कोच रवि कुमार पुनिया ने रचा इतिहास, महिला फुटबॉल कोच के रूप में लगाई पदकों की झड़ी
Ravi Kumar Punia Creates History: रवि कुमार पुनिया ने भारतीय महिला फुटबॉल में मुख्य कोच के रूप में सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में टीमों को पदक दिलाकर इतिहास रच दिया।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
महिला फुटबॉल कोच रवि पुनिया (फोटो- सोशल मीडिया)
Ravi Punia: भारतीय महिला फुटबॉल टीम के हेड कोच रवि कुमार पुनिया ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने ये इतिहास कोच के रूप में पदक जीतकर रचा है। उन्होंने ये उपलब्धि टीम में मुख्य कोच, सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में टीमों को पदक जीताकर हासिल की। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में बुधवार को सब-जूनियर गर्ल्स नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप 2025-26 टियर 2 के फाइनल में उनकी कोचिंग में उत्तर प्रदेश ने केरल को 2-1 से हराया। इस जीत के साथ पुनिया के नाम एक खास उपलब्धि जुड़ गई।
पूनिया ने इससे पहले 2021 में दादर और नागर हवेली को जूनियर राष्ट्रीय चैम्पियनशिप का स्वर्ण पदक जितवाया था। फाइनल में टीम ने बिहार को 1-0 से हराया था। हरियाणा को 2023 में उन्होंने अपनी कोचिंग में राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचाया था, टीम को मणिपुर से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, 2024 में टीम ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था।
पदक जीतना मेरे सफर का एक गौरवपूर्ण क्षण- रवि पुनिया
यूपी की जीत के बाद पुनिया ने कहा, “तीनों श्रेणियों में पदक जीतना मेरे सफर का एक गौरवपूर्ण क्षण है, लेकिन मैं इसे भारत में महिला फुटबॉल के लिए एक बड़े कदम के रूप में देखता हूं। ये परिणाम दर्शाते हैं कि जब हम खिलाड़ियों पर भरोसा करते हैं और उन्हें सही मार्गदर्शन देते हैं, तो वे हर स्तर पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। मेरा लक्ष्य महिला खेल के विकास में योगदान देना जारी रखना और युवा खिलाड़ियों को यह विश्वास दिलाना है कि वे उच्चतम स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर सकती हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
World Junior Squash: भारत की पुरुष टीम का दमदार प्रदर्शन, इंग्लैंड को हराकर अंतिम-4 में जगह
Commonwealth Games 2026: भारत की झोली में एक और मेडल, बिंद्यारानी देवी ने वेटलिफ्टिंग में जीता ब्रॉन्ज
Commonwealth Games 2026: वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी ने 53 किलोग्राम वर्ग में जीता सिल्वर, भारत के नाम पांचवां मेडल
ISSF World Cup: चीन में गूंजा भारत का डंका! ईशा सिंह ने जीता गोल्ड, मनु भाकर ने भी बिखेरा जलवा, देखें VIDEO
पुनिया ने क्लब फुटबॉल में भी अपनी एक सशक्त पहचान बनाई है। तीन सीजन तक उन्होंने इंडियन विमेंस लीग में एचओपीएस एफसी के मुख्य कोच के रूप में काम किया है। उन्होंने 15 से ज्यादा राष्ट्रीय चैंपियनशिप में कोचिंग की है और विभिन्न स्तरों पर प्रतिभाओं को विकसित करने का व्यापक अनुभव प्राप्त किया है।
ये भी पढ़ें: भारत और दक्षिण कोरिया का सुपर 4 मैच ड्रॉ, एशिया कप हॉकी में बराबरी पर खत्म हुआ मुकाबला
उनका कोचिंग करियर एक मजबूत खेल पृष्ठभूमि पर आधारित है। वह राजस्थान यूनाइटेड एफसी टीम का हिस्सा थे जिसने आई-लीग क्वालीफायर जीता, अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय चैंपियनशिप जीती और संतोष ट्रॉफी में अपने राज्य का प्रतिनिधित्व किया। एक खिलाड़ी के रूप में उनकी पृष्ठभूमि ने उन्हें प्रतिस्पर्धी फुटबॉल की समझ प्रदान की है। बतौर खिलाड़ी उनकी सफलता ने कोच के रूप में उनकी सफलता में अहम भूमिका निभाई है।
एजेंसी इनपुट के साथ
