-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Olympic Bronze Medalist Swapnil Kusale S Father Said My Son Should Get Rs 5 Crore And A Flat In Pune
“पुणे में घर, 5 करोड़ की धनराशि…” ओलंपिक पदक विजेता के पिता की बढ़ी मांगे, जानें क्या है फरमाइशे
- Written By: प्रिया जैस
पेरिस ओलंपिक में पदक अपने नाम कर चुके खिलाड़ियों को भारत सरकार की ओर से और राज्य सरकार ने कई इनाम दिए है। हालांकि कभी किसी ने अपनी ख्वाहिशें सामने से नहीं रखी है। इस दौरान पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले निशानेबाज स्वप्निल कुसाले को भी महाराष्ट्र सरकार ने इनाम और धनराशि दी है, जिस पर उनके पिता ने निराशा व्यक्त की है।

स्वप्निल कुसाले ( सौजन्य-एक्स)
मुंबई : पेरिस ओलंपिक में पदक अपने नाम कर चुके खिलाड़ियों को भारत सरकार की ओर से और राज्य सरकार ने कई इनाम दिए है। इस दौरान पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले निशानेबाज स्वप्निल कुसाले को भी महाराष्ट्र सरकार ने इनाम और धनराशि दी है, जिस पर उनके पिता ने निराशा व्यक्त की है।
पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले निशानेबाज स्वप्निल कुसाले को महाराष्ट्र सरकार की ओर से दो करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि मिली हुई है। सरकार से मिली इस राशि पर उनके पिता ने कहा कि उनका बेटा इससे अधिक सम्मान राशि पाने का हकदार है। स्वप्निल कुसाले कोल्हापुर महाराष्ट्र के रहवासी है और उन्होंने अगस्त में पेरिस ओलंपिक खेलों की निशानेबाजी प्रतियोगिता में 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था।
सुरेश कुसाले ने कहा
उनके पिता सुरेश कुसाले ने ज्यादा सम्मान की मांग करते हुए कहा कि उनके बेटे को पांच करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि और पुणे के बालेवाड़ी में छत्रपति शिवाजी महाराज खेल परिसर के पास एक फ्लैट मिलना चाहिए। कोल्हापुर में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘हरियाणा सरकार अपने प्रत्येक (ओलंपिक पदक विजेता) खिलाड़ी को पांच करोड़ रुपये देती है। महाराष्ट्र सरकार की नई नीति के अनुसार ओलंपिक कांस्य पदक विजेता को दो करोड़ रुपये मिलेंगे। राज्य ऐसे मानदंड क्यों तय करता है जबकि स्वप्निल पिछले 72 वर्षों में (1952 में पहलवान केडी जाधव के बाद) महाराष्ट्र के केवल दूसरे व्यक्तिगत ओलंपिक पदक विजेता हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
पेरिस में टूटा सपना, LA में होगा पूरा! विनेश फोगाट का संन्यास से यू-टर्न, ओलंपिक पर होगी नजरें
IOA ने पेरिस ओलंपिक पदक विजेताओं को किया सम्मानित, जानिए किसे मिला कितना इनाम
ISSF World Cup में सुरुचि सिंह ने लहराया भारत का परचम, ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर को हराकर जीता सोना
पेरिस ओलंपिक के बाद रैंप पर दिखा मनु भाकर का जलवा, खूबसूरती और अदाओं के दीवाने हुए फैंस- देखें वीडियो
हरियाणा सरकार देती राशि
उल्लेखनीय है कि हरियाणा सरकार ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता को 6 करोड़, रजत पदक जीतने वाले को 4 करोड़ और कांस्य पदक हासिल करने वालो को 2.5 करोड़ रुपये की धनराशि इनाम के तौर पर देती है। तो वहीं दूसरी ओर महाराष्ट्र सरकार इसके लिए स्वर्ण पदक विजेता को 5 करोड़, रजत पदक विजेता को 3 करोड़ और कांस्य पदक हासिल करने वाले को 2 करोड़ की धनराशि इनाम के तौर पर देती है।
यह भी पढ़ें-T20 World Cup: आखिर क्यों भारतीय महिला गेंदबाज को पाकिस्तान के खिलाफ लगी फटकार? जानें पूरा मामला
सुरेश कुसाले ने कहा,‘‘स्वप्निल को पुरस्कार के रूप में पांच करोड़ रुपये और बालेवाड़ी खेल परिसर के पास एक फ्लैट मिलना चाहिए ताकि वह आसानी से अभ्यास के लिए आ-जा सके। यही नहीं इस परिसर में 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन निशानेबाजी क्षेत्र का नाम स्वप्निल के नाम पर रखा जाना चाहिए।”
यह भी पढ़ें- PAK vs ENG: टेस्ट क्रिकेट में इस जोड़ी ने कर दिखाया कारनामा, तोड़े रिकॉर्ड, भारत से अब भी है पीछे
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Olympic bronze medalist swapnil kusale s father said my son should get rs 5 crore and a flat in pune
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














