-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Aiff Will Start Men Under 20 National Championship In April
अखिल भारतीय फुटबॉल संघ ने की बड़ी घोषणा, अप्रैल में शुरू होगी पुरुष अंडर-20 राष्ट्रीय चैंपियनशिप
- Written By: मृणाल पाठक

अंडर-20 राष्ट्रीय चैंपियनशिप (PIC Credit: Social Media)
नई दिल्ली: अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) ने गुरुवार को घोषणा की कि पुरुष अंडर-20 राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप (Under-20 National Football Championship) अप्रैल में छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में आयोजित की जायेगी।
एआईएफएफ के कैलेंडर की इस नयी प्रतियोगिता को स्वामी विवेकानंद अंडर-20 राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप के नाम से जाना जाएगा जो छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में रामकृष्ण मिशन आश्रम में आयोजित होगी। कोविड-19 महामारी के दौरान राष्ट्रीय अंडर-21 प्रतियोगिता बंद हो गयी थी। इसके बाद एआईएफएफ अध्यक्ष कल्याण चौबे ने पिछले साल सीनियर लड़कों की प्रतियोगिता को फिर से शुरू करने की जरूरत पर जोर दिया था।
सम्बंधित ख़बरें
NEET Paper Leak: फास्ट ट्रैक कोर्ट में पहले ही दिन झटका, CBI का वकील नहीं पहुंचा, सुनवाई टली
रेकी कर सूने मकानों को बनाते थे निशाना, खाचरोद पुलिस ने 33 लाख रुपए की चोरी का किया खुलासा
अभिजीत दिपके बोले- अभी तो ये अंगड़ाई है, आंदोलन नहीं रुका, अब देशभर में शिक्षा सुधार की नई लड़ाई बाकी है
CRPF Foundation Day: सिर्फ आंतरिक सुरक्षा नहीं, युद्ध से आपदा तक हर मोर्चे पर देश की ढाल है CRPF, जानिए इतिहास
एआईएफएफ की विज्ञप्ति में उन्होंने कहा, ‘‘मुझे यह देखकर खुशी हो रही है कि इस साल हमारे फुटबॉल कैलेंडर में अंडर-20 एनएफसी प्रतियोगिता की वापसी हो रही है जिससे पिछले कुछ वर्षों में हमारे युवाओं के लिए अंडर 17 युवा लीग से संतोष ट्रॉफी के बीच पैदा हुआ बड़ा अंतर कम हो जायेगा।”
चौबे ने कहा, ‘‘पेशेवर करियर में प्रवेश के लिए अंडर-20 वर्ग की प्रतियोगिता एक खिलाड़ी की जिंदगी में अहम होती है। अब इस अंडर-20 प्रतियोगिता से सब जूनियर से संतोष ट्राफी तक की युवा स्तर की प्रतिस्पर्धा संरचना पूरी हो जायेगी।” एआईएफएफ अपने सभी राज्य सदस्य संघों को अंडर-20 प्रतियोगिता में भागीदारी के लिए आमंत्रित करेगा।
(एजेंसी)
Aiff will start men under 20 national championship in april
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
NEET Paper Leak: फास्ट ट्रैक कोर्ट में पहले ही दिन झटका, CBI का वकील नहीं पहुंचा, सुनवाई टली
Jul 27, 2026 | 12:11 PMरेकी कर सूने मकानों को बनाते थे निशाना, खाचरोद पुलिस ने 33 लाख रुपए की चोरी का किया खुलासा
Jul 27, 2026 | 12:05 PMअभिजीत दिपके बोले- अभी तो ये अंगड़ाई है, आंदोलन नहीं रुका, अब देशभर में शिक्षा सुधार की नई लड़ाई बाकी है
Jul 27, 2026 | 12:01 PMCRPF Foundation Day: सिर्फ आंतरिक सुरक्षा नहीं, युद्ध से आपदा तक हर मोर्चे पर देश की ढाल है CRPF, जानिए इतिहास
Jul 27, 2026 | 11:57 AMओडिशा की ज्योतिर्मयी नायक ने जीता Indian Idol 16, नवभारत के साथ हुए Exclusive Interview में कही बड़ी बात
Jul 27, 2026 | 11:54 AMदतिया उपचुनाव: आज चंद्रशेखर आजाद का शक्ति प्रदर्शन, दामोदर सिंह यादव के समर्थन में करेंगे रोड शो
Jul 27, 2026 | 11:49 AMIndo-MIM IPO: निवेशक हुए फिदा, अंतिम दिन 4 गुणा से ज्यादा सब्सक्राइब; जानें कितना पहुंचा लेटेस्ट GMP
Jul 27, 2026 | 11:48 AMवीडियो गैलरी

‘जब तक जिंदा हूं परिवार को कमजोर नहीं होने दूंगा’— भरत तिवारी के घर पहुंचे पप्पू यादव-VIDEO
Jul 27, 2026 | 11:29 AM
पटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PM
उद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PM
CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM










