- Hindi News »
- Sports »
- Sunil Chhetri Told Players On Fifa Ban Threat Dont Pay Too Much Attention
फीफा प्रतिबंध की धमकी पर सुनील छेत्री ने खिलाड़ियों से कहा, ज्यादा ध्यान मत दो
- Written By: मृणाल पाठक

File Photo
बेंगलुरू: अनुभवी स्ट्राइकर सुनील छेत्री (Sunil Chhetri) ने रविवार को साथी खिलाड़ियों को भारतीय फुटबॉल (Indian Football) पर फीफा (FIFA) निलंबन के खतरे पर ज्यादा चिंता नहीं करने और मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन जारी रखने की सलाह दी।
इस महीने के शुरू में विश्व फुटबॉल संचालन संस्था फीफा ने तीसरे पक्ष के ‘हस्तक्षेप’ के कारण अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) को निलंबित करने और इससे अक्टूबर में महिला अंडर-17 विश्व कप की मेजबानी के अधिकार छीनने की धमकी दी थी।
उच्चतम न्यायालय ने राष्ट्रीय महासंघ को चुनाव कराने का निर्देश दिया था जिसके कुछ ही दिन बाद यह चेतावनी जारी की गयी थी। उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त की गयी प्रशासकों की समिति (सीओए) ने हालांकि तब से चुनावी प्रक्रिया शुरू कर दी है और चुनाव 28 अगस्त को कराये जाने हैं।
सम्बंधित ख़बरें
AFC Women’s Championship में भारतीय अंडर-20 महिला टीम ने चीनी ताइपे को हराया, क्वार्टरफाइनल की उम्मीदें जिंदा
IND vs PAK: भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह हराया, जीत के साथ सेमीफाइनल में की एंट्री
Exclusive Interview: ‘2 हफ्ते की लीग से खिलाड़ी नहीं बनते’, बाईचुंग भूटिया ने फुटबॉल सिस्टम पर उठाए गंभीर सवाल
FIFA World Cup 2026 में हिस्सा लेने से कोई रोक नहीं सकता, डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर ईरान टीम ने किया पलटवार
छेत्री ने नये सत्र की तैयारियों पर उनके क्लब बेंगलुरू एफसी द्वारा आयोजित वर्चुअल मीडिया बातचीत के दौरान कहा, ‘‘मैंने लड़कों से बात की है और मेरी सलाह है कि ज्यादा ध्यान इस पर मत लगाओ क्योंकि यह आपके नियत्रंण से बाहर की चीज है।” उन्होंने कहा, ‘‘जो लोग शामिल हैं, वो यह सुनिश्चित करने के लिये अपना सर्वश्रेष्ठ कर रहे हैं कि हम सर्वश्रेष्ठ संभव नतीजा हासिल कर लेंगे। ”
छेत्री ने कहा, ‘‘हर कोई इस ओर कड़े प्रयास कर रहा है। जहां तक खिलाड़ियों का संबंध है तो हम सुनिश्चित करेंगे कि हम अपना काम उचित तरीके से करें।” उन्होंने कहा, ‘‘हमें सुनिश्चित करना होगा कि आप खुद को बेहतर खिलाड़ी बनाओ। जब भी आपको अपने क्लब या अपने देश के प्रतिनिधित्व का मौका मिले तो अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करो।”
छेत्री ने कहा, ‘‘एआईएफएफ में सभी हर संभव तरीके से इससे निपटने की कोशिश कर रहे हैं ताकि नतीजा हमारे हक में रहे।” भारत को 11 से 30 अक्टूबर तक फीफा महिला अंडर-17 विश्व कप की मेजबानी करनी है। डूरंड कप 16 अगस्त से कोलकाता में शुरू होगा जिसमें बेंगलुरू एफसी का सामना टूर्नामेंट के दूसरे दिन जमशेदपुर एफसी से होगा।
बेंगलुरू एफसी ने 2013 में आने के बाद लगभग हर बड़ा राष्ट्रीय खिताब अपने नाम किया है इसलिये टीम अपनी ‘ट्राफी कैबिनेट’ में डूरंड कप ट्राफी अपने नाम करने के लिये बेताब होगी। छेत्री ने कहा, ‘‘यह बहुत ही विशेष है। यह सबसे पुराने टूर्नामेंट में से एक है जो बहुत बड़ी बात है। लेकिन क्लब ने भी यह खिताब नहीं जीता है और व्यक्तिगत रूप से भी मैंने डूरंड कप नहीं जीता है। ”
उन्होंने कहा, ‘‘मैं काफी टूर्नामेंट जीतने में भाग्यशाली रहा हूं और भारत में लगभग जितने भी टूर्नामेंट हैं, सभी जीत चुका हूं बस डूरंड कप की कमी है।” (एजेंसी)
Sunil chhetri told players on fifa ban threat dont pay too much attention
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026 के आखिरी लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स की जीत, ईडन गार्डन्स में KKR को 40 रनों से दी करारी शिकस्त
May 24, 2026 | 11:30 PMUP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PMGold-Silver Outlook: क्या इस हफ्ते सस्ता होगा सोना-चांदी…या रिकॉर्ड हाई पर चढ़ेगा भाव? जानें एक्सपर्ट की राय
May 24, 2026 | 11:00 PMI Love Modi…ट्रंप ने दिल्ली में मार्को रुबियो को किया वीडियो कॉल, खुद को बताया PM मोदी का बड़ा फैन
May 24, 2026 | 11:00 PM‘हिटमैन’ के क्लब में KL राहुल की एंट्री, IPL में मचाया ऐसा गदर कि रोहित शर्मा के खास रिकॉर्ड की कर ली बराबरी
May 24, 2026 | 10:40 PM‘भारत को निशाना बनाना ट्रंप का मकसद नहीं’, टैरिफ विवाद पर अमेरिकी विदेश मंत्री; बताया कब होगी ट्रेड डील?
May 24, 2026 | 10:39 PMचुनाव हारते ही ममता बनर्जी को लगा बड़ा झटका! सांसद काकोली घोष ने दिया इस्तीफा, किस पर धमकी देने का लगाया आरोप?
May 24, 2026 | 09:58 PMवीडियो गैलरी

सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM














