आर्यना सबालेंका बनीं US Open 2025 चैंपियन, खिताबी मुकाबले में स्टार अमेरिकी खिलाड़ी को दी शिकस्त

US Open Womens Single Final: 27 साल की बेलारूस की टेनिस स्टार आर्यना सबालेंका ने यूएस ओपन 2025 महिला सिंगल्स फाइनल में अमांडा अनिसिमोवा को सीधे सेटों में हराकर खिताब जीत लिया।
आर्यना सबालेंका बनीं US Open 2025 चैंपियन, खिताबी मुकाबले में स्टार अमेरिकी खिलाड़ी को दी शिकस्त
आर्याना सबालेंका (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

US Open 2025: स्टार टेनिस खिलाड़ी आर्याना सबालेंका ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उन्होंने यूएस ओपन 2025 में महिला सिंगल्स के खिताब को अपने नाम किया है। इस दौरान डिफैंडिंग चैंपियन आर्याना सबालेंका ने अमेरिकी खिलाड़ी अमांडा अनिसिमोवा के शिकस्त दी। इन दोनों ही खिलाडियों ने यूएस ओपन 2025 में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। ऐसे में इस खिताबी मुकाबले के रोमांचक होने की उम्मीद थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 27 साल की बेलारूस की खिलाड़ी अमांडा के खिलाफ आर्याना सबालेंका ने मुकाबले में अपना दबदबा बनाए रखा। इसके साथ ही उन्होंने लगातार दूसरी बार इसके खिताब में कब्जा जमाया।

टाई ब्रेकर में सबालेंका ने दिखाया दम

आर्याना सबालेंका और अमांडा अनिसमोवा के बीच ये खिताबी मुकाबला आर्थर ऐश स्टेडयम में खेला गया। इस मुकाबले के पहले सेट में सबालेंका ने विरोधी खिलाड़ी को एकतरफा अंदाज में 6-3 के अंतर से शिकस्त दी। इसके सीथ ही उन्होंने मुकाबले में 1-0 से बढ़त भी हासिल कर ली। इसके बाद दूसरे सेट में अनिसिमोवा ने आर्यान को कड़ी टक्कर दी। दूसरे सेट में मुकाबला टाई ब्रेकर तक जा पहुंचा। फिर संबालेका ने अपनी अनुभव व खेल कौशल का परिचय देते हुए इस सेट को भी 7-3 के अंतर से अपने नाम किया। इसके साथ ही यूएस ओपन के खिताबी मुकाबले को सबालेंका ने 6-3, 7-3 (7/3) के अंतर से अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही स्टार महिला खिलाड़ी ने अपने करियर का चौथा ग्रैंड स्लैम खिताब हासिल किया।

यूएस ओपन 2025 का खिताब जीतने के साथ ही आर्याना सबालेंका ने इस टूर्नामेंट में लगातार दो बार खिताब को अपने नाम किया। इससे पहले उन्होंने यूएस ओपन के फाइनल मुकाबले में उनके ही देश की खिलाड़ी जेसिका पेगुला को हराया था। इस बार फाइनल तक का सफर करने के साथ सबालेंका तीसरी बार किसी ग्रैंड स्लैम के फाइनल तक पहुंची हैं। इससे पहले उन्हें दो बार हार का सामना करना पड़ा है।

दिग्गज महिला खिलाड़ी की लिस्ट में शामिल हुई सबालेंका

दूसरी तरफ उनका बेलारूस की खिलाड़ी अनिसिमोवा के खिलाफ रिकॉर्ड उतना बेहतर नहीं था। लेकिन फाइनल मुकाबले में सबालेंका इन सब बातों को भूलकर आई और उन्होंने अपने दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए इसके खिताब में कब्जा जमा लिया। उन्होंने पूरे मुकाबले में विरोधी खिलाड़ी पर अपना दबदबा बनाए रखा। सबालेंका अब दिग्गज महिला टेनिस खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो चुकी हैं। इससे पहले उन्होंने साल 2012-14 के बाद यूएस ओपन में लगातार दो बार खिताब जीतने का रिकॉर्ड कायम किया है। अब वो सेरेना विलियम्स के बाद ऐसा करने वाली पहली महिला खिलाड़ी भी बन चुकी हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com