मुंबई इंडियंस के सामने नहीं टिक पाई दिल्ली कैपिटल्स की टीम
DCW vs MIW Final: दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच महिला प्रीमियर लीग 2025 का फाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमें मुंबई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को 150 रनों का लक्ष्य दिया था। मुंबई इंडियंस ने दूसरी बार वुमन आईपीएल का खिताब अपने नाम किया। वहीं लगातार तीसरी बार फाइनल मुकाबले में दिल्ली का दिल टूट गया। बता दें कि यह मुकाबला ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला गया।
Marizanne Kapp breaking the shackles 🔥#DC need 35 from 24 ‼
Folks, did anyone say the edge of the seat Finale 😉
Updates ▶ https://t.co/2dFmlnwxVj #TATAWPL | #DCvMI | #Final | @DelhiCapitals pic.twitter.com/d49UqZU8qi
— Women’s Premier League (WPL) (@wplt20) March 15, 2025
मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को विमेंस प्रीमियर लीग के फाइनल मुकाबले में 8 रनों से हरा दिया है। लगातार तीन बार फाइनल खेलने वाली दिल्ली कैपिटल्स एक बार फिर से ट्रॉफी जीतने का सपना पूरा नहीं कर पाई। वहीं मुंबई दूसरी बार इस टूर्नामेंट की चैंपियन बन गई हैं।
हरमन प्रीत के नेतृत्व में मुंबई इंडियंस की टीम ने पहले बल्लेबाजी की। उन्होंने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 149 रनों का लक्ष्य रखा था। कप्तान हरमनप्रीत ने 66 रनों की पारी खेली। फाइनल में पहले बल्लेबाजी करने पहुंची मुंबई टीम की शुरुआत काफी खराब रही। टीम के सलामी बल्लेबाजों के विकेट 5 ओवर के अंदर ही गंवा दिए। वहीं यस्तिका 8 और हीली मैथ्यूज तीन रन बनाकर ही आउट हुईं। इसके बाद हरमनप्रीत और ब्रंट के बीच तीसरे विकेट के लिए 89 रनों की साझेदारी हुई। लेकिन ब्रंट सिर्फ 30 रन ही बना सकीं। वहीं अमेलिया तीन गेंद में दो रन ही बना सकीं।
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
दिल्ली कैपिटल्स ने 14 ओवर में 93 रन बनाए थे जिसमें उनके 6 विकेट गए। अंत के 4 ओवर में मुकाबला काफी रोचक था जिसमें दिल्ली कैपिटल्स की टीम को 22 बॉल में 34 रन की जरूरत थी। जिसके बाद दिल्ली कैपिटल्स ने दो विकेट और गवां दिए और मुकाबला रोमांचक होने लगा। लास्ट दो ओवर में दिल्ली की टीम को जीत के लिए सिर्फ 23 रनों की जरूरत थी। मुंबई की टीम ने आखिरी के 10 बॉल में 9 विकेट ले लिए। जिसकी वजह से यह मुकाबला और दिलचस्प हो गया।