-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- South Asian Senior Athletics Championship To Be Held In Ranchi From October 24
रांची में 24 अक्टूबर से होगी साउथ एशियन सीनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप, छह देशों के एथलीट पहुंचे
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
खेल निदेशक शेखर जमुआर ने बताया कि राज्य सरकार ने सभी इंतजाम अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप किए हैं। खिलाड़ियों के ठहरने, अभ्यास और परिवहन की बेहतर व्यवस्था की गई है।

रांची में 24 अक्टूबर से होगी साउथ एशियन सीनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप (फोटो- IANS)
South Asian Senior Athletics Championship: रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोरहाबादी में चौथी साउथ एशियन सीनियर एथलेटिक्स चैंम्पियनशिप (SAF) का आयोजन 24 से 26 अक्टूबर तक किया जाएगा। यह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता तीन दिनों तक चलने वाली है। इस एशियन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप (SAF) में भारत के अलावा बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका, भूटान और मालदीव के कुल 205 एथलीट हिस्सा लेंगे। ये रांची के लिए बड़ा टूर्नामेंट साबित होगा। इस दौरान सभी प्रतिभागी विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में अपनी क्षमता और कौशल का प्रदर्शन करेंगे।
चैम्पियनशिप का उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 24 अक्टूबर को शाम 6 बजे करेंगे। प्रतियोगिता से पहले विभिन्न देशों के एथलीट रांची पहुंच चुके हैं, जहां एयरपोर्ट पर उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। एथलीटों ने स्टेडियम में पहुंचकर अभ्यास सत्र में भी हिस्सा लिया।
रांची लगातार नेशनल व इंटरनेशनल टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है- हेमंत सोरेन
राज्य के खेल एवं युवा कार्य मंत्री सुदिव्य कुमार ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर तैयारियों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि रांची लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की मेजबानी करता आ रहा है। इस बार फिर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप का आयोजन झारखंड के लिए गर्व की बात है।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2027 में ऑस्ट्रेलियाई सितारों की एंट्री पर संकट? 20 टेस्ट के भारी शेड्यूल ने बढ़ाई चिंता
इंग्लैंड लायंस से एंड्रयू फ्लिंटॉफ की विदाई, अब ऑस्ट्रेलिया में संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी
SL vs IND: शुभमन गिल की वापसी पर सस्पेंस, श्रीलंका XI ने 368 पर घोषित की पारी; गंभीर की मीटिंग ने बढ़ाई चिंता
ऋषभ पंत की गुहार पर CM धामी का तुरंत जवाब, बोले- उत्तराखंड के गौरव हैं आप, अब अधिकारियों को दिए निर्देश
उन्होंने कहा कि आयोजन शानदार और सफल हो, ताकि खेल जगत में झारखंड की पहचान और मजबूत हो। इस मौके पर विभागीय सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशक शेखर जमुआर और झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव मधुकांत पाठक भी मौजूद रहे।
खेल निदेशक शेखर जमुआर ने बताया कि राज्य सरकार ने सभी इंतजाम अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप किए हैं। खिलाड़ियों के ठहरने, अभ्यास और परिवहन की बेहतर व्यवस्था की गई है। चैम्पियनशिप के उद्घाटन और समापन दोनों मौकों पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। उद्घाटन समारोह में लगभग 500 कलाकारों की टीम अपनी प्रस्तुति देगी। पूरे आयोजन का लाइव प्रसारण दूरदर्शन पर किया जाएगा, साथ ही यूट्यूब पर लाइव स्ट्रीमिंग की भी व्यवस्था होगी। इस प्रतियोगिता के दौरान रियल टाइम रिजल्ट और स्कोर अपडेट भी साझा किए जाएंगे।
ये भी पढ़ें: सरफराज खान पर कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद की विवादास्पद टिप्पणी, भाजपा ने किया पलटवार
इस आयोजन का उद्देश्य क्षेत्रीय एथलेटिक्स को बढ़ावा देना और युवा प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी क्षमता दिखाने का अवसर प्रदान करना है। तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में देश-विदेश के एथलीटों की प्रतिस्पर्धा दर्शकों के लिए रोमांचक और प्रेरणादायक होगी।
IANS इनपुट के साथ
South asian senior athletics championship to be held in ranchi from october 24
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पुणे में CNG संकट से हाहाकार; ऑटो-टैक्सी के पहिए थमे, MNGL की नाकामी के खिलाफ पेट्रोल डीलर्स पहुंचे दिल्ली
Aug 08, 2026 | 03:53 PMमुरैना: मरीजों की जगह प्याज ढो रही एम्बुलेंस, दो एम्बुलेंस में भरकर लाई गईं प्याज की बोरियां- देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 03:49 PMदिल्ली की सड़क बनी ‘बोटिंग रूट’! जलभराव के बीच शख्स ने राफ्ट पर बैठकर की सवारी, वीडियो वायरल
Aug 08, 2026 | 03:48 PMOpenAI ला रहा है अपना पहला AI गैजेट, डोनट जैसा दिखेगा डिवाइस, बिना स्क्रीन करेगा ये बड़े काम
Aug 08, 2026 | 03:43 PMबॉलीवुड स्टार होने का नहीं मिला फायदा, अमिताभ बच्चन के पड़ोस में घर खरीदने से पहले देना पड़ा इंटरव्यू
Aug 08, 2026 | 03:42 PMJPSC-JSSC विवाद पर दूसरे दौर की वार्ता बेनतीजा, छात्रों ने 10 अगस्त को विधानसभा घेराव करने का किया एलान
Aug 08, 2026 | 03:38 PMअकोला में बोगस बीज मामलों की जांच के लिए एसआईटी गठित, 13 प्रकरणों की होगी पड़ताल
Aug 08, 2026 | 03:38 PMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM














