गर्मी से मिली मोहलत, अब बारिश की बारी! नागपुर में 18-19 मार्च को गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार

Nagpur Weather Forecast: नागपुर में बादलों ने दी गर्मी से राहत, 2.4 डिग्री गिरा पारा। मौसम विभाग का अनुमान- 18 और 19 मार्च को नागपुर और गोंदिया में गरज-चमक के साथ होगी बारिश।
Nagpur temperature drops by 2.4°C as clouds provide relief from the heat. IMD predicts rain and thunderstorms in Nagpur and Gondia from March 18-19.
बारिश की संभावना (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Rain in Vidarbha: नागपुर में तेजी से चढ़ते पारा पर बादलों ने लगाम लगा दी है। शहर में तेजी से गर्मी बढ़ती जा रही थी। तापमान 39.8 डिसे तक पहुंच गया था लेकिन मौसम का मूड बदल गया। रविवार की सुबह से ही बदराया मौसम बना रहा, साथ ही राहत देने वाली हवा भी बह रही थी। दोपहर को भी धूप-छांव का मौसम बना रहा।

वहीं 4 बजे के आसपास बदलीभरा मौसम बन गया जिससे तेज धूप से भी राहत मिली। बादलों के कारण अधिकतम तापमान में 2.4 डिसे की कमी 24 घंटों में ही आ गई। शनिवार को सिटी का अधिकतम तापमान 39.8 डिसे दर्ज किया गया था जो संडे को घटकर 37.4 डिसे पर आ गया।

यह औसत से 1.8 डिग्री अधिक रहा। हालांकि न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई। रविवार को नागपुर का न्यूनतम तापमान 21.0 डिसे दर्ज किया गया जो औसत से 1.5 डिग्री अधिक रहा।

2 दिनों बाद होगी बारिश

मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि सिटी में 16 व 17 मार्च का मौसम आंशिक बदराया रहेगा लेकिन 18 और 19 को सिटी सहित जिले के कुछ स्थानों पर गरज-चमक व तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। 21 मार्च को भी आंशिक बदली वाला मौसम रहेगा। इस दौरान सिटी का अधिकतम तापमान 36 से 39 डिसे और न्यूनतम तापमान के 17 से 21 डिसे तक बना रहने के संकेत विभाग ने दिए हैं।

गोंदिया में बारिश की संभावना

नागपुर के साथ-साथ ही गोंदिया जिले में भी बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने 17 से 20 मार्च के बीच जिले में बारिश की संभावना व्यक्त की है। गरज-चमक के साथ तेज हवा चलने की बात भी कही गई है। बारिश हुई तो इससे रबी मौसम के धान फसल को लाभ पहुंचेगा, लेकिन अन्य फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका भी व्यक्त की जा रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com