पेरिस ओलंपिक 2024 में गोल्ड उम्मीदवार
पेरिस: पेरिस ओलंपिक 2024 के शुरू होने में अब महज अब कुछ ही दिन बचे हैं। इस खेलों का महाकुंभ में भारत के कई खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। जिनसे लोगों को काफी उम्मीदें हैं। ओलंपिक का आगाज 26 जुलाई से होने वाला है और 11 अगस्त तक चलने वाला है। पिछली बार टोक्यो ओलंपिक में भारत के खाते में सिर्फ एक ही गोल्ड मेडल आया था, जो नीरज चोपड़ा ने जीता था। लेकिन इस बार लोगों को कई धुरंधरों से गोल्ड मेडल जीतने की उम्मीद हैं।
दरअसल, 2020 में खेले गए टोक्यो ओलंपिक में भारत ने सात पदक जीते थे। लेकिन इन पदकों में केवल एक ही गोल्ड मेडल था, जो स्टार भाला फेंक नीरज चोपड़ा ने जीता था। ऐसे में भारत को इस बार अपने खिलाड़ियों से काफी उम्मीदें हैं। जिसमें पांच खिलाड़ियों का नाम खासतौर से शामिल है। तो चलिए जानते हैं कौन से हैं वो खिलाड़ी…
भारत के दिग्गज जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। उन्होंने 2020 में हुए टोक्यो ओलंपिक में भारत को गोल्ड मेडल दिलाया था। पिछली बार की तरह इस बार भी देश उनसे गोल्ड की उम्मीद कर रहा है। नीरज ओलंपिक के अलावा कई प्रतियोगिताओं में भी स्वर्ण पदक अपने नाम कर चुके हैं।
स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू भी इस लिस्ट में शामिल हैं। उनसे भी इस बार ओलंपिक के गोल्ड की उम्मीद है। इससे पहल 2020 में टोक्यो ओलंपिक में उन्होंने भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता था। लेकिन इस बार उनसे ज्यादा की उम्मीद है। पेरिस में वह शानदार प्रदर्शन करके वह गोल्ड मेडल भारत को दिया सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Paris Olympics 2024: इन 4 नए खेलों का होगा डेब्यू, मेडल भी होगा खास, जानें और भी कई Special बातें
भारत की दिग्गज स्टार बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधु भी इस बार पेरिस ओलंपिक में अपना जलवा दिखाते नजर आने वाली हैं। उनसे भी हर कोई गोल्ड मेडल जीतने की उम्मीद कर रहा है। सिंधु ओलंपिक में एक नहीं बल्कि दो मेडल जीत चुकी हैं। 2020 में हुए टोक्यो ओलंपिक में सिंधु ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था, वहीं 2016 के रियो ओलंपिक में सिल्वर जीता था। ऐसे में इस बार उनसे गोल्ड की उम्मीद की जा रही है।
भारत की स्टार बॉक्सर निखत जरीन भी गोल्ड की उम्मीदवार हैं। वह भारत को पेरिस ओलंपिक में गोल्ड मेडल दिला सकती हैं। वह लंबे समय से अपने शानदार प्रदर्शन के लिए सुर्खियां बटोर रही है। उनका यह पहला ओलंपिक होगा। हालांकि निखत दो बार वर्ल्ड चैंपियन बन चुकी हैं।
भारत की स्टार बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन भी इस रेस में हैं। 2020 के टोक्यो ओलंपिक में उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था। जिसके बाद इस बार उनसे गोल्ड की उम्मीद की जा रही है। उन्होंने इस बार खुद कहा कि वह गोल्ड के लिए इसलिए उम्मीद कर रही हैं क्योंकि उन्होंने अपने खेल में कई बदलाव किए हैं।