- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Nada Rtp List 2026 Abhishek Sharma Axar Patel Included
NADA की नई RTP लिस्ट जारी, अभिषेक शर्मा-अक्षर पटेल की एंट्री; क्रिकेट समेत कई खेलों के दिग्गज शामिल
- Written By: उज्जवल सिन्हा
NADA: नेशनल एंटी-डोपिंग एजेंसी की नई RTP लिस्ट में अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल शामिल हुए हैं। नाडा की लिस्ट में कुल 348 खिलाड़ियों को टेस्टिंग पूल में शामिल किया गया है।

अक्षर पटेल और अभिषेक शर्मा (फोटो-सोशल मीडिया)
NADA’s Registered Testing Pool: भारतीय क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े खिलाड़ियों के लिए नेशनल एंटी-डोपिंग एजेंसी यानी नाडा ने इस साल की दूसरी तिमाही के लिए अपने रजिस्टर्ड टेस्टिंग पूल (RTP) की नई सूची जारी कर दी है। इस अपडेट में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं, जिनमें भारतीय क्रिकेट टीम के दो प्रमुख खिलाड़ी अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल को शामिल किया गया है।
नाडा की इस नई सूची में कुल 348 खिलाड़ियों को जगह दी गई है। अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल ने इस सूची में स्मृति मंधाना और श्रेयस अय्यर की जगह ली है, जो अब इस पूल का हिस्सा नहीं हैं। RTP में शामिल खिलाड़ियों को अपने ठिकानों की पूरी जानकारी नाडा को देनी होती है और उन्हें हर दिन एक निश्चित समय पर डोप टेस्ट के लिए उपलब्ध रहना अनिवार्य होता है। यदि कोई खिलाड़ी तीन बार अपनी लोकेशन अपडेट देने में असफल रहता है, तो इसे डोपिंग नियमों का उल्लंघन माना जाता है।
इन खिलाड़ियों का होगा नाडा टेस्ट
भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के कई स्टार खिलाड़ी पहले की तरह इस सूची में निरंतर हैं। इनमें टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह, केएल राहुल, अर्शदीप सिंह और तिलक वर्मा जैसे नाम शामिल हैं। वहीं महिला क्रिकेट से भी कुछ प्रमुख खिलाड़ी इस लिस्ट में बने हुए हैं। इनमें दीप्ति शर्मा, शैफाली वर्मा और रेणुका सिंह ठाकुर शामिल हैं। कुल मिलाकर इस लिस्ट में 14 भारतीय क्रिकेटरों को जगह मिली है।
सम्बंधित ख़बरें
विनेश फोगाट के बाहर होते ही मचा बवाल, पति सोमवीर राठी ने WFI को घेरा, मंशा पर खड़े किए बड़े सवाल
FIFA World Cup ब्रॉडकास्ट डील लगभग पक्की! भारत में लाइव मैच दिखाने के लिए इतने करोड़ रुपये दे सकता है ZEE
विनेश फोगाट को सेमीफाइनल में मिली हार, मीनाक्षी से नहीं पा सकीं पार; टूट गया एशियन गेम्स में खेलने का सपना
एशियाई खेलों कप्तानी नहीं करेंगे सूर्यकुमार, लक्ष्मण होंगे टीम के हेड कोच, 30 खिलाड़ियों की लांग लिस्ट तैयार
नाडा की लिस्ट में सबसे ज्यादा एथलेटिक्स के खिलाड़ी
अगर अन्य खेलों की बात करें, तो एथलेटिक्स से सबसे ज्यादा 134 खिलाड़ी इस लिस्ट में शामिल हैं। इनमें अविनाश सेबल, ज्योति याराजी, तेजस्विन शंकर और अनिमेष कुजूर जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं। इसके अलावा लॉन्ग जंप के मुरली श्रीशंकर और शैली सिंह तथा शॉट पुट एथलीट तजिंदरपाल सिंह तूर को भी आरटीपी में जगह मिली है।
यह भी पढ़ें: बैडमिंटन के दिग्गज खिलाड़ी Victor Axelsen ने लिया संन्यास, टोक्यो और पेरिस ओलंपिक में जीता था गोल्ड
तीरंदाजी में दीपिका कुमारी, राकेश कुमार और पैरा तीरंदाज शीतल देवी शामिल हैं। बैडमिंटन से पीवी सिंधु, लक्ष्य सेन और गायत्री गोपीचंद जैसे कुल 8 खिलाड़ियों को जगह मिली है। हॉकी में हरमनप्रीत सिंह, मनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास और हार्दिक सिंह के साथ महिला टीम की सलीमा टेटे, सविता पुनिया और नवनीत कौर भी इस लिस्ट में शामिल हैं।
बॉक्सिंग में निखत जरीन, लवलीना बोरगोहेन, निशांत देव और जैस्मीन लेम्बोरिया समेत 22 खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं कुश्ती से 31 खिलाड़ियों को आरटीपी में जगह मिली है, जिनमें अमन सेहरावत भी शामिल हैं।
Nada rtp list 2026 abhishek sharma axar patel included
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Sambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
May 31, 2026 | 12:07 AMAaj Ka Rashifal 31 May 2026: मेष राशि वालों को राजनैतिक लाभ, मकर जातकों की शिक्षा में प्रगति, जानें भाग्यफल
May 31, 2026 | 12:05 AMFIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
May 30, 2026 | 11:38 PMभक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
May 30, 2026 | 11:21 PMसिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
May 30, 2026 | 11:10 PMदूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
May 30, 2026 | 10:55 PMBobby Deol Story: जब मनीषा कोइराला के साथ रोमांटिक सीन करना बॉबी देओल के लिए बना चुनौती, जानें दिलचस्प किस्सा
May 30, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM














