एशियन गेम्स पर टिकी जोशना चिनप्पा की नजरें, बोली- देश के लिए लाऊंगी मेडल
जोशना चिनप्पा ने भारत की शीर्ष स्क्वैश खिलाड़ी हैं। 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में चिनप्पा ने दीपिका पल्लीकल के साथ मिलकर डबल्स में उन्होंने गोल्ड जीता था।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
जोशना चिनप्पा (फोटो- सोशल मीडिया)
Joshna Chinappa: भारतीय स्क्वैश स्टार जोशना चिनप्पा को तमिलनाडु विद्युत बोर्ड मुख्यालय में आयोजित विशेष समारोह में सम्मानित किया गया। इस मौके पर सुभा वेंकटेशन और थानालक्ष्मी सेकर को भी उनकी शानदार उपलब्धियों के लिए सम्मान मिला।
अपने देश का प्रतिनिधित्व करने पर गर्व- जोशना चिनप्पा
आईएएनएस से बात करते हुए पद्मश्री जोशना चिनप्पा ने कहा, “मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। मैं 2017 से टीएनईबी का हिस्सा हूं और उन्होंने मुझे और मेरे करियर को बहुत सहारा दिया है। मुझे इतने सालों तक बोर्ड का प्रतिनिधित्व करने, तमिलनाडु सरकार का हिस्सा होने, अपने राज्य और अपने देश का प्रतिनिधित्व करने पर बहुत गर्व है।”
अगला लक्ष्य एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करना- जोशना चिनप्पा
उन्होंने कहा, “मेरा अगला लक्ष्य एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में जगह बनाना है और देश के लिए कई पदक जीतना है। मैं इसके लिए धीरे -धीरे अपने कदम बढ़ा रहीं हूं। एशियन गेम्स से पहले कई और टूर्नामेंट है, जिस पर मेरा फोकस है।”
सम्बंधित ख़बरें
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन, वाशिंगटन सुंदर बाहर; इन खिलाड़ियों की चोट ने बढ़ाई टेंशन
CWG 2026 Boxing: रिंग में घुसा भारतीय सूरमा और पाकिस्तान का हुआ सूपड़ा साफ! प्रीति मेडल से बस एक जीत दूर
Commonwealth Games 2026: भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में एक और मेडल! राजा मुथुपांडी ने वेटलिफ्टिंग में जीता सिल्वर
खाली पेट, ट्रकों से पहुंचती थीं ट्रेनिंग…आज हैं भारत की गोल्डन क्वीन! मीराबाई चानू की प्रेरणादायक कहानी
चिनप्पा ने कहा, “तमिलनाडु सरकार ने पिछले कुछ सालों में खिलाड़ियों का काफी सहयोग किया है। मेरे जैसे एथलीट अगर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेल रहे हैं, तो इसमें तमिलनाडु सरकार का बड़ा सहयोग है। सरकार आर्थिक रूप से एथलीट को सहयोग करती है। सरकार युवा प्रतिभाओं को भी आगे लाने के लिए उन्हें मंच प्रदान कर रही है।”
जोशना चिनप्पा ने भारत की शीर्ष स्क्वैश खिलाड़ी हैं। 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में चिनप्पा ने दीपिका पल्लीकल के साथ मिलकर डबल्स में उन्होंने गोल्ड जीता था। राष्ट्रमंडल खेलों में स्क्वैश में भारत का यह पहला गोल्ड था।
इस सफलता के बाद चिनप्पा ने पीछे मुड़कर नहीं देखा है। 2022 और 2024 में ग्लासगो विश्व चैंपियनशिप में उन्होंने डबल्स में गोल्ड जीता था। एशियन चैंपियनशिप 2017 और 2019 में सिंगल्स में गोल्ड और 2024 एशियन चैंपियनशिप में मिक्स डबल्स में गोल्ड जीता था।
ये भी पढ़ें: मुस्तफिजुर रहमान ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बांग्लादेश के पहले खिलाड़ी बने
चिनप्पा सबसे कम उम्र की भारतीय महिला राष्ट्रीय चैंपियन थीं और 18 खिताबों के साथ सबसे ज़्यादा राष्ट्रीय चैंपियनशिप जीतने की रिकॉर्ड धारक हैं। 2024 में, उन्हें भारत सरकार द्वारा भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान, पद्म श्री से सम्मानित किया गया।
एजेंसी इनपुट के साथ
