- Hindi News »
- Sports »
- Nitish Kumar Reddy Clears Yo Yo Test Set To Join Sunrisers Hyderabad Ahead Of Ipl 2025
अबकी बार 300 पार…लौट आया है SRH का ‘पुष्पा’, IPL 2025 में मचाएगा तूफान
IPL 2025: सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खुशखबरी है। 22 मार्च से शुरू होने जा रहे 18वें सीजन से पहले टीम का धाकड़ ऑलराउंडर फिट होकर मैदान पर वापसी के लिए तैयार है।
- Written By: अर्पित शुक्ला

SRH का खतरनाक ऑलराउंडर हुआ फिट
स्पोर्ट्स डेस्क: इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रैंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खुशखबरी है। 22 मार्च से शुरू होने जा रहे 18वें सीजन से पहले टीम का धाकड़ ऑलराउंडर फिट होकर मैदान पर वापसी के लिए तैयार है। यह प्लेयर कोई और नहीं बल्कि भारतीय ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी ही हैं। विशाखापट्टनम के रहने वाले रेड्डी साइड स्ट्रेन की वजह से परेशान थॉ। जनवरी के बाद से वो कोई मैच नहीं खेल पाए थे।
खबरों के मुताबिक, नीतीश ने यहां भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ में यो-यो टेस्ट समेत सभी फिटनेस टेस्ट सफलतापूर्वक पास कर लिए हैं और फिजियो ने उनको खेलने की मंजूरी दे दी है।
जनवरी में खेला था आखिरी मैच
आंध्र प्रदेश के इस 21 वर्षीय क्रिकेटर ने अपना आखिरी मैच भारत की तरफ से 22 जनवरी को ईडन गार्डंस में इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय के रूप में खेला था, लेकिन उन्होंने उस मैच में ना बल्लेबाजी की थी और ना ही गेंदबाजी।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026 के आखिरी लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स की जीत, ईडन गार्डन्स में KKR को 40 रनों से दी करारी शिकस्त
‘हिटमैन’ के क्लब में KL राहुल की एंट्री, IPL में मचाया ऐसा गदर कि रोहित शर्मा के खास रिकॉर्ड की कर ली बराबरी
IPL 2026 के आखिरी लीग में DC और KKR आमने-सामने, दिल्ली ने कोलकाता को जीत के लिए दिया 204 रनों विशाल का टारगेट
IPL 2026: मुंबई इंडियंस को हराकर राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ में, पंजाब और KKR का टूटा सपना, देखें पूरा शेड्यूल
6 करोड़ में SRH ने किया रिटेन
नीतीश ने चेन्नई में दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच से पहले नेट्स पर प्रैक्टिस की थी, लेकिन साइड स्ट्रेन की वजह से वह उस मैच और पांच मैचों की श्रृंखला से बाहर हो गए थे। नीतीश को पिछले साल खिलाड़ियों की नीलामी से पहले हैदराबाद की टीम ने छह करोड़ रुपये में रिटेन किया था। उन्होंने आईपीएल के पिछले सीजन में 13 मैचों में 143 की स्ट्राइक रेट से 303 रन बनाए थे।
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में जड़ी थी सेंचुरी
नीतीश कुमार रेड्डी ने भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान भी प्रभावित किया था। मेलबर्न में खेले गए चौथे टेस्ट में 114 रन की साहसिक पारी भी खेली थी। नीतीश जल्द ही सनराइजर्स की टीम से जुड़ जाएंगे, इस दौरान अपना पहला मैच 23 मार्च को हैदराबाद में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेंगे।
खेल जगत से जुड़ी सभी अन्य ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम
पैट कमिंस (कप्तान), अभिषेक शर्मा, हेनरिक क्लासेन, ट्रेविस हेड, हर्षल पटेल, ईशान किशन, मोहम्मद शमी, राहुल चाहर, एडम जम्पा, अथर्व तायडे, अभिनव मनोहर, सिमरजीत सिंह, जीशान अंसारी, वियान मुल्डर, जयदेव उनादकट, कामिन्दु मेंडिस, अनिकेत वर्मा, ईशान मलिंगा और सचिन बेबी
Nitish kumar reddy clears yo yo test set to join sunrisers hyderabad ahead of ipl 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026 के आखिरी लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स की जीत, ईडन गार्डन्स में KKR को 40 रनों से दी करारी शिकस्त
May 24, 2026 | 11:30 PMUP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PMGold-Silver Outlook: क्या इस हफ्ते सस्ता होगा सोना-चांदी…या रिकॉर्ड हाई पर चढ़ेगा भाव? जानें एक्सपर्ट की राय
May 24, 2026 | 11:00 PMI Love Modi…ट्रंप ने दिल्ली में मार्को रुबियो को किया वीडियो कॉल, खुद को बताया PM मोदी का बड़ा फैन
May 24, 2026 | 11:00 PM‘हिटमैन’ के क्लब में KL राहुल की एंट्री, IPL में मचाया ऐसा गदर कि रोहित शर्मा के खास रिकॉर्ड की कर ली बराबरी
May 24, 2026 | 10:40 PM‘भारत को निशाना बनाना ट्रंप का मकसद नहीं’, टैरिफ विवाद पर अमेरिकी विदेश मंत्री; बताया कब होगी ट्रेड डील?
May 24, 2026 | 10:39 PMचुनाव हारते ही ममता बनर्जी को लगा बड़ा झटका! सांसद काकोली घोष ने दिया इस्तीफा, किस पर धमकी देने का लगाया आरोप?
May 24, 2026 | 09:58 PMवीडियो गैलरी

सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM












