-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- You Have Won Our Hearts Not Medals Says Dr Mansukh Mandaviya On Historic Success Of Para Athletes
‘आपने पदक नहीं, हमारा दिल जीता है’, पैरा एथलीटों की ऐतिहासिक सफलता पर बोले डॉ. मनसुख मंडाविया
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
World Para Athletics Championships: डॉ. मनसुख मंडाविया ने अक्षमता को दृढ़ संकल्प में बदलने के लिए एथलीटों का धन्यवाद देते हुए कहा कि यह साहस की एक नई परिभाषा है।

डॉ. मनसुख मंडाविया भारतीय खिलाड़ियों के साथ (फोटो- IANS)
World Para Athletics Championships 2025: केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने शनिवार को नई दिल्ली में आयोजित 2025 विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने एथलीटों के अदम्य साहस, दृढ़ निश्चय और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि उनका यह प्रदर्शन पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत है।
पैरा एथलीटों को संबोधित करते हुए डॉ. मनसुख मंडाविया ने कहा, “आप पैरा एथलीट नहीं, बल्कि भारत के पावर एथलीट हैं। पदक जीतकर आपने देश को जो गौरव दिलाया है और खासकर दिव्यांगों को जो प्रेरक संदेश दिया है, वह काबिले तारीफ है। आपने जो जुनून दिखाया है, वह अद्भुत है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिखाए गए नए भारत के विजन और भावना को बेहतरीन तरीके से आपने प्रदर्शित किया है। प्रधानमंत्री टीवी पर आपके मैच देख रहे थे और हमारी बैठकों के दौरान आप सभी के बारे में पूछते रहते थे।”
डॉ. मनसुख मंडाविया ने ‘अक्षमता को दृढ़ संकल्प’ में बदलने के लिए एथलीटों का धन्यवाद देते हुए कहा कि यह साहस की एक नई परिभाषा है जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। पूरे देश को आपकी उपलब्धियों पर गर्व है। आपने न केवल पदक जीते हैं, बल्कि हमारा दिल भी जीता है। आपने दिखाया है कि जब इरादे मजबूत हों, तो व्हीलचेयर भी पंख बन सकती है।”
सम्बंधित ख़बरें
आजाद भारत के पहले टेस्ट कप्तान लाला अमरनाथ, जिन्होंने बदल दी भारतीय क्रिकेट की तस्वीर, दर्ज है कई रिकॉर्ड
अजीत अगरकर का भविष्य अधर में! BCCI में नए मुख्य चयनकर्ता को लेकर मंथन, वीवीएस लक्ष्मण का नाम सबसे आगे
BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026: पीवी सिंधु को मिली 9वीं वरीयता, सात्विक-चिराग पांचवें नंबर पर; देखिए पूरी अपडेट
क्रिकेट के बाद अब टीम के मालिकाना हक में जहीर खान की एंट्री, LPL की इस फ्रेंचाइजी के सह-मालिक बने
जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित नई दिल्ली विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 भारत में अब तक आयोजित सबसे बड़ा पैरा-खेल आयोजन था, जिसमें 100 देशों के 2,100 से अधिक प्रतिभागियों ने 186 पदक स्पर्धाओं में भाग लिया था। भारत ने विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के इतिहास में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए रिकॉर्ड 22 पदक जीते हैं। इसमें 6 स्वर्ण, 9 रजत और 7 कांस्य पदक हैं। भारत चैंपियनशिप में दसवें स्थान पर रहा। खेल मंत्रालय की तरफ से पैरा एथलीटों को 1.09 करोड़ रुपये से अधिक के नकद पुरस्कार दिए गए।
भारतीय पैरालंपिक समिति (पीसीआई) के अध्यक्ष देवेंद्र झाझरिया ने कहा, “खेल मंत्रालय और भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने एक परिवार की तरह हमारी मदद की है। डब्ल्यूपीए ने इस आयोजन की सफल मेजबानी के लिए आयोजन के अंतिम दिन हमें एक ट्रॉफी प्रदान की। उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी होगी कि भारत आगे भी ऐसे और आयोजनों की मेजबानी करे। आईपीसी के अध्यक्ष एंड्रयू पार्सन्स और विश्व पैरा एथलेटिक्स के अध्यक्ष पॉल फ्रिट्जराल्ड, दोनों ने कहा कि एथलीटों को प्रदान की गई सुविधाओं का स्तर और खेलों का तकनीकी संचालन, दोनों ही सर्वोच्च स्तर के थे। अंतर्राष्ट्रीय संघों से इस प्रकार की प्रशंसा पीसीआई, साई और मंत्रालय की संयुक्त शक्ति के कारण ही संभव हो पाई है। मंत्री द्वारा प्रतियोगिता के सात दिनों के भीतर एथलीटों को नकद पुरस्कार प्रदान करना, खेलों को बेहतर बनाने के उनके उल्लेखनीय प्रयासों का एक और उदाहरण है।”
ये भी पढ़ें: कप्तान गिल ने रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे, दिल्ली टेस्ट में बनाए ये बड़े रिकॉर्ड्स
सुमित अंतिल ने कहा, “हम सभी मोंडो ट्रैक से बहुत खुश थे, जो वार्म-अप क्षेत्र और प्रतियोगिता क्षेत्र दोनों में मौजूद था। इसके अलावा, होटल और परिवहन की व्यवस्था भी बहुत अच्छी थी। स्थानीय स्वयंसेवकों के साथ-साथ साई और पीसीआई ने भी हमारी बहुत मदद की।” विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतने वाले शैलेश कुमार ने कहा, “यह भारत में एक बहुत बड़ा आयोजन था। मैं पहले दिन थोड़ा नर्वस था, लेकिन तैयारियां अच्छी थीं। ट्रैक और घरेलू समर्थन बहुत अच्छा था। मोंडो ट्रैक के अलावा, पास का जिम और फिटनेस सेंटर भी उपयोगी साबित हुआ।”
IANS इनपुट के साथ
You have won our hearts not medals says dr mansukh mandaviya on historic success of para athletes
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दतिया में उपचुनाव के बाद संगठनात्मक सर्जरी तेज, आज हो सकती है भाजपा जिलाध्यक्ष की घोषणा
Aug 05, 2026 | 11:14 AMआवारा कुत्तों और छुट्टा मवेशियों के आतंक पर इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त, योगी सरकार से 14 दिन में अल्टीमेटम की मांग
Aug 05, 2026 | 11:12 AMनासिक में उखड़े स्पीड ब्रेकरों पर जागा मनपा प्रशासन, मरम्मत और रंबल स्ट्रिप्स का काम शुरू
Aug 05, 2026 | 11:11 AMपेपर लीक पर बॉम्बे हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: परीक्षा धांधली मामलों के लिए 25 फास्ट ट्रैक अदालतों का गठन
Aug 05, 2026 | 11:09 AMसुनेत्रा पवार को गूंगी गुड़िया कहने पर इतना बवाल क्यों? इंदिरा गांधी के सवाल पर विजय वडेट्टीवार का जवाब
Aug 05, 2026 | 11:02 AMगलतियां बताए तो राम-विरोधी, करप्शन बताए तो देश-विरोधी! संसद के बाहर कांग्रेस का बड़ा मार्च, जवाबदेही की मांग
Aug 05, 2026 | 11:01 AMAwarapan 2 Update: इमरान हाशमी ने तोड़ी चुप्पी, ‘अवारापन 2’ पोस्टपोन नहीं, ट्रेलर को लेकर भी किया खुलासा
Aug 05, 2026 | 10:56 AMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














