टेनिस कोर्ट पर लौटेंगे रोजर फेडरर, न्यूयॉर्क एग्जीबिशन मैच के साथ US Open में ग्रैंड वापसी को तैयार
Roger Federer News: टेनिस के महान खिलाड़ी रोजर फेडरर US ओपन में विशेष एग्जीबिशन इवेंट के जरिए वापसी करेंगे। न्यूयॉर्क में उनका सम्मान किया जाएगा, जहां उन्होंने अपने करियर की यादगार सफलताएं हासिल की।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
रोजर फेडरर (फोटो- IANS)
Roger Federer Return: टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी रोजर फेडरर इस साल यूएस ओपन में वापसी करेंगे। फ्लशिंग मीडोज में खेलने के 7 साल बाद, आयोजकों ने घोषणा की है कि यह स्विस खिलाड़ी न्यूयॉर्क में एक एग्जीबिशन इवेंट में मुख्य आकर्षण होंगे। 20 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन 25 अगस्त को ‘रोजर फेडरर: एन आइकन रिटर्न्स टू न्यूयॉर्क’ इवेंट का हिस्सा बनेंगे। टेनिस के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक उस टूर्नामेंट में वापसी कर रहे हैं, जिसमें उन्हें अपने करियर के कई बेहतरीन अनुभव मिले थे।
साल 2022 में लिया था संन्यास
फेडरर ने 24 साल के शानदार करियर के बाद साल 2022 में टेनिस से संन्यास ले लिया था। वह लगातार पांच बार यूएस ओपन मेंस सिंगल्स खिताब जीतने वाले एकमात्र पुरुष खिलाड़ी हैं। उम्मीद है कि उनका यह इवेंट इस साल के कार्यक्रम के मुख्य आकर्षणों में से एक होगा।
US Open हमेशा मेले लिए खास- रोजर फेडरर
खबर सामने आने के बाद फेडरर ने न्यूयॉर्क मेजर के साथ अपने जुड़ाव के बारे में कुछ भावुक बातें कहीं। उन्होंने कहा, “यूएस ओपन हमेशा मेरे लिए सबसे खास टूर्नामेंट्स में से एक रहा है। मेरे करियर के कई यादगार पल न्यूयॉर्क में ही बीते हैं, और आर्थर ऐश स्टेडियम मेरे लिए बहुत मायने रखता है। मैंने उस माहौल का हिस्सा बनने और हर साल फैंस द्वारा लाई जाने वाली अद्भुत ऊर्जा को महसूस करने की कमी महसूस की है।”
सम्बंधित ख़बरें
Commonwealth Games 2026: भारत की झोली में एक और मेडल, बिंद्यारानी देवी ने वेटलिफ्टिंग में जीता ब्रॉन्ज
Commonwealth Games 2026: वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी ने 53 किलोग्राम वर्ग में जीता सिल्वर, भारत के नाम पांचवां मेडल
ISSF World Cup: चीन में गूंजा भारत का डंका! ईशा सिंह ने जीता गोल्ड, मनु भाकर ने भी बिखेरा जलवा, देखें VIDEO
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन, वाशिंगटन सुंदर बाहर; इन खिलाड़ियों की चोट ने बढ़ाई टेंशन
उनके साथ कई अन्य अमेरिकी दिग्गज भी शामिल होंगे, जैसे पूर्व यूएस ओपन चैंपियन एंडी रॉडिक, 8 बार के मेजर विजेता आंद्रे अगासी और 7 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन जॉन मैकेनरो। न्यूयॉर्क में उनकी यह वापसी 2021 में यूएस ओपन खिताब जीतने की आखिरी कोशिश के ठीक एक साल बाद हो रही है, जो उनका आखिरी आधिकारिक मेजर टूर्नामेंट था, जहां उन्हें ह्यूबर्ट हरकाज ने सीधे सेटों में हराया था। उनकी यह वापसी ‘इंटरनेशनल टेनिस हॉल ऑफ फेम क्लास ऑफ 2024’ में शामिल किए जाने के कुछ समय बाद हो रही है।
ये भी पढ़ें: अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने रचा इतिहास, फ्लावियो कोबोली को हराकर जीता करियर का पहला French Open ग्रैंड स्लैम खिताब
फेडरर ने 20 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते और 103 टूर खिताबों के साथ अपने शानदार करियर का समापन 2022 में लंदन में लेवर कप में किया। वे 2004 से 2008 तक लगातार 5 बार यूएस ओपन खिताब जीतने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं।
IANS इनपुट
