Uday Kotak: उदय कोटक को मिला पद्म भूषण अवॉर्ड, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

Uday Kotak: 1990 के वर्षों में कोटक फाइनेंस के जरिए उदय कोटक ने तब ऑटो लोन, निवेश बैंकिंग और शेयर ब्रोकिंग जैसे क्षेत्रों में काम बढ़ाया, जब भारत की अर्थव्यवस्था खुल रही थी और लोन लेना काफी कठिन था।
uday kotak honoured with padma bhushan award 2026 by president draupadi murmu
राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित होते हुए उदय कोटक, (सोर्स- IANS)
Published on
Updated on

Uday Kotak honoured with Padma Bhushan Award: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में 2026 के पहले पद्म अवॉर्ड्स दिए। इस दौरान उन्होंने देश के बैंकिंग सेक्टर को आगे बढ़ाने वाले कोटक महिंद्रा बैंक के संस्थापक और निदेशक उदय कोटक को पद्म भूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया। उदय कोटक की यात्रा को भारत के वित्तीय क्षेत्र की सबसे प्रेरणादायक कहानियों में से एक माना जाता है।

जब उदय कोटक ने अपना काम शुरू किया, तब वह किसी बड़े कारोबारी परिवार से नहीं थे और न ही उन्हें बड़े निवेशकों का सहारा मिला था। 1990 के शुरुआती वर्षों में कोटक फाइनेंस के जरिए उदय कोटक ने तब ऑटो लोन, निवेश बैंकिंग और शेयर ब्रोकिंग जैसे क्षेत्रों में काम बढ़ाया, जब भारत की अर्थव्यवस्था खुल रही थी और लोन लेना काफी कठिन था।

30 लाख के कर्ज से शुरू हुआ था सफर

वहीं, 1991 के आर्थिक उदारीकरण ने निजी वित्तीय संस्थानों के लिए नए मौके पैदा किए। शुरुआत में कई लोग नई कंपनी को पैसा देने से हिचकिचाते थे। इन चुनौतियों के बावजूद उदय कोटक ने ईमानदारी, पारदर्शिता और कम जोखिम वाले कर्ज के सिद्धांतों पर अपना कारोबार खड़ा किया। उनके फैसले जल्दबाजी में नहीं, बल्कि सोच-समझकर लिए जाते थे। कंपनी की शुरुआती तरक्की परिवार और दोस्तों से लिए गए 30 लाख रुपये के कर्ज से शुरू हुई, जिससे बिल डिस्काउंटिंग का कारोबार शुरू किया गया।

छोटी शुरुआत से बड़े बैंक बनने की कहानी

समय के साथ यही छोटी शुरुआत आगे चलकर भारत के सबसे बड़े निजी बैंकिंग समूहों में से एक की मजबूत नींव बन गई। गौरतलब है कि गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर गृह मंत्रालय की ओर से देश के सबसे बड़े नागरिक सम्मान में से एक पद्म अवार्ड्स का ऐलान किया गया था।उदय कोटक के अलावा, इस बार ट्रेड और इंडस्ट्री कैटेगरी में चार कारोबारियों को पद्म अवार्ड्स से सम्मानित किया है। इसमें महाराष्ट्र की शिपिंग कंपनी दास ऑफशॉर इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक और एमडी अशोक खड़े और निजी डिफेंस कंपनी सोलार इंडस्ट्रीज के संस्थापक सत्यनारायण नुवाल को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है।

प्रेस्टीज के टीटी जगन्नाथन को भी सम्मान

वहीं, किचन के लिए उपकरण बनाने वाली कंपनी प्रेस्टीज के टीटी जगन्नाथन को मरणोपरांत पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। सरकार की ओर से कुल 131 लोगों को पद्म अवार्ड्स दिया गया है, जिसमें पांच को पद्म विभूषण, 13 को पद्म भूषण और 113 को पद्म श्री दिया गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com