- Hindi News »
- Sports »
- Pm Narendra Modi Meets And Interacts With Para Athletes Video Viral
पेरिस पैरालंपिक के एथलीट्स से मिले पीएम मोदी, जमकर हुआ मस्ती-मजाक- देखें वीडियो
- Written By: मृणाल पाठक
पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत के खिलाड़ियों ने धमाल मचाया है। भारत ने इस बार पैरालंपिक में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। भारत ने रिकॉर्ड 29 मेडल इस बार जीते हैं, जो भारत के पैरालंपिक के इतिहास में सबसे ज्यादा है। ऐसे में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पैरा एथलीट्स से मुलाकात की और सभी की जमकर तारीफ की।

प्रधानमंत्री मोदी ने पैरा एथलीटों से मुलाकात की (सौजन्यः एक्स)
स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत के खिलाड़ियों ने धमाल मचाया है। भारत ने इस बार पैरालंपिक में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। भारत ने रिकॉर्ड 29 मेडल इस बार जीते हैं, जो भारत के पैरालंपिक के इतिहास में सबसे ज्यादा है। ऐसे में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पैरा एथलीट्स से मुलाकात की और सभी की जमकर तारीफ की।
पैरा एथलीट्स से मुलाकात के समय पीएम मोदी के साथ खेल मंत्री मनसुख मांडविया और भारतीय पैरालंपिक समिति (पीसीआई) के अध्यक्ष देवेंद्र झाझरिया भी थे। जूडो में पैरालंपिक पदक जीतकर इतिहास रचने वाले कपिल परमार ने पीएम मोदी को एक मोमेंटो भी तोहफे के रूप में दिया।
#WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi meets and interacts with para-athletes who represented India in #Paralympics2024 that concluded in Paris, France recently. pic.twitter.com/0usxSJbWiP — ANI (@ANI) September 12, 2024
वहीं, अवनि लेखरा ने पीएम मोदी को स्वर्ण पदक वाले ग्लव्स और एक जर्सी गिफ्ट की, जिसमें पीएम मोदी को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद लिखा था। पीएम मोदी ने अवनि के सिर पर हाथ रखकर उन्हें आशीर्वाद भी दिया।
खेल मंत्रालय ने पैरा एथलीट्स से पीएम मोदी की मुलाकात का वीडियो भी शेयर किया है। इस 43 सेकंड के वीडियो में पीएम को पदक विजेताओं के साथ बातचीत से पहले उन्हें बधाई देते देखा जा सकता है। भारत ने इस बार सबसे ज्यादा 84 खिलाड़ियों के दल को पेरिस भेजा था।
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: क्या है सुपर अल नीनो? जिससे डरी हुई है सरकार, पीएम मोदी को करनी पड़ गई मीटिंग, कितना है खतरनाक
PM मोदी और कॉकरोच जनता पार्टी के चीफ की हुई थी मीटिंग? संजय राउत का बड़ा दावा! अभिजीत दीपके ने बताया सच
नवभारत विशेष: महाराष्ट्र की महासमृद्धि में पीएम का योगदान, प्रधानमंत्री के नाम मुख्यमंत्री फडणवीस का पैगाम
Viksit Bharat @2047: पीएम मोदी की अगुवाई में नीति आयोग की 11वीं बैठक आज, जानें किन 4 स्तंभों पर होगी चर्चा
यह भी पढ़ें- एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने दर्ज की लगातार चौथी जीत, कोरिया को 3-1 से दी करारी शिकस्त
जानकारी के लिए बता दें कि खेल मंत्री मांडविया ने पेरिस में स्वर्ण पदक विजेताओं को 75 लाख रुपये, रजत विजेताओं को 50 लाख रुपये और खेलों में कांस्य पदक जीतने वाले एथलीटों को 30 लाख रुपये दिए हैं। वहीं मिश्रित टीम स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को 22.5 लाख रुपये दिए गए हैं। इनमें तीरंदाज शीतल देवी शामिल हैं, जिन्होंने राकेश कुमार के साथ कांस्य पदक जीता था।
ज्ञात हो कि भारत ने पेरिस पैरालंपिक में सात गोल्ड मेडल, नौ सिल्वर मेडल और 13 ब्रॉन्ज मेडल समेत 29 पदक जीते थे। इस बार भारत ने टोक्यो पैरालंपिक का रिकॉर्ड तोड़ा था। टोक्यो में भारत ने 19 पदक जीते थे और देश पदक तालिका में 24वें स्थान पर रहा था। जबकि पेरिस में भारत 18वें स्थान हासिल किया है।
Pm narendra modi meets and interacts with para athletes video viral
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
छत्रपति संभाजीनगर के ऐतिहासिक टाउन हॉल में बनेगा नया संग्रहालय; सोनेरी महल की पुरानी धरोहरें होंगी शिफ्ट
Jun 12, 2026 | 01:42 PMBadlapur Murder Case: बदलापुर मर्डर केस में 4 साल के मासूम ने खोला राज, कार में मिली मां की लाश
Jun 12, 2026 | 01:42 PMविस्फोटक फैक्ट्रियों में थमेंगे हादसे! सरकार का बड़ा फैसला, इंसानों की जगह मशीनें संभालेंगी जोखिम भरा काम
Jun 12, 2026 | 01:36 PMउत्तराखंड में दर्दनाक हादसा… उफनती अलकनंदा नदी में गिरा ट्रक, एक शव बरामद, कई लापता- VIDEO
Jun 12, 2026 | 01:30 PMअब घंटों नहीं, सिर्फ 55 मिनट में लखनऊ से प्रयागराज! दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर आई बड़ी खबर
Jun 12, 2026 | 01:28 PM370 Biryani Controversy: मुनव्वर फारूकी ने उड़ाया प्रणित मोरे का मजाक, सोशल मीडिया पर घिरे तो हटाया पोस्ट
Jun 12, 2026 | 01:28 PMनोएडा वालों की मौज! सीएम योगी ने शुरू की 34 इलेक्ट्रिक बसें, अब जेवर एयरपोर्ट जाना होगा बेहद आसान
Jun 12, 2026 | 01:23 PMवीडियो गैलरी

काशी में फिर गरजा योगी का बुलडोजर, दालमंडी के व्यापारियों में मचा हड़कंप; एक साथ जमींदोज हुए कई मकान- VIDEO
Jun 11, 2026 | 09:17 PM
80% मुस्लिम कारीगर बनाते हैं कान्हा के कपड़े, ईद हो या जन्माष्टमी; एक साथ मनाते हैं त्योहार, VIDEO वायरल
Jun 11, 2026 | 09:05 PM
POK में जनता का फूटा गुस्सा, 1 करोड़ के इनामी युवा नेता सरदार अमन खान ने उड़ाई सेना की नींद, देखें VIDEO
Jun 11, 2026 | 08:52 PM
हर चुनाव में कैसे बाजी मारती है बीजेपी? पंकज चौधरी ने बताया पार्टी की सफलता का राज- VIDEO
Jun 10, 2026 | 11:05 PM
राष्ट्रपति ने तोड़ा प्रोटोकॉल, अधिकारी ने छुए पैर, अयोध्या के लाल की शहादत की कहानी सुन रो पड़ा देश- VIDEO
Jun 10, 2026 | 10:53 PM
Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर सुप्रीम कोर्ट दौड़ी कांग्रेस, क्या मिलेगी राहत?
Jun 10, 2026 | 10:38 PM














