IPL 2026: लखनऊ के इकाना में गरजेगा किसका बल्ला? पंत और जायसवाल समेत ये 4 धुरंधर अकेले पलट सकते हैं बाजी

LSG vs RR: IPL 2026 का 32वां मैच LSG और RR के बीच आज लखनऊ में खेला जाएगा। दोनों टीमें वापसी की तलाश में हैं। इस मुकाबले में 5 खिलाड़ी अकेले दम पर मैच पलट सकते हैं।
LSG vs RR
वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

LSG vs RR IPL 2026: आईपीएल 2026 के 32वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स की टीमें आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला 22 अप्रैल को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। दोनों ही टीमें अपने पिछले मैच हारकर आ रही हैं, ऐसे में जीत की पटरी पर लौटने के लिए यह मुकाबला बेहद अहम हो गया है। फैंस को इस मैच में कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। आइए जानते हैं उन खिलाड़ियों के बारे में, जो इस मुकाबले में गेम चेंजर साबित हो सकते हैं।

वैभव सूर्यवंशी: RR के युवा सितारे पर नजरें

राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया है। महज 15 साल की उम्र में उन्होंने 6 मैचों में 246 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 236.53 का रहा है। वैभव पावरप्ले में तेजी से रन बनाने के लिए जाने जाते हैं। अगर आज उनका बल्ला चला, तो लखनऊ के गेंदबाजों के लिए उन्हें रोकना बेहद मुश्किल हो सकता है।

यशस्वी जायसवाल: शानदार फॉर्म में ओपनर

राजस्थान रॉयल्स के ओपनर यशस्वी जायसवाल भी शानदार लय में हैं। उन्होंने इस सीजन 6 मैचों में 223 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 152.73 का रहा है। जायसवाल पारी की शुरुआत में ही विपक्षी गेंदबाजों पर दबाव बनाने में माहिर हैं। पिछले मैच में उन्होंने 39 रन की उपयोगी पारी खेली थी, जिससे उनका आत्मविश्वास और बढ़ा होगा।

ऋषभ पंत: कप्तान से बड़ी पारी की उम्मीद

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत पर इस मैच में बड़ी जिम्मेदारी होगी। उन्होंने अब तक 6 मैचों में 147 रन बनाए हैं, लेकिन बड़ी पारी खेलने में सफल नहीं हो पाए हैं। टीम की स्थिति को देखते हुए पंत को कप्तानी के साथ-साथ बल्ले से भी दम दिखाना होगा। उनकी आक्रामक शैली मैच का रुख बदल सकती है।

प्रिंस यादव: गेंदबाजी में LSG का बड़ा हथियार

लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव इस सीजन शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने अब तक 11 विकेट लेकर खुद को टीम का सबसे भरोसेमंद गेंदबाज साबित किया है। पावरप्ले और डेथ ओवर्स में उनकी विविधता राजस्थान के बल्लेबाजों के लिए चुनौती बन सकती है। अगर वह शुरुआती विकेट निकालने में सफल रहे, तो LSG की जीत की राह आसान हो सकती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com