Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 27 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Commonwealth Games 2026: भारत की झोली में एक और मेडल, बिंद्यारानी देवी ने वेटलिफ्टिंग में जीता ब्रॉन्ज

Commonwealth Games 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में बिंद्यारानी देवी ने 58 किग्रा वेटलिफ्टिंग में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है। इस जीत के साथ भारत अब तक छ: पदक जीत चुका है।

  • Written By: अमन मौर्या
Updated On: Jul 27, 2026 | 10:48 PM

बिंद्यारानी देवी (सोर्स- IANS)

Follow Us
Follow Us:

India Sixth Medal In Commonwealth Games: महिला वेटलिफ्टर बिंद्यारानी देवी सोरोखाइबम ने सोमवार को भारत के लिए 58 किग्रा भार वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीता। इसी के साथ भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में अपना छठा पदक हासिल कर लिया है। नाइजीरिया की रफियातू फोलाशादे लावाल ने कुल 229 किग्रा (103 स्नैच और 126 क्लीन एंड जर्क) उठाकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

कनाडा की एन सोफी ताशेरो ने कुल 215 किग्रा (94 स्नैच और 121 क्लीन एंड जर्क) के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। बिंद्यारानी देवी कुल 199 किग्रा के साथ तीसरे स्थान पर रहीं, जिन्होंने स्नैच में 87 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 112 किग्रा भार उठाया।

तीसरे स्थान पर रहीं बिंद्यारानी

एसईसी आर्माडिलो में भारत की स्टार वेटलिफ्टर बिंद्यारानी देवी सोरोखाइबम ने स्नैच राउंड में 87 किलोग्राम वजन उठाकर संयुक्त रूप से तीसरा सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया। बिंद्यारानी ने अपने पहले प्रयास में 83 किग्रा, दूसरे में 85 किग्रा और तीसरे प्रयास में 87 किग्रा सफलतापूर्वक उठाया। स्नैच राउंड में इंग्लैंड की एलिजा प्रैट ने भी 87 किग्रा वजन उठाया, जबकि भारत की बिंद्यारानी समान वजन उठाने के बावजूद प्रयासों के क्रम (काउंटबैक) के आधार पर उनके पीछे रहीं।

सम्बंधित ख़बरें

बिहार सरकार का बड़ा फैसला! छात्र आंदोलन के सभी केस होंगे वापस, गिरफ्तार छात्रों की होगी रिहाई

प्रदर्शनकारी छात्रों के लिए CJP जुटाएगी ऑनलाइन फंड, कपिल सिब्बल ने दिए ₹1 करोड़; कानूनी लड़ाई में मिलेगा सहारा

Commonwealth Games 2026: वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी ने 53 किलोग्राम वर्ग में जीता सिल्वर, भारत के नाम पांचवां मेडल

ताहिर हुसैन को दी जाए फांसी…दिल्ली दंगा मामले में पुलिस ने कोर्ट में रखी मांग, कहा- कसाई बन गए थे आरोपी

नाइजीरिया की रफियातू फोलाशादे लावाल ने स्नैच में 103 किग्रा वजन उठाकर कॉमनवेल्थ रिकॉर्ड और गेम्स रिकॉर्ड अपने नाम किया। कनाडा की एन सोफी ताशेरो 94 किग्रा के साथ दूसरे पायदान पर रहीं।

दूसरे प्रयास में 112 किग्रा वजन उठाया

‘क्लीन एंड जर्क‘ राउंड में रफियातू फोलाशादे लावाल ने 117 किग्रा, 122 किग्रा और 126 किग्रा के तीन सफल प्रयास किए। वहीं, एन सोफी ताशेरो 111 किग्रा, 115 किग्रा और 121 किग्रा के तीनों प्रयास में सफल रहीं। भारत की बिंद्यारानी देवी 110 किग्रा के पहले प्रयास में नाकाम रहीं, जिसके बाद उन्होंने अगले प्रयास में 112 किग्रा वजन उठाया। तीसरे प्रयास में उन्होंने 4 किग्रा वजन बढ़ाया, लेकिन इसमें सफलता हासिल नहीं कर सकीं।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का छठां पदक

इसी के साथ भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में छठा पदक हासिल किया। पैरा पावरलिफ्टिंग में झंडू कुमार ने ब्रॉन्ज मेडल के साथ देश के लिए खाता खोला था, जिसके बाद ऋषिकांत सिंह ने पुरुषों की वेटलिफ्टिंग (60 किग्रा) प्रतियोगिता में भारत को सिल्वर जिताया।

ये भी पढ़ें- Commonwealth Games 2026: वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी ने 53 किलोग्राम वर्ग में जीता सिल्वर, भारत के नाम पांचवां मेडल

महिला वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने 48 किग्रा भार वर्ग में गोल्ड जीता।  पुरुष वेटलिफ्टर मुथुपांडी राजा ने 65 किग्रा वर्ग में सिल्वर हासिल किया, जबकि महिला वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव ने (53 किलोग्राम) में सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

एजेंसी इनपुट के साथ…

Bindyarani devi wins bronze commonwealth games 2026 india sixth medal

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 27, 2026 | 10:48 PM

Topics:  

  • Commonwealth Games
  • Latest News
  • Sports

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.