-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- National Junior Kabaddi Tournament Held In Wardha From 9 May
वर्धा में सजेगा खेल का महाकुंभ, 9 मई से शुरू होगा राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी टूर्नामेंट, देश भर की 27 टीमें दिखाएंगी दम
- Written By: आकाश मसने
51वीं राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता 9 से 12 मई तक वर्धा जिले के देवली में आयोजित की जाएगी। मंत्री पंकज भोयर ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि वर्धा में इसका आयोजन पहली बार हो रहा है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते मंत्री पंकज भोयर व अन्य (सोर्स: एक्स@DRPANKAJBHOYAR)
वर्धा: कबड्डी एसोसिएशन विदर्भ संघ और सार्वजनिक बजरंग व्यायामशाला देवली के सहयोग से तथा भारतीय एमेच्योर कबड्डी महासंघ की स्वीकृति से 51वां देवभाऊ कप राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी टूर्नामेंट 9 से 12 मई तक वर्धा जिले के देवली में आयोजित किया जाएगा। गृह राज्यमंत्री व वर्धा जिले के पालकमंत्री डॉ. पंकज भोयर ने रविवार को पत्रकारवार्ता में इसकी जानकारी देते हुए बताया कि जिले में पहली बार यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इस टूर्नामेंट में देशभर से 27 टीमें भाग लेंगी।
विदर्भ में 40 वर्षों के बाद आयोजित की जा रही इस चार दिवसीय प्रतियोगिता में विदर्भ, महाराष्ट्र, गोवा, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और जम्मू-कश्मीर सहित विभिन्न राज्यों के 700 खिलाड़ी और 350 अधिकारी भाग लेंगे। यह प्रतियोगिता इनडोर स्टेडियम में मैट पर खेली जाएगी।
विदर्भ कब्बडी असोसिएशन द्वारा आयोजीत ९,ते १२ मे रोजी देवळी व वर्धा येथे होणाऱ्या देवाभाऊ राष्ट्रीय कबड्डी स्पर्धेच्या पत्रकार परिषदेला पत्रकार क्लब नागपूर येथे उपस्थित राहून संबोधित केले यावेळी मा.श्री. रामदासजी तडस, माजी खासदार, वर्धा तसेच कबड्डी असोसिएशन चे पदाधिकारी व पत्रकार… pic.twitter.com/VLvQSxmRh4 — Pankaj Rajesh Bhoyar (@DRPANKAJBHOYAR) May 4, 2025
विजेता टीमों और व्यक्तिगत खिलाड़ियों को पुरस्कार के साथ-साथ आकर्षक ट्रॉफी भी प्रदान की जाएंगी। प्रतियोगिता का उद्घाटन खेल एवं युवा कल्याण मंत्री दत्तात्रेय भरणे करेंगे। इस अवसर पर मृदा एवं जल संरक्षण मंत्री संजय राठौड़, पूर्व केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे, ए. उशी रेड्डी, कृष्णराज महाडिक, विधायक दादाराव केचे, राजेश बकाणे, समीर कुनावर और सुमित वानखेड़े उपस्थित रहेंगे।
12 मई को वर्धा में होगा फाइनल मैच
मंत्री पंकज भोयर ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल मैच और पुरस्कार वितरण 12 मई को शाम 6 बजे वर्धा के शहीद भगत सिंह मैदान में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अन्य गणमान्यों की उपस्थिति में होगा। उनके साथ पूर्व विदर्भ केसरी सांसद रामदास तड़स, नागपुर शहर कबड्डी संघ के वसंत देवथकाले, ग्रामीण संघ के अध्यक्ष विजय येनूरकर, मनपा क्रीड़ा अधिकारी डॉ. पीयूष अंबुलकर आदि उपस्थित थे।
सम्बंधित ख़बरें
बीड में पैर की ठोकर से उखड़ी 48 लाख के नए पुल की रेलिंग, वायरल वीडियो ने खोली निर्माण कार्य के ‘विकास’ की पोल
जेडन लेनोक्स की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सीरीज में 1-1 से की बराबरी
DCM एकनाथ शिंदे की अगुवाई में 6 सांसदों ने दिल्ली में अमित शाह से की मुलाकात; जानें क्या हुई बात
महाराष्ट्र कैबिनेट का बड़ा फैसला: 13 लाख किसानों की ऋण सीमा खत्म, 68 लाख को मिलेगा प्रोत्साहन लाभ
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
बॉलीवुड कलाकार मौजूद रहेंगे
वर्धा जिले में पहली बार आयोजित हो रहे इस टूर्नामेंट में खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए बॉलीवुड के जाने-माने कलाकार भी आएंगे। प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी, विवेक ओबेरॉय और अभिनेत्री आकांक्षा शर्मा की उपस्थिति होगी।
National junior kabaddi tournament held in wardha from 9 may
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Gold-Silver Rate: बाजार खुलते ही सोने-चांदी के भाव गिरे, गोल्ड 141471 और चांदी 222266 पर आई, जानें ताजा भाव
Jul 15, 2026 | 11:05 AMदेर रात CM फडणवीस से मिलने पहुंचे शरद पवार के नेता जयंत पाटिल! महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज
Jul 15, 2026 | 11:03 AMश्रीकांत शिंदे बनेंगे मोदी सरकार में मंत्री! एकनाथ शिंदे गुट को मिलेंगे 2 बड़े पद, जानें और किसे मिलेगा मौका
Jul 15, 2026 | 11:03 AMKSBKBT Spoiler: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में बड़ा ट्विस्ट, नकुल-वैष्णवी की सीक्रेट वेडिंग का बना प्लान
Jul 15, 2026 | 10:50 AM15 जुलाई का इतिहास: आज ही के दिन पंडित जवाहरलाल नेहरू को भारत रत्न देने का हुआ था ऐलान
Jul 15, 2026 | 10:48 AMबांकीपुर उपचुनाव: पहले गिरफ्तारी और अब पत्ता साफ, क्यों खारिज हुआ तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी का पर्चा?
Jul 15, 2026 | 10:40 AMन्याय की आस लेकर विधायक के बंगले पहुंचा नाबालिग, बोला- ‘पिता ने मां को मार डाला, पुलिस नहीं कर रही जांच’
Jul 15, 2026 | 10:37 AMवीडियो गैलरी

नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM














