डी गुकेश ने दी मैग्नस को दी ऐसी मात कि...पीएम मोदी भी हो गए ग्रैंडमास्टर के दीवाने, देखें वीडियो

नार्वे शतरंज 2025 के टूर्नामेंट में छठे राउंड में दुनिया के टॉप खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को क्लासिकल मुकाबले में हराया। जिसके बाद भारत के इस शतरंज स्टार ने सबको हैरान कर दिया।
पीएम मोदी ने डी गुकेश को दी बधाई
पीएम मोदी और डोमराजू गुकेश (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

डोमराजू गुकेश की चर्चा इस वक्त हर जगह हो रही है। उन्होंने नार्वे शतरंज 2025 के टूर्नामेंट में छठे राउंड में दुनिया के टॉप खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को क्लासिकल मुकाबले में हराया। जिसके बाद भारत के इस शतरंज स्टार ने सबको हैरान कर दिया। बता दें कि ये गुकेश की कार्लसन के खिलाफ पहली जीत थी। इस जीत के बाद डोमराजू गुकेश को बधाई देने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में प्रधानंमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें बधाई दी है।

पीएम मोदी ने डी गुकेश को दी बधाई

पीएम मोदी ने गुकेश को बधाई देते हुए लिखा कि "गुकेश की असाधारण उपलब्धिष। बेस्ट खिलाड़ी को हराने के लिए उन्हें बधाई। नार्वे शतरंज 2025 के राउंड 6 में मैग्नस कार्लसन के खिलाफ उनकी पहली जीत उनकी प्रतिभा और समर्पण को दर्शाती है। आगे के लिए मैं उन्हें निरंतर सफलता की कामना करता हूं।"

हार के बाद कार्लसन ने खोया आपा

मैच के दौरान ज्यादातर मौकों में कार्लसन ने बढ़त हासिल की थी, लेकिन अंत के पढ़ाव में वो बहकते हुए दिखाई दी। जिस कारण से वो दबाव नहीं झेल पाए। फिर गुकेश ने शानदार वापसी करते हुए बाजी मार ली। इस जीत के साथ ही डी गुकेश अंक तालिका में तीसरे स्थान पर आ गए। वहीं, गुकेश से मात खाने के बाद कार्लसन गुस्से में देखे गए। उनका ये गुस्से वाला वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

ये जीत गुकेश के लिए यादगार बन गई। गुकेश, कार्लसन को हराने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं। इससे पहले भारत के प्रज्ञानानंद ने यह कारनामा किया था। इससे पहले गुकेश को कार्लसन से मात खानी पड़ी थी। ये मुकाबला दोनों के बीच 27 मई को हुआ। बता दें कार्लसन ने करीब एक साल के बाद क्लासिकल शतरंज में वापसी की थी।

ये जीत गुकेश के लिए कमबैक विन रही। इससे पहले वो नॉर्वे चेस के पहले दौर में कोले मोहरों से खेलते हुए माग्नस कार्लसन से हार गए थे। बता दें कि ये छह खिलाड़ियों की राउंड-रॉबिन टूर्नामेंट है। ये दूसरी बार है जब नॉर्वे चेस टूर्नामेंट में दो वर्षों के दौरान दो बार किसी भारतीय युवा खिलाड़ी ने क्लासिक फॉर्मेट में कार्लसन को हराया हो।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com