- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ravi Shastri Praises Yashasvi Jaiswal During Oval Test Ind Vs Eng
IND vs ENG: पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने यशस्वी जायसवाल की तारीफ में बांधे पुल
India vs England: ओवल टेस्ट के दौरान यशस्वी जायसवाल ने बेहतरीन अंदाज में शतक पूरा किया। वो टीम इंडिया के एकमात्र शतकवीर खिलाड़ी थे। पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने जायसवाल की जमकर तारीफ की है।
- Written By: संजय बिष्ट

यशस्वी जायसवाल (फोटो- सोशल मीडिया)
IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवे टेस्ट सीरीज के बीच में रवि शास्त्री ने शतकवीर यशस्वी जायसवाल की जमकर तारीफ की। उन्होंने जायसवाल की बल्लेबाजी कला और उनकी शैली की जमकर तारीफ की। भारतीय टीम के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री का मानना है कि जायसवाल का अनूठा दृष्टिकोण उन्हें भारत के लिए अहम खिलाड़ी बनाता है।
जायसवाल ने दूसरे टेस्ट के दौरान बेहरतरीन शतकीय पारी खेली। उन्होंने 164 गेंदों का सामना करते हुए 118 रन बनाए। उनकी इस पारी में कुल 14 चौके और 2 छक्के शामिल थे। वो टीम इंडिया एकमात्र शतकवीर बल्लेबाज रहे। चौथे दिन इंग्लैंड को जीत के लिए 324 रन की जरूरत है। जबकि उसके पास 9 विकेट शेष हैं। भारत के लिए एक विकेट मोहम्मद सिराज ने लिया। उन्होंने जैक क्रॉली को अपना शिकार बनाया।
शास्त्री ने की जायसवाल की तारीफ
तीसरे दिन जब यशस्वी जायसवाल ने अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने उनकी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि यह मैच बेहद संतुलित है और जायसवाल का अहम विकेट है। जब तक वह खेल रहे हैं, इंग्लैंड के कप्तान पोप को सिरदर्द होगा क्योंकि आप खेल को नियंत्रित नहीं कर सकते। जायसवाल नए और अपरंपरागत खिलाड़ी हो सकते हैं। उनके आउट होने पर ही इंग्लैंड को नियंत्रण का एहसास होगा।
सम्बंधित ख़बरें
नीली जर्सी में धमाल मचाने को तैयार भारत की ‘शेरनियां’, देखें T20 WC 2026 से पहले होने वाली सीरीज की डिटेल
वैभव सूर्यवंशी की अगले महीने टीम इंडिया में एंट्री पक्की? पूर्व कोच रवि शास्त्री का बयान, कहा- उसे जल्द भारत..
Team India के दो नामी प्लेयर्स को NADA से मिला नोटिस, लगा बड़ा झटका, सामने आई ये बड़ी वजह
IPL 2026: लखनऊ के इकाना में गरजेगा किसका बल्ला? पंत और जायसवाल समेत ये 4 धुरंधर अकेले पलट सकते हैं बाजी
भारत को चौथी पारी में इंग्लैंड को कम से कम 250 रनों का लक्ष्य देना होगा क्योंकि सीरीज दांव पर है, यह एक परीक्षा होगी। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान सर एलेस्टेयर कुक ने भी बीबीसी टेस्ट मैच स्पेशल पर इसी तरह के विचार व्यक्त किए। भारत के लिए यशस्वी जायसवाल ही एकमात्र बल्लेबाज हैं जो रन बनाने की कोशिश करेंगे और बाकी बल्लेबाज दबाव में होंगे। इंग्लैंड के लिए, यह उन तीन तेज गेंदबाजों और ओली पोप द्वारा उन्हें अच्छे से इस्तेमाल करने पर निर्भर करेगा।
ये भी पढ़ें: आज जन्मे तीन भारतीय क्रिकेटर, एक ने वर्ल्ड कप जीत में निभाई अहम भूमिका
भारत को सीरीज बराबर करने के लिए ओवल में चल रहे मैच में जीत हासिल करनी होगी, जबकि इंग्लैंड की जीत उसे सीरीज जीतने में मदद करेगी। कुक ने कहा, “कोई भी टीम इस टेस्ट मैच में अपनी स्थिति पक्की नहीं कर पाई है। इंग्लैंड का स्कोर 12 ओवर में 90/0 था। वे केवल 150 रन से पीछे थे, और उन्हें केवल 30 रन की बढ़त मिली। इंग्लैंड की टीम पहली पारी के दम पर ज्यादा फायदा नहीं उठा सकी।
एजेंसी इनपुट के साथ
Ravi shastri praises yashasvi jaiswal during oval test ind vs eng
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पश्चिम बंगाल में आर-पार, एक ही झटके में खाली हो गई ममता की सेना; 91 पार्षदों ने एक साथ दिया इस्तीफा!
May 25, 2026 | 11:03 PMविंध्य में कांग्रेस का ‘मिशन बूथ’! सतना-मैहर के कप्तानों की पाठशाला; जीतू पटवारी ने फूंकी सांगठनिक जान
May 25, 2026 | 10:49 PMश्रीलंका ने एक दौरे के लिए किया 3 टीमों का ऐलान, बदल गया कप्तान; टी20, वनडे और टेस्ट के लिए नई रणनीति तैयार
May 25, 2026 | 10:41 PMट्विशा शर्मा केस: CBI मंगलवार को ले सकती है चार्ज, एसआईटी की केस डायरी तैयार; समर्थ से कराया गया सीन रिक्रिएट
May 25, 2026 | 10:35 PMUday Kotak: उदय कोटक को मिला पद्म भूषण अवॉर्ड, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित
May 25, 2026 | 10:27 PMStair Benefits: फिट रहने के लिए जिम की जरूरत नहीं, बस रोज सीढ़ियां चढ़ने की आदत डाले, मिलेंगे ढेरों फायदे
May 25, 2026 | 10:15 PMNEET Paper Leak: लातूर के नामी डॉक्टर CBI की रडार पर, मोटेगावकर के ठिकानों पर फिर छापेमारी
May 25, 2026 | 10:03 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














