-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Smriti Mandhana Praised Harmanpreet Kaur Said She Shows Her Best Performance Under Pressure
स्मृति मंधाना ने की हरमनप्रीत कौर की तारीफ, कहा- दबाव में दिखाती हैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
- Written By: मृणाल पाठक

PIC: BCCI Women/Twitter
हैमिल्टन: भारत की स्टाइलिश बल्लेबाज स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने कहा है कि हरमनप्रीत (Harmanpreet Kaur) दबाव में होने पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करती है। दोनों ने वेस्टइंडीज (IND W vs WI W) के खिलाफ महिला विश्व कप (Women’s World Cup 2022) के मैच में शतक जमाकर भारत को 155 रन से जीत दिलाई। स्मृति ने 119 गेंद में 123 रन बनाकर पांचवां वनडे शतक जमाया जबकि हरमनप्रीत ने 107 गेंद में 109 रन बनाया जो उनका चौथा वनडे शतक है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2017 विश्व कप में नाबाद 171 रन बनाने के बाद यह उनका पहला शतक था। स्मृति ने मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में अपना ‘प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार’ हरमनप्रीत के साथ साझा करते हुए कहा,‘‘मुझे लगता है कि जब उस पर दबाव बना होता है तो वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करती है। यह हम सभी ने देखा है।”
सम्बंधित ख़बरें
‘देख ले! इंडिया’ में दिखी ब्लाइंड महिला क्रिकेटर्स की महागाथा, राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने जज्बे को किया सलाम
दादा फैंस के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी! सौरव गांगुली को ICC ने दिया सबसे बड़ा सम्मान, जय शाह को कहा शुक्रिया
IND vs ENG: 125 रन की हार के बाद टीम इंडिया के बचाव में उतरे गौतम गंभीर, बोले- एक मैच से टीम…
रांची से विश्व क्रिकेट के शिखर तक… आखिर कैसे बने करोड़ों दिलों के सबसे चहेते MS Dhoni?
उन्होंने कहा,‘‘वह काफी मेहनत करती रहती है। विश्व कप में हमेशा वह बेहतरीन प्रदर्शन करती है।” उन्होंने कहा,‘‘वह हमारे मध्यक्रम का महत्वपूर्ण हिस्सा है। मुझे खुशी है कि उसने शानदार वापसी की। वह अभ्यास सत्रों में अच्छा प्रदर्शन कर रही थी। हमें हमेशा से यकीन था कि वह रन बनायेगी। खुश हूं कि उसने लगातार दो अर्धशतक बनाये। इससे आगे के मैचों में उसका आत्मविश्वास बढ़ेगा।”
दोनों के बीच 184 रन की रिकॉर्ड साझेदारी के बारे में स्मृति ने कहा,‘‘जब वह बल्लेबाजी के लिये आई तो हालात पेचीदा थे। मैं नहीं चाहती थी कि उसका फोकस टूटे या उसका विकेट जाये। एक बार 30.40 पर पहुंचने के बाद मजा आने लगा। उसके बाद हमने काफी बात की। वह आज बहुत मुस्कुरा रही थी।” न्यूजीलैंड के खिलाफ हार के बाद टीम ने काफी आत्ममंथन किया।
स्मृति ने बताया,‘‘हमने पिछले मैच के बाद ड्रेसिंग रूम में काफी बात की। यस्तिका ने आज अच्छी नींव रखी और हमने उसे आगे बढ़ाया। हम पिछले सात आठ महीने से अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं तो उसे लेकर कोई चिंता नहीं थी।” वेस्टइंडीज की कप्तान स्टेफानी टेलर ने कहा कि भारत की आक्रामक बल्लेबाजी से वे दंग रह गए।
उन्होंने कहा,‘‘वे रणनीति बनाकर उतरे थे और हालात को बखूबी समझते थे। हम अपनी रणनीति पर अमल नहीं कर सके। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी देखकर हम दंग रह गए।” (एजेंसी)
Smriti mandhana praised harmanpreet kaur said she shows her best performance under pressure
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
टॉक्सिक और ईठा से नहीं होगी सिद्धार्थ मल्होत्रा की वन की टक्कर, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
Jul 09, 2026 | 09:24 PM2011 से पहले बनी सभी झुग्गी-झोपड़ियों को मिलेगा कानूनी संरक्षण, कोई नहीं होगा बेघर, महाराष्ट्र सरकार का फैसला
Jul 09, 2026 | 09:20 PMEXCLUSIVE: ‘गड्ढों के बीच कहीं सड़क छूट गई’, राजधानी भोपाल की सड़कों के हाल ‘बेहाल’; आंखें मूंदकर बैठा प्रशासन
Jul 09, 2026 | 09:16 PMसांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतों पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PMछत्रपति संभाजीनगर: बढ़े हुए पानी का इंतजार लंबा, GVPR और MJP विवाद से 2740 करोड़ की जलापूर्ति योजना प्रभावित
Jul 09, 2026 | 09:11 PMWhatsApp पर आया Meta Business Agent, अब AI करेगा ग्राहकों से बात, बुकिंग से लेकर सेल तक संभालेगा पूरा काम
Jul 09, 2026 | 09:08 PMचीन के शिनजियांग में जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग… जिंदा जले 28 लोग, सामने आया हादसे का खौफनाक VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:03 PMवीडियो गैलरी

गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM














