- Hindi News »
- Sports »
- Pkl 11 Points Table Pro Kabaddi League Season 11 Points Table U Mumba And Telugu Won The Match
PKL 11 Points Table: यू मुंबा ने जीत के साथ की वापसी, अंक तालिका में हुआ बड़ा फेर-बदल
प्रो कबड्डी लीग सीजन-11 में कई मजेदार मुकाबले को देखने को मिले हैं। इस सीजन में अभी तक कई रोमांचक मुकाबले हुए हैं। सीजन-11 में अब तक 62 मुकाबले खेले जा चुके हैं।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

प्रो कबड्डी लीग (फोटो-प्रो कबड्डी लीग)
स्पोर्ट्स डेस्क : प्रो कबड्डी लीग सीजन-11 में कई मजेदार मुकाबले को देखने को मिले हैं। इस सीजन में अभी तक कई रोमांचक मुकाबले हुए हैं। सीजन-11 में अब तक 62 मुकाबले खेले जा चुके हैं। आज खेले गए मुकाबले में तेलुगु टाइटंस ने हरियाणा स्टीलर्स को 22 अंकों से हराया। वहीं यू मुंबा ने रोमांचक मुकाबले में बेंगलुरु बुल्स को 1 पॉइंट्स से हराया। इस जीत के साथ यू मुंबा की टीम फिर से दूसरे नंबर पर पहुंच गई है।
तेलुगु टाइटंस ने हरियाणा स्टीलर्स को हराया
तेलुगु टाइटंस ने चोट के कारण अपने करिश्माई कप्तान पवन सहरावत की गैरमौजूदगी के बावजूद सोमवार को अंक तालिका में शीर्ष पर चल रहे हरियाणा स्टीलर्स को 49-27 से हराया। विजेता टीम की ओर से रेडर आशीष नरवाल ने ‘सुपर 10′ बनाया जबकि विजय मलिक (आठ अंक), शंकर गडई (पांच अंक) और सागर सेथपाल (पांच अंक) ने भी उपयोगी योगदान दिया। टाइटंस की टीम ने शानदार शुरुआत करते हुए मुकाबले में बढ़त बनाई और फिर इसे अंत तक बरकरार रखा। टाइटंस की टीम मध्यांतर के समय 23-11 से आगे थी। टाइटंस ने मुकाबले के दौरान विरोधी टीम को तीन बार ऑल आउट किया।
खेल जगत से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
दबंग दिल्ली ने रचा इतिहास: दूसरा PKL खिताब किया अपने नाम, पुणेरी पल्टन का सपना टूटा
PKL 2025 Final: दबंग दिल्ली और पुनेरी पलटन के बीच होगा महामुकाबला, इन खिलाड़ियों पर होगी नजर
PKL 12: यूपी का तमिल थलाइवाज से और गुजरात का बेंगलुरु से होगा सामना, देखें ऐसा है पॉइटंस टेबल का हाल
दोनों मुकाबलों में हार…जीत के लिए तरसी पटना पायरेट्स, जयपुर पिंक पैंथर्स ने खोला जीत का खाता
यू मुंबा ने रोमांचक मुकाबले में बेंगलुरु बुल्स को हराया
यू मुंबा और बेंगलुरु बुल्स के बीच खेले गए मुकाबले में यू मुंबा ने बेंगलुरु को एक पॉइंट्स से हराकर रोमांचक जीत हासिल कर ली। इस जीत के साथ यू मुंबा की टीम दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। यू मुंबा ने फुल टाइम तक 38 पॉइंट्स बनाए। वहीं बेंगलुरु बुल्स 37 पॉइंट्स बना सके। यू मुंबा के लिए अजित छवन ने सुपर-10 लगाया। उसके अलावा मनजीत ने 9, सुनील कुमार ने 4 और अमिरमोहम्मद ने 4 अंक प्राप्त किए। बेंगलुरु बुल्स के लिए प्रदीप नरवाल का एक बार फिर से जलवा देखने को मिला। प्रदीप ने भी अपना सुपर-10 पूरा किया। उसके अलावा सुशील ने 6, नीतिन रावल ने 6 अंक प्राप्त किए। प्रदीप कई मैचों के बाद चले लेकिन उनकी टीम फिर भी जीत नहीं सकी।
प्रो कबड्डी लीग सीजन-11 का पॉइंट्स टेबल
| स्थान | टीम का नाम | खेल | जीत | हार | ड्रा | अंतर | पिछले 5 मैच | अंक |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | हरियाणा स्टीलर्स | 11 | 8 | 3 | 0 | 37 | हार, जीत, जीत, जीत, जीत | 41 |
| 2 | यू मुम्बा | 11 | 7 | 3 | 1 | -2 | जीत, जीत, हार, जीत, जीत | 39 |
| 3 | जयपुर पिंक पैंथर्स | 10 | 6 | 3 | 1 | 39 | जीत, जीत, जीत, हार, जीत | 35 |
| 4 | पुनेरी पलटन | 10 | 5 | 3 | 2 | 57 | हार, ड्रा, हार, जीत, जीत | 34 |
| 5 | पटना पाइरेट्स | 10 | 6 | 4 | 0 | 33 | जीत, हार, जीत, जीत, हार | 33 |
| 6 | दबंग दिल्ली केसी | 11 | 5 | 5 | 1 | 5 | जीत, ड्रा, जीत, जीत, हार | 32 |
| 7 | तेलुगु टाइटन्स | 10 | 6 | 4 | 0 | -18 | जीत, हार, जीत, जीत, जीत | 32 |
| 8 | तमिल थलाइवाज | 11 | 4 | 6 | 1 | 24 | हार, जीत, हार, हार, हार | 28 |
| 9 | यूपी योद्धा | 9 | 4 | 5 | 0 | 23 | जीत, हार, हार, हार, हार | 25 |
| 10 | बंगाल वॉरियर्स | 10 | 3 | 5 | 2 | -47 | हार, हार, हार, जीत, हार | 23 |
| 11 | बेंगलुरु बुल्स | 11 | 2 | 9 | 0 | -74 | हार, हार, हार, हार, जीत | 14 |
| 12 | गुजरात जायंट्स | 10 | 2 | 8 | 0 | -77 | हार, जीत, हार, हार, हार | 12 |
Pkl 11 points table pro kabaddi league season 11 points table u mumba and telugu won the match
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
वाराणसी में गंगा की लहरों पर शर्मनाक हरकत! बीयर पार्टी करते युवकों का VIDEO वायरल, मचा सियासी बवाल
Apr 07, 2026 | 08:38 AMकेरलम ओपिनियन पोल में बड़ा उलटफेर! बदलने जा रही है सत्ता की हवा, क्या ‘किंगमेकर’ बनने जा रही NDA?
Apr 07, 2026 | 08:34 AMSambhajinagar में नई जल योजना को झटका: पाइपलाइन परीक्षण फेल, एयर वाल्व से रिसाव ने रोका जलापूर्ति काम
Apr 07, 2026 | 08:32 AMPM Modi के फर्जी साइन से 4 लाख की उगाही का प्रयास, मुंबई में 2 गिरफ्तार
Apr 07, 2026 | 08:31 AM‘रेगिस्तान में रेत के कण जैसा था मिशन!’ फेल हुई दुश्मनों की घेराबंदी, US ने बताया कैसे किया पायलट को रेस्क्यू
Apr 07, 2026 | 08:29 AMस्वस्थ दिल और मजबूत पाचन के लिए वरदान हैं ये 5 योगासन, जो आपको देंगे मानसिक शांति और लंबी उम्र
Apr 07, 2026 | 08:21 AMChhatrapati Sambhajinagar: महावितरण का विशेष अभियान सफल, गंगापुर में 47 बिजली चोर बेनकाब
Apr 07, 2026 | 08:18 AMवीडियो गैलरी

इंदौर में ‘दबंगई’ का वीडियो! रेडिशन चौराहे पर पेट्रोल पंप कर्मचारी को सरेआम पीटा, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
Apr 06, 2026 | 10:12 PM
शर्मनाक! मुंबई में महिला टॉयलेट के अंदर चल रहा था कैफे, वीडियो वायरल होने के बाद BMC ने लिया एक्शन
Apr 06, 2026 | 10:08 PM
Basti में ब्राह्मण नेता अभयदेव शुक्ला पर एफआईआर, सीएम योगी पर की थी टिप्पणी
Apr 06, 2026 | 10:02 PM
जनता की उम्मीदों को ‘थैले’ में भर रहे थे कलेक्टर साकेत मालवीय, तभी सिंधिया ने लगा दी क्लास! देखें पूरी VIDEO
Apr 06, 2026 | 09:53 PM
‘BJP खाली सिलेंडर दे सकती है, भरे हुए नहीं’, अखिलेश यादव का तंज; बोले- चुनाव बाद बढ़ेंगी तेल की कीमतें- VIDEO’
Apr 06, 2026 | 09:27 PM
असम की राजनीति में पासपोर्ट और पाकिस्तान का तड़का, पत्नी पर लगे आरोपों पर भड़के CM हिमंता; कांग्रेस को घेरा
Apr 06, 2026 | 09:21 PM














