकांग की टीमें खेल रही हैं। सभी टीमें अगले साल होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप से पहले एशिया की नंबर-1 टीम बनने के लिए मुकाबला कर रही हैं। भारत अपना पहला मैच बुधवार को यूएई के खिलाफ खेलेगा। (भाषा इनपुट के साथ)
Sunil gavaskar ravi shastri and sehwag join asia cup commentary panel
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पश्चिम बंगाल में आर-पार, एक ही झटके में खाली हो गई ममता की सेना; 91 पार्षदों ने एक साथ दिया इस्तीफा!
May 25, 2026 | 11:03 PMविंध्य में कांग्रेस का ‘मिशन बूथ’! सतना-मैहर के कप्तानों की पाठशाला; जीतू पटवारी ने फूंकी सांगठनिक जान
May 25, 2026 | 10:49 PMश्रीलंका ने एक दौरे के लिए किया 3 टीमों का ऐलान, बदल गया कप्तान; टी20, वनडे और टेस्ट के लिए नई रणनीति तैयार
May 25, 2026 | 10:41 PMट्विशा शर्मा केस: CBI मंगलवार को ले सकती है चार्ज, एसआईटी की केस डायरी तैयार; समर्थ से कराया गया सीन रिक्रिएट
May 25, 2026 | 10:35 PMUday Kotak: उदय कोटक को मिला पद्म भूषण अवॉर्ड, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित
May 25, 2026 | 10:27 PMStair Benefits: फिट रहने के लिए जिम की जरूरत नहीं, बस रोज सीढ़ियां चढ़ने की आदत डाले, मिलेंगे ढेरों फायदे
May 25, 2026 | 10:15 PMNEET Paper Leak: लातूर के नामी डॉक्टर CBI की रडार पर, मोटेगावकर के ठिकानों पर फिर छापेमारी
May 25, 2026 | 10:03 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














