Commonwealth Games 2026: वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी ने 53 किलोग्राम वर्ग में जीता सिल्वर, भारत के नाम पांचवां मेडल
Commonwealth Games 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत की ज्ञानेश्वरी देवी ने 53 किग्रा वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल जीत लिया है। यह भारत का पांचवा पदक है। भारत कुल पांच पदकों के साथ आठवें स्थान पर है।
- Written By: अमन मौर्या
ज्ञानेश्वरी यादव (सोर्स-IANS)
India Fifth Medal Commonwealth Games: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने पांचवां मेडल हासिल कर लिया है। सोमवार को महिला वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी देवी ने 53 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। नाइजीरिया की ओनोमे ओमोलोला डिडिह ने गोल्ड पर कब्जा जमाया, जबकि कनाडा की रेबेका ग्रौलक्स ब्रॉन्ज जीतने में सफल रहीं।
फिलहाल भारत कुल पांच पदकों के साथ आठवें स्थान पर है। डिडिह ने स्नैच में 93 किग्रा, जबकि क्लीन एंड जर्क में 113 किग्रा वजन के साथ कुल 206 किग्रा भार उठाया, जो गेम रिकॉर्ड के साथ कॉमनवेल्थ रिकॉर्ड भी है।
199 किग्रा वजन के साथ दूसरे स्थान पर रहीं ज्ञानेश्वरी
वहीं, ज्ञानेश्वरी ने कुल 199 किग्रा वजन (88 स्नैच और 111 क्लीन एंड जर्क) के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। तीसरे पायदान पर रहने वालीं रेबेका ने कुल 178 किग्रा वजन (स्नैच 83 किग्रा और क्लीन एंड जर्क 95 क्रिगा) उठाया।
सम्बंधित ख़बरें
ISSF World Cup: चीन में गूंजा भारत का डंका! ईशा सिंह ने जीता गोल्ड, मनु भाकर ने भी बिखेरा जलवा, देखें VIDEO
CWG 2026 Boxing: रिंग में घुसा भारतीय सूरमा और पाकिस्तान का हुआ सूपड़ा साफ! प्रीति मेडल से बस एक जीत दूर
Commonwealth Games 2026: भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में एक और मेडल! राजा मुथुपांडी ने वेटलिफ्टिंग में जीता सिल्वर
खाली पेट, ट्रकों से पहुंचती थीं ट्रेनिंग…आज हैं भारत की गोल्डन क्वीन! मीराबाई चानू की प्रेरणादायक कहानी
एसईसी आर्माडिलो में ज्ञानेश्वरी यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ‘स्नैच’ वर्ग में 88 किलोग्राम वजन उठाया। उन्होंने अपने पहले प्रयास में 82 किग्रा, दूसरे प्रयास में 85 किग्रा और तीसरे प्रयास में 88 किग्रा वजन सफलतापूर्वक उठाया।
नाइजीरिया की ओनोमे ओमोलोला डिडिह ने बनाया रिकॉर्ड
इस बीच, नाइजीरिया की ओनोमे ओमोलोला डिडिह ने स्नैच में 93 किलोग्राम वजन उठाकर नया कॉमनवेल्थ रिकॉर्ड और गेम्स रिकॉर्ड अपने नाम किया। वहीं, कनाडा की रेबेका ग्रौलक्स 83 किग्रा वजन उठाने में सफल रहीं। इसके बाद ‘क्लीन एंड जर्क’ में ज्ञानेश्वरी ने अपने तीन प्रयास में 103 किग्रा, 107 किग्रा और 111 किग्रा वजन सफलतापूर्वक उठाया।
डिडिह 105 किग्रा से शुरुआत करने के बाद 110 किग्रा और 113 किग्रा वजन उठाने में सफल रहीं। रेबेका ने पहले प्रयास में 95 किग्रा वजन उठाया, लेकिन 99 किग्रा के अगले दो प्रयास में नाकाम रहीं।
इस कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का 5वां पदक
यह कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का पांचवां पदक है। इससे पहले पैरा पावरलिफ्टिंग में झंडू कुमार ने ब्रॉन्ज मेडल के साथ देश के लिए मेडल का खाता खोला था। इसके बाद ऋषिकांत सिंह ने पुरुषों की वेटलिफ्टिंग (60 किग्रा) प्रतियोगिता में भारत को सिल्वर जिताया।
ये भी पढ़ें- ISSF World Cup: चीन में गूंजा भारत का डंका! ईशा सिंह ने जीता गोल्ड, मनु भाकर ने भी बिखेरा जलवा, देखें VIDEO
महिला वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने 48 किग्रा भार वर्ग में देश को इस संस्करण का पहला गोल्ड जिताया। वहीं, पुरुष वेटलिफ्टर मुथुपांडी राजा ने 65 किग्रा वर्ग में भारत के लिए सिल्वर जीता था।
एजेंसी इनपुट के साथ…
